ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गावों के विकास में महिलाएं आगे आकर कार्य करें – डॉ. चरणदास महंत
Share
Notification Show More
Latest News
एक ही परिसर में कक्षाओं के साथ छात्रावास, प्रयोगशाला, पुस्तकालय, कंप्यूटर और खेल सुविधाओं का मिलेगा लाभ
आदिवासी विद्यार्थियों को मिलेंगी आधुनिक शिक्षा, जशपुर में एकलव्य विद्यालयों के नए भवनों का निर्माण तेज
October 1, 2026
मरकाटोला घाट सड़क हादसे के घायलों और परिजनों से की मुलाकात, बेहतर उपचार के दिए निर्देश
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अस्पताल पहुंचकर जाना सड़क हादसे में घायलों का हाल
October 1, 2026
पेंशन-ग्रेच्युटी बहाली के लिए कल्याण कॉलेज के सामने व्यथित प्रोफेसर्स का प्रदर्शन, सपोर्ट में उतरे एक्स स्टूडेंट्स, सौंपा ज्ञापन
October 1, 2026
स्वास्थ्य मंत्री के जन्मदिवस पर योग आयोग अध्यक्ष ने नवजात को दिया ‘श्याम’ का नाम
स्वास्थ्य मंत्री के जन्मदिवस पर योग आयोग अध्यक्ष ने नवजात को दिया ‘श्याम’ का नाम
October 1, 2026
shreekanchanpath 348 # 01 September 2026
October 1, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

गावों के विकास में महिलाएं आगे आकर कार्य करें – डॉ. चरणदास महंत

By @dmin Published April 24, 2022
Share
SHARE

जांजगीर-चांपा । विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि हमारी सरकार ने महिलाओं को आगे लाने और ग्रामों के विकास में नेतृत्व करने का अवसर हमेशा देती आई है। उन्होंने महिलाओं का आह्वान कर कहा कि वे ग्रामों के विकास के कार्य तथा महत्वपूर्ण निर्णयों और योजनाओं के क्रियान्वयन में अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी सुनिश्चित करें। वे आज बम्हनीडीह विकासखंड के ग्राम पिपरदा और उच्च भट्टी में विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रहे थे। डॉ महंत ने कहा कि पुरुषों की तुलना में महिलाओं में किसी भी कार्य को गुणवत्ता और व्यवस्थित रूप से करने की प्रकृति प्रदत गुण मौजूद रहता है। उन्होंने महिलाओं से इसका उपयोग ग्राम और समाज के विकास में करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी द्वारा पंचायतों में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण के फल स्वरुप आज ग्राम पंचायतों में सरपंच,जनपद और जिला पंचायतों में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ा है।

डॉ महंत ने पिपरदा तथा बम्हनीडीह विकासखंड के विभिन्न ग्रामों में पटेल समाज के लोगों द्वारा बहुतायत सब्जी उत्पादन का जिक्र करते हुए कहा कि मेहनतकश पटेल समाज द्वारा उत्पादित सब्जी अधिक दिनों तक सुरक्षित रहे, उन्हें उनकी उपज का सही मूल्य मिले और उनका आर्थिक विकास का मार्ग प्रशस्त हो सके इसके लिए बम्हनीडीह विकासखंड में कोल्ड स्टोरेज और फूड प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना की जाएगी।

डॉ महंत ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के गांवों का गत सवा 3 साल से तेजी से विकास हो रहा है। पिछड़े क्षेत्र, गावों में प्राथमिकता से सड़क, भवन, पुल-पुलिया बनाए जा रहे हैं। इसका लाभ ग्रामीणों को आने वाले समय में मिलेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा राज्य के मेहनतकश भूमिहीन कृषि मजदूरों के हित में राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर योजना शुरू की गई है।
विभिन्न कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास –
विधानसभा अध्यक्ष ने आज बम्हनीडीह विकासखंड के ग्राम पिपरदा में 23 लाख 85 हजार रुपए के विभिन्न कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनमें बरेठ समाज का सामुदायिक भवन का भूमि पूजन लागत 10 लाख रुपए, पटेल समाज का सामुदायिक भवन का भूमि पूजन 10 लाख रुपए स्वच्छ भारत मिशन के तहत सामुदायिक शौचालय का लोकार्पण सामुदायिक चबूतरा का लोकार्पण 5.85 लाख रुपए की लागत से सामुदायिक भवन का लोकार्पण शामिल है। इसी प्रकार ग्राम उच्च भट्टी में 10 लाख रुपए की लागत से बनने वाले समुदायिक भवन का भूमि पूजन, 6.45 लाख रुपए का आंगनबाड़ी भवन का भूमि पूजन विधानसभा अध्यक्ष के कर कमलों द्वारा किया गया।

इस अवसर पर सरपंच पिपरदा श्री चौहान, नगर पालिका जांजगीर नैला के अध्यक्ष श्री भगवानदास गढ़ेवाल, उपसरपंच श्री गोपाल प्रसाद पटेल, सर्वश्री राघवेंद्र कुमार सिंह,मनहरण राठौर, रवि पांडे, प्रिंस शर्मा, रामविलास राठौर, बाबूलाल जायसवाल, रामकुमार यादव और बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।

You Might Also Like

आदिवासी विद्यार्थियों को मिलेंगी आधुनिक शिक्षा, जशपुर में एकलव्य विद्यालयों के नए भवनों का निर्माण तेज

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अस्पताल पहुंचकर जाना सड़क हादसे में घायलों का हाल

पेंशन-ग्रेच्युटी बहाली के लिए कल्याण कॉलेज के सामने व्यथित प्रोफेसर्स का प्रदर्शन, सपोर्ट में उतरे एक्स स्टूडेंट्स, सौंपा ज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री के जन्मदिवस पर योग आयोग अध्यक्ष ने नवजात को दिया ‘श्याम’ का नाम

डेटा लेबलिंग और एआई में बलरामपुर ने रचा इतिहास, प्रदेश का पहला कॉग्निटिव डेटा एनोटेशन सेंटर स्थापित

@dmin April 24, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग को मिला सीएसआई-एसआईजी का ई-गवर्नेस अवार्ड
Next Article किसानों के खेतों में बिखरेगी म्यूटेंट सुगंधित धान की महक

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?