ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गांव वालों की बेहतरी के लिए सीआरपीएफ ने की पुल बनवाने की जिद, नक्सली भी आईईडी लगाने से नहीं आ रहे बाज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

गांव वालों की बेहतरी के लिए सीआरपीएफ ने की पुल बनवाने की जिद, नक्सली भी आईईडी लगाने से नहीं आ रहे बाज

By @dmin
Published: May 13, 2022
Share
गांव वालों की बेहतरी के लिए सीआरपीएफ ने की पुल बनवाने की जिद, नक्सली भी आईईडी लगाने से नहीं आ रहे बाज
गांव वालों की बेहतरी के लिए सीआरपीएफ ने की पुल बनवाने की जिद, नक्सली भी आईईडी लगाने से नहीं आ रहे बाज
SHARE

बीजापुर। देश के सबसे बड़े केंद्रीय अर्धसैनिक बल सीआरपीएफ ने छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के गढ़ कहे जाने वाले बीजापुर में एक जिद की है। बल की 165वीं बटालियन के जांबाज उस जिद को पूरा भी कर रहे हैं। ये जिद थाना नेलसनार के अंतर्गत इंद्रावती नदी पर बन रहे पुल को लेकर है। नक्सलियों ने इस पुल का निर्माण कार्य बाधित करने में कोई कसर बाकी नहीं रखी। पुल के भूमि पूजन से लेकर अब तक वहां दर्जनों ‘इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस आईईडी’ मिल चुकी हैं। नक्सलियों द्वारा मजदूरों पर हमला कर दिया जाता है। उपकरणों को नष्ट करने का प्रयास होता है। इन सबके बावजूद सीआरपीएफ ने 640 मीटर लंबे पुल का 50 फीसदी निर्माण कार्य पूरा करा दिया है। गुरुवार को भी नक्सलियों ने पुल का काम बाधित करने के मकसद से पांच किलोग्राम की एक आईईडी लगा दी थी, जिसे सीआरपीएफ ने बीजापुर पुलिस के सहयोग से निष्क्रिय कर दिया।

छत्तीसगढ़: निर्माणाधीन पुल

सड़क निर्माण से नक्सली बौखलाए
जिला बीजापुर के थाना नेलसनार के अंतर्गत इंद्रावती नदी पर एक पुल का निर्माण किया जा रहा है। इस पुल के बनने से आसपास के सैंकड़ों गांवों के लोगों को फायदा होगा। निकटवर्ती शहर या कस्बों में जाने के लिए लंबा चक्कर नहीं काटना पड़ेगा। इंद्रावती नदी के उत्तर में अबूझमाड़ का इलाका पड़ता है। इसे माओवादियों का गढ़ कहा जाता है। दक्षिण में सीआरपीएफ की 165वीं बटालियन का कैंप ‘पुंडरी’ है। इस पुल के बनने के बाद भैरमगढ़ को सीधे नारायणपुर से जोड़ा जा सकेगा। बाढ़ आने के बाद यहां के गांव मुख्य मार्ग से कट जाते थे। पुल बनने से उन्हें बहुत फायदा होगा। हालांकि इस सड़क के निर्माण से नक्सली बुरी तरह से बौखलाए हुए हैं।

मजदूरों पर किया था हमला
सूत्रों के अनुसार, दिसंबर 2020 में इस पुल का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। उसके बाद से लेकर अब तक नक्सली कई हमले कर चुके हैं। कभी तो वे प्रेशर आईईडी लगा देते हैं तो कभी एंटी हैंडलिंग आईईडी का इस्तेमाल करते हैं। उनका मकसद, किसी भी तरह से पुल के निर्माण कार्य को बाधित करना है। उन्हें मालूम है कि इस पुल के बनने से आसपास के लोगों के लिए विकास की एक नई राह खुल जाएगी। बेहतर कनेक्टिीविटी मिल जाएगी। जब इस पुल का भूमि पूजन हो रहा था तो उस वक्त सीआरपीएफ व बीजापुर पुलिस ने चार आईईडी बरामद की थीं। नक्सलियों ने पुल के निर्माण कार्य में लगे मजदूरों पर हमला किया है। सीआरपीएफ ने अब मजदूरों को विशेष सुरक्षा प्रदान की है। बल के जवान 24 घंटे यहां पर तैनात रहते हैं। पुल के निर्माणकार्य में काम आने वाली मशीनों को सीआरपीएफ ने अपने कैंप में रखवा लिया है। जब उन मशीनों का काम होता है, तो लेबर उन्हें ले जाती है। गुरुवार को मिली प्रेशर कुकर आईईडी को बीडीएस टीम द्वारा मौके पर ही निष्क्रिय कर दिया गया।

संत शिरोमणि सेन महाराज की जयंती पर दिग्गज जनप्रतिनिधि हुए शामिल, सामाजिक संगठन को नई दिशा देने किया आह्वान
चुनाव के एलान से पहले ही बिखरा महागठबंधन, भाकपा माले और राजद में ठनी
बच्चा चोरी के शक में पिटाई पर दुर्ग पुलिस का बड़ा एक्शन…. गांवों में चौपाल लगाकर दी ग्रामीणों को चेतावनी
फल मंडी में टला बड़ा हादसा : सूखे पेड़ में लगी थी आग, फायर ब्रिगेड ने फैलने से पहले पाया काबू
Big News : छत्तीसगढ़ के लिए खड़गे ने बनाई कोर कमेटी, सीएम भूपेश सहित इन नेताओं को मिली जगह… देखें पूरी लिस्ट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रायपुर हवाई अड्डे पर हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, दो पायलटों की मौत, सीएम बघेल ने जताया दुख रायपुर हवाई अड्डे पर हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, दो पायलटों की मौत, सीएम बघेल ने जताया दुख
Next Article कांग्रेस में 'एक परिवार, एक टिकट' नियम पर बनी सहमति, गांधी परिवार को 'विशेष छूट', ये बड़े बदलाव भी शामिल कांग्रेस में ‘एक परिवार, एक टिकट’ नियम पर बनी सहमति, गांधी परिवार को ‘विशेष छूट’, ये बड़े बदलाव भी शामिल

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?