ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गवर्नमेंट ई मार्केटप्लेस विक्रेता संवाद कल रायपुर में
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BusinessChhattisgarhFeaturedNationalRaipur

गवर्नमेंट ई मार्केटप्लेस विक्रेता संवाद कल रायपुर में

By @dmin
Published: September 25, 2022
Share
गवर्नमेंट ई मार्केटप्लेस विक्रेता संवाद कल रायपुर में
SHARE

गवर्नमेंट ई मार्केटप्लेस और पत्र सूचना कार्यालय का संयुक्‍त आयोजन
रायपुर (पीआईबी). भारत सरकार के वाणिज्‍य और उद्योग मंत्रालय के अधीन कार्य करने वाले गवर्नमेंट ई मार्केटप्लेस (GeM) और पत्र सूचना कार्यालय (PIB), रायपुर के संयुक्‍त तत्‍वावधान में कल, 26 सितम्‍बर सोमवार को सिविल लाइन्‍स, रायपुर स्थित न्‍यू सर्किट हाऊस के सभाकक्ष में दोपहर 12.30 बजे से गवर्नमेंट ई मार्केटप्लेस (GeM) विक्रेता संवाद सह पत्रकार-वार्ता का आयोजन किया जा रहा है ।

गौरतलब है कि गवर्नमेंट ई मार्केटप्लेस (GeM), देश का नेशनल पब्लिक प्रोक्योरमेंट पोर्टल, वस्तुओं और सेवाओं की खरीद के लिए एंड-टू-एंड ऑनलाइन मार्केटप्लेस है । इसे 9 अगस्त, 2016 को प्रधान मंत्री नरेन्‍द्र मोदी के विजन के हिस्से के रूप में लॉन्च किया गया था ।

GeM के खरीदार आधार में सभी केंद्र और राज्य सरकार के विभाग, सहकारी समितियां, केंद्रीय और राज्य स्वायत्त निकाय, केंद्रीय और राज्य सार्वजनिक उपक्रम और स्थानीय निकाय शामिल हैं ।

गवर्नमेंट ई मार्केटप्लेस (GeM) विक्रेता संवाद का उद्देश्‍य GeM विक्रेताओं के साथ बातचीत करने और उन्हें नई GeM सुविधाओं और कार्यात्मकताओं के बारे में जागरूक करने के साथ ही साथ संवाद के माध्यम से विक्रेताओं को अपने अनुभव साझा करने के लिए एक मंच देना है ।

सरकारी और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के खरीदारी के तरीके में आमूल-चूल परिवर्तन लाने के उद्देय से गनर्वनमेंट ई मार्केट की स्‍थापना की गयी थी । GeM कॉन्टैक्टलेस, पेपरलेस और कैशलेस है और तीन स्तंभों दक्षता, पारदर्शिता और समावेशिता पर खड़ा है ।

उल्लेखनीय है कि वित्त वर्ष 2021-2022 में एक ही वित्तीय वर्ष में GeM ने खरीद मूल्य के एक लाख करोड़ रुपये के मील के पत्थर को पार कर लिया है । कुल मिलाकर, GeM ने 3.02 लाख करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के एक करोड़ से अधिक लेनदेन की सुविधा प्रदान की है । यह पूरे देश में खरीदारों और विक्रेताओं सहित सभी हितधारकों के समर्थन से ही संभव हुआ है ।

गौरतलब है कि 62 हजार सरकारी खरीदार और 50.90 लाख विक्रेता और सेवा प्रदाता GeM में पंजीकृत हैं । GeM के विक्रेता आधार में बड़ी कंपनियों और समूहों से शुरू होकर, महिला उद्यमी, स्वयं सहायता समूह और एमएसएमई विक्रेता शामिल हैं । इसके अलावा, एमएसएमई, केवीआईसी उद्योगों, एसएचजी और कारीगरों, बुनकरों आदि के लिए बोर्डिंग अनुभव को सुनिश्चित करने के लिए इस पोर्टल पर विशेष प्रावधान भी बनाए गए हैं । स्टार्ट-अप संगठनों के लिए जेम स्टार्ट पर उत्पाद के प्रदर्शन के लिए एक विशेष पहल की गयी है ।

वर्तमान में, GeM पर लगभग तीन सौ सेवा श्रेणियां और दस हजार से अधिक उत्पाद श्रेणियां उपलब्ध हैं । इन श्रेणियों में उत्पाद और सेवा प्रसाद के लगभग 44 लाख कैटलॉग हैं । इसके अलावा, पिछले 24 महीनों में लगभग 2000 लघु और 460 से अधिक प्रमुख कार्यात्मकताओं को पेश किया गया है।

अचानकमार के 12 गांवों के सोलर पैनलों में लगाई जा रही नई बैटरियां, 13 बसाहटों के 322 घर और गलियां होंगी रोशन
दुर्ग पुलिस ने ढूंढ निकाले 12 लाख के 101 गुम मोबाइल, मोबाइल पाकर एसपी संग सेल्फी लेते दिखे लोग
अफसरों का प्रमोशन: राजेश मिश्र स्पेशल डीजी और दीपांशु काबरा बनाए गए एडीजी, आदेश का इंतजार
भारत में कोरोना: 6 लाख के पार पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा, पिछले 24 घंटों में सामने आए 19148 नए मामले
एसआर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में 3 दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का सुभारंभ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बैडमिंटन का फाइनल आज, समापन समारोह में शामिल होंगे सीएम बघेल
Next Article गुस्ताखी माफ़: रायपुर के 'हैप्पी स्ट्रीट' और भिलाई की 'तफरी' गुस्ताखी माफ: गौहत्या का पाप और राजनीति का अभिशाप
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?