ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गरीबी: स्थिति या मानसिक सोच?
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedMP NewsNational

गरीबी: स्थिति या मानसिक सोच?

By Om Prakash Verma
Published: February 13, 2025
Share
गरीबी: स्थिति या मानसिक सोच?
गरीबी: स्थिति या मानसिक सोच?
SHARE

अतुल मलिकराम (लेखक और राजनीतिक रणनीतिकार)
गरीबी, हमारे देश में एक ऐसी समस्या है, जिसे खत्म करने के लिए सबसे ज्यादा प्रयास किए गए। इसके लिए हर प्रकार की योजनाएँ, कार्यक्रम और अभियान चलाए गए, फिर भी इस समस्या से छुटकारा नहीं पाया जा सका। इसका एक कारण यह है कि इस समस्या को केवल एक आर्थिक स्थिति मानकर ही इसका हल खोजा जाता रहा, जबकि यह समस्या केवल आर्थिक अभाव की स्थिति नहीं है, बल्कि इससे बढ़कर यह एक मानसिक स्थिति भी है। जब इस समस्या की जड़ आर्थिकता से कहीं अधिक है, तो केवल ऊपरी समाधान करने से इस समस्या को हल कैसे किया जा सकता है? यही कारण है कि सरकार आज तक गरीबी से निकलने का कोई सार्थक तरीका खोज नहीं पाई है।

यह एक ऐसा जटिल विषय है, जो हमारे समाज में गहराई तक जड़ें जमाए हुए है। गरीब होना केवल पैसों की कमी का नाम नहीं है, बल्कि यह उस सोच का भी परिणाम है, जो किसी को गरीबी के जाल से बाहर निकलने से रोकती है। कई बार लोग गरीबी को केवल आर्थिक दृष्टिकोण से देखते हैं। उनके अनुसार, गरीबी मिटाने का समाधान केवल धन है। लेकिन, क्या सचमुच ऐसा है? यदि केवल आर्थिक मदद से गरीबी दूर हो सकती, तो अब तक दुनिया से गरीबी का नामो-निशान मिट चुका होता। लेकिन ऐसा नहीं है।

आर्थिक स्थिति के साथ-साथ गरीबी उस मानसिकता का परिणाम है, जिसमें इंसान अपने आप को परिस्थितियों का गुलाम मान लेता है। ऐसी सोच वाले लोग अपनी स्थिति को बदलने का प्रयास ही नहीं कर पाते। उन्हें लगता है कि उनका जीवन हमेशा ऐसा ही रहेगा। इस सोच के कारण वे अपनी संभावनाओं को तलाशने और खुद को बेहतर बनाने की कोशिश तक करने की पहल नहीं करते।
आपने कई बार देखा और सुना होगा कि कुछ परिवार पीढ़ी-दर-पीढ़ी गरीब रहते हैं। इसका कारण केवल आर्थिक संसाधनों की कमी नहीं है, बल्कि वह मानसिकता है, जो उनकी हर पीढ़ी को विरासत में मिलती है। बच्चे अपने परिवार के वातावरण और सोच को आत्मसात कर लेते हैं। जब वे अपने माता-पिता को यह कहते सुनते हैं, “हम तो हमेशा से गरीब हैं”, या “गरीबी के साए में पलना-बढ़ना ही हमारी किस्मत में है”, तो उनके मन ही नहीं, बल्कि जीवन में भी यही विश्वास घर कर जाता है। और यही विश्वास फिर धीरे-धीरे उनकी सोच और व्यवहार का हिस्सा बन जाता है। इस प्रकार, एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक यह मानसिकता हस्तांतरित होती रहती है और गरीबी नाम का यह साया और भी काला होता चला जाता है।

गरीबी की कैद से बाहर निकलने के लिए केवल धन की आवश्यकता नहीं होती। इसकी असली चाबी है सकारात्मक सोच और दृढ़ संकल्प। वे ही लोग गरीबी से बाहर निकल सके हैं, जिन्होंने सबसे पहले अपनी सोच और मानसिकता बदली। उन्होंने यह समझा कि गरीब होना स्थायी स्थिति नहीं है। वे समझते हैं कि यदि वे मेहनत करें, अपने हुनर को पहचाने और अवसरों का लाभ उठाएं, तो वे अपनी स्थिति को बदल सकते हैं।

सोच के समृद्ध होने का मतलब केवल बड़े सपने देखना नहीं है। इसका मतलब है हर चुनौती को अवसर के रूप में देखना और लगातार प्रयास करते रहना, और यह ठान लेना कि इस स्थिति से बाहर निकलना ही है। जब तक यह विश्वास नहीं होगा कि आप अपनी स्थिति बदल सकते हैं, तब तक कोई भी आपकी मदद नहीं कर पाएगा। इसलिए गरीबी से बाहर निकलने के लिए सबसे पहले मानसिकता बदलने की जरुरत है।

खुद पर विश्वास करना गरीबी से बाहर निकलने की पहली सीढ़ी है। जब आप यह मानेंगे कि आप बदलाव ला सकते हैं, तभी आप प्रयास करेंगे। ज्ञान और कौशल वह हथियार हैं, जिनसे आप किसी भी स्थिति से बाहर निकल सकते हैं। नई चीजें सीखें, नए कौशल विकसित करें और अपने आप को बेहतर बनाने की दिशा में काम करें। अपनी सोच को सकारात्मक बनाएं। नकारात्मक विचारों को त्यागें और हर समस्या में समाधान ढूंढने की आदत डालें।

गरीबी केवल एक आर्थिक स्थिति नहीं है, यह एक मानसिकता है। जब तक हम अपनी सोच नहीं बदलते, तब तक गरीबी का जाल तोड़ना मुश्किल है। गरीबी को केवल आर्थिक समस्या के रूप में देखना पर्याप्त नहीं है। हमें यह समझना होगा कि यह समस्या मानसिकता से भी जुड़ी है।

यदि हम अपनी सोच को सकारात्मक बनाएँ, अपने आप पर विश्वास रखें और अवसरों का लाभ उठाएँ, तो हम गरीबी से बाहर निकल सकते हैं। इसी के साथ, समाज को भी अपनी भूमिका निभानी होगी। हमें मिलकर यह सुनिश्चित करना होगा कि कोई भी व्यक्ति अपनी मानसिकता के कारण गरीबी के जाल में न फंसे। गरीबी से बाहर निकलना आसान नहीं है, लेकिन यह असंभव भी नहीं है। दृढ़ संकल्प, सकारात्मक सोच और समाज के सहयोग से इस समस्या का समाधान किया जा सकता है। गरीबी से लड़ाई केवल आर्थिक सुधार की नहीं, बल्कि मानसिकता बदलने की भी है। जब हम इस मानसिकता में थोड़ा भी बदलाव ला पाएँगे, तब ही सही मायनों में गरीबी से जीत पाना संभव हो पाएगा।

रेल मंत्री वैष्णव ने गिनाए खरसिया-परमालकसा नई रेल लाइन के फायदे, बढ़ेंगे रोजगार और रेलवे कनेक्टिविटी भी बढ़ेगी
आबादी के हिसाब से शहर में होने चाहिए चार आत्मानंद विद्यालय : अरूण वोरा
दर्दनाक घटना: महाराष्ट्र के भिवंडी में तीन मंजिला इमारत ढही, 10 लोगों की मौत… कई लोग फंसे
बोधघाट व इंद्रावती-महानदी इंटरलिंकिंग प्रोजेक्ट पर खर्च होंगे 49 हजार करोड़, बिजली के साथ मिलेगी सिंचाई सुविधा
इंडिया लॉकडाउन में अपने अभिनय को लेकर साई ने की बात, जानें क्या कहा…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article shreekanchanpath 121 # 13 February 2025
Next Article जशपुर में काम दिलाने के बहाने दो नाबालिग बच्चियों को ले गई महिला… रायगढ़ के ढाबे से गिरफ्तार

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?