ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गद्दार कहने पर सिंधिया का दिग्विजय पर पलटवार, कहा- मैं उनके स्तर तक नहीं गिरना चाहता
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

गद्दार कहने पर सिंधिया का दिग्विजय पर पलटवार, कहा- मैं उनके स्तर तक नहीं गिरना चाहता

By @dmin
Published: December 6, 2021
Share
गद्दार कहने पर सिंधिया का दिग्विजय पर पलटवार, कहा- मैं उनके स्तर तक नहीं गिरना चाहता
गद्दार कहने पर सिंधिया का दिग्विजय पर पलटवार, कहा- मैं उनके स्तर तक नहीं गिरना चाहता
SHARE

भोपाल (एजेंसी)। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। शनिवार को सिंधिया ने गुना में सिंह के करीबी रहे हीरेन्द्र सिंह सहित कई कांग्रेस नेताओं को भाजपा में शामिल कराया था। इस पर दिग्विजय सिंह ने सिंधिया पर हमला बोलते हुए उन्हें गद्दार कहा था। अशोकनगर में रोड शो के बाद सिंधिया ने इस पर कहा कि मैं उनके स्तर पर गिरकर बात नहीं कर सकता।  

सिंधिया ने कहा कि दिग्विजय सिंह एक वरिष्ठ नेता हैं। जो व्यक्ति ओसामा को ओसामा जी कहे, जो कहे कि सरकार कांग्रेस की आएगी तो धारा 370 हटाएंगे, ऐसे दिग्विजय सिंह से क्या कहा जाए?  इस तरह के बयान देना उनकी आदत रही है। मैं उनकी असलियत सामने नहीं लाना चाहता। न ही उनकी तरह नीचे गिरना चाहता हूं। जरूर, उन्हें किसी बात से दुख पहुंचा है, जिसकी वजह से वे इतने गंभीर और वरिष्ठ नेता होने के बावजूद इस स्तर पर आकर बयान दे रहे हैं। दिग्विजय सिंह के उकसाने के बावजूद वे सिंधिया परिवार की मर्यादा को बनाए रखेंगे। 

कांटे का क्या मतलब है?
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांटा शब्द का इस्तेमाल हीरेन्द्र सिंह के भाजपा में शामिल होने की बात पर कही। इसके बाद ही दिग्विजय सिंह भड़के थे। दिग्विजय ने शनिवार को ही एक रैली में कहा था कि सिंधिया ने पहले कांग्रेस का फायदा उठाया और फिर बीजेपी में चले गए। सिंधिया ने 25-25 करोड़ रुपये देकर कांग्रेस के विधायकों को तोड़ा। इतिहास गद्दारों को कभी माफ नहीं करता है। पीढिय़ां इनकी गद्दारी याद रखेंगी। जब भी झांसी की रानी महारानी लक्ष्मीबाई का नाम आता है तो सिंधिया परिवार का नाम याद आता है या नहीं। अगर पानीपत के युद्ध में सिंधिया राजाओं ने हिंदू राजाओं का साथ दिया होता तो पानीपत की लड़ाई में अहमद शाह अब्दाली की हार होती। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अगर गद्दारी नहीं की होती तो मध्य प्रदेश में आज कांग्रेस की सरकार होती। 

पीसीसी चीफ का पदभार संभालते ही बड़ा ऐलान, कहा-हमारे पास है सीएम चेहरा, भाजपा के पास तो वो भी नहीं
खेतों में नहीं आता था पानी, किसान ने बांस-बोतलों से बना डाली अपनी ‘पवनचक्की’
दुर्ग में बड़ा हादसा : ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आईं स्कूटी सवार मां-बेटी… मौके पर मौत
मुख्यमंत्री की अपील पर दूरस्थ कालोनियों तक पहुंच रही है ताजे फल और हरी सब्जियां
Big accident : खुर्सीपार आईटीआई के सामने डंफर ने एक्टिवा सवार का ठोका, मौके पर बुजुर्ग की मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नोबेल विजेता आंग सान सू की को चार साल की जेल नोबेल विजेता आंग सान सू की को चार साल की जेल
Next Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 52 # 06 december 2021
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?