ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गजब है: इस जिले में आदिवासियों के लिए आरक्षित एक पंचायत ऐसी जहां एक ही आदिवासी वोटर और उम्मीदवार भी वही
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

गजब है: इस जिले में आदिवासियों के लिए आरक्षित एक पंचायत ऐसी जहां एक ही आदिवासी वोटर और उम्मीदवार भी वही

By @dmin
Published: December 25, 2021
Share
गजब है: इस नहीं होंगे पंचायत चुनाव, कैबिनेट ने राज्यपाल को भेजा प्रस्तावजिले में आदिवासियों के लिए आरक्षित एक पंचायत ऐसी जहां एक ही आदिवासी वोटर और उम्मीदवार भी वही
नहीं होंगे पंचायत चुनाव, कैबिनेट ने राज्यपाल को भेजा प्रस्ताव
SHARE

सीहोर (एजेंसी)। क्या आपने सुना है कि तीन गांव की पंचायत जिस वर्ग के लिए आरक्षित है, वहां उस वर्ग का एकमात्र वोटर है, और चुनाव में एकमात्र उम्मीदवार भी वही है। पढ़कर थोड़ा चौंक गए होंगे, पर ये हकीकत है। ये मामला मध्य प्रदेश के सीहोर जिले की ग्राम पंचायत पालखेड़ी का है। यह पंचायत आदिवासियों के लिए आरक्षित है। तीन गांव की पंचायत पालखेड़ी में एकमात्र आदिवासी वोटर के रूप में अनीता बाई निवास करती है। अनीता बाई एक बार फिर से ग्राम पंचायत की सरपंच के लिए एकमात्र उम्मीदवार हैं।

ग्राम पंचायत पालखेड़ी में तीन गांव पालखेड़ी, जोगड़ाखेड़ी, अतरालिया आते हैं। इन तीनों ही गांवों में अनीता बाई के अलावा कोई दूसरा आदिवासी नहीं है। इसलिए इस बार भी उनका चुना जाना तय है। पिछले ग्राम पंचायत के चुनाव में भी अनीता बाई ग्राम पंचायत पालखेड़ी की सरपंच निर्वाचित हुई थीं। इस बार आरक्षण में बदलाव नहीं होने से उनके अलावा कोई विकल्प नहीं है।

अनीता बाई नसरुल्लागंज तहसील के दुर्गा नायक कोसमी गांव की रहने वाली हैं। इन्होंने पालखेड़ी गांव के मुकेश परमार से 20 साल पहले विवाह किया था। कक्षा 5 तक पढ़ी अनीता बाई ने बताया कि उसने सपने में भी नहीं सोचा था कि वह कभी राजनीति में आएगी और सरपंच बनेगी, लेकिन पिछले 7 साल से वह सरपंच पद पर रहते हुए गांव में विकास के कार्य कर रही हैं।

जिला पंचायत सीईओ हर्ष सिंह ने कहा कि सरकार के नियमानुसार आरक्षण प्रक्रिया होती है। इस बार अरक्षण प्रक्रिया नहीं हुई है तो पुराने आरक्षण के आधार पर ही चुनाव कराए जा रहे हैं। इसलिए पालखेड़ी में ऐसी स्थिति बनी है।  

जिले में 11 ग्राम पंचायत और 6 जनपद सदस्य चुने गए निर्विरोध
त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव में नाम वापसी के बाद अब तस्वीर साफ हो गई है। पहले और दूसरे चरण में सीहोर, इछावर और नसरुल्लागंज की 301 ग्राम पंचायतों में से 225 के लिए चुनाव होना हैं। इनमें से 11 पंचायतें ऐसी हैं जहां एक-एक उम्मीदवार के नामांकन फॉर्म आने से यह निर्विरोध हो गईं। दो ग्राम पंचायतें ऐसी भी हैं जहां पर एक भी नाम निर्देशन पत्र दाखिल नहीं हो सका था। इस तरह से अब 212 पंचायतों में मुकाबला होना है। तीनों जगहों पर 76 पंचायतें ऐसी हैं जो ओबीसी हैं।

सीहोर जिले में कुल 497 पंचायतें हैं। इनमें से प्रथम और द्वितीय चरण के लिए सीहोर, इछावर और नसरुल्लागंज के लिए चुनाव की प्रक्रिया पूरी हुई है। सीहोर में 144, इछावर में 70 और नसरुल्लागंज में 87 ग्राम पंचायतें हैं। इस तरह से 301 ग्राम पंचायतों में 76 ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित थीं जिन पर अभी चुनाव नहीं होना है।

जिले में जनपद पंचायतों की स्थिति
जिले में सीहोर, इछावर और नसरुल्लागंज में 71 जनपद सदस्यों की सीट हैं। इनमें से 14 ओबीसी के लिए आरक्षित हैं। इसके बाद 57 सीट पर चुनाव होना हैं, जिसमें से 6 निर्विरोध हो चुकी हैं। इस तरह से अब 51 सीट पर मुकाबला होना है। इनमें सीहोर में कुल 25 में 19 पर चुनाव होना है। इछावर में 21 में से 2 ओबीसी को छोड़ शेष 19 पर चुनाव होना था। इनमें से दो निर्विरोध हो गई हैं। अब 17 पर चुनाव होना है। नसरुल्लागंज की बात करें तो यहां पर जनपद सदस्यों की 25 सीट हैं। इनमें से 6 ओबीसी और 4 निर्विरोध हो गई हैं। इस तरह से 15 पर मुकाबला होगा।

Good news : मरीजों को अब कतार से मिलेगी मुक्ति, शास्त्री अस्पताल सुपेला और जिला अस्पताल में शुरू हुई यह सुविधा
गद्दार कहने पर सिंधिया का दिग्विजय पर पलटवार, कहा- मैं उनके स्तर तक नहीं गिरना चाहता
छत्तीसगढ़ में 18 लाख परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराने की प्रक्रिया तेज, वित्त विभाग ने जारी की 2560 करोड़ की राशि
Big news : पुलिस व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में गई 6 माह की बच्ची की जान, बच्ची की मां सहित दो जवान भी घायल
सीएम भूपेश ने बलौदाबाजार में किया 500 बिस्तर वाले कोविड केयर हॉस्पिटल का वर्चुअल शुभारंभ, कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन करने की अपील
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article हाथियों के आतंक से दहशत में 10 जिलों के ग्रामीण, इंसान और फसल को रौंद रहा हाथियों का झुंड हाथियों के आतंक से दहशत में 10 जिलों के ग्रामीण, इंसान और फसल को रौंद रहा हाथियों का झुंड
Next Article पांच निर्दलीय पार्षदों ने किया कांग्रेस प्रवेश, गृहमंत्री ने कहा-जनता के हित में सदैव समर्पित भाव से काम करें पांच निर्दलीय पार्षदों ने किया कांग्रेस प्रवेश, गृहमंत्री ने कहा-जनता के हित में सदैव समर्पित भाव से काम करें
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?