राजनांदगांव। खैरागढ़ उपचुनाव अब दिलचस्त मोड़ पर आ गया है। कांग्रेस प्रत्याशी को जीत दिलाने भिलाई के दिग्गज कांग्रेसी भी मैदान में डटे हुए हैं। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव, महापौर नीरज पाल, भिलाई निगम के एमआईसी सदस्य लक्ष्मीपति राजू, भिलाई शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, संदीप निरंकारी सहित अन्य लोग चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। खासकर विधायक देवेंद्र यादव यहां चुनाव में जीत के लिए विशेष रणनीति बना रहे हैं जिसमें महापौर नीरज पाल व एमआईसी सदस्य लक्ष्मीपति राजू उनका सहयोग कर रहे हैं।

बता दें खैरागढ़ उपचुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी काफी गंभीर है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चुनाव के बाद खैरागढ़ को जिला बनाने का वादा किया। इसके बाद चुनावी माहौल पूरी तरह से बदल गया है। यहां की फिजा कांग्रेस मय हो गई है। इसके बाद भी पार्टी प्रमुख थोड़ी सी भी ढील देने के पक्ष में नहीं है। इसे देखते हुए भिलाई के दिग्गज कांग्रेसियों को मैदान में उतार दिया है।

जोर शोर से लगें है प्रचार में
युवा विधायक देवेंद्र यादव के साथ एमआईसी सदस्य लक्ष्मीपति राजू खैरागढ़ चुनाव में जोर शोर से लगे हुए हैं। जनता के बीच प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिना रहे हैं। एक और विधायक देवेंद्र यादव चुनाव में जीत के प्रति पूरी तरह आश्वस्त हैं और वह लगातार मतदाताओं से संपर्क कर रहे हैं। विधायक देवेंद्र यादव का कहना है कि बीते 3 वर्षों में छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने विकास का जो पैमाना तय किया है उसे देखते हुए कांग्रेस की जीत पक्की है।
चुनावी रणनीति बनाने के माहिर खिलाड़ी हैं लक्ष्मीपति राजू
भिलाई निगम के एमआईसी सदस्य व सेक्टर-7 वार्ड 66 से पार्षद लक्ष्मीपति राजू चुनावी रणनीति बनाने के माहिर खिलाड़ी माने जाते हैं। वे अपने क्षेत्र में चार बार से लगातार पार्षद का चुनाव जीत रहे हैं और उनकी इसी क्षमता को देखते हुए प्रदेश कांग्रेस ने उन्हें भी खैरागढ़ में उतार दिया है। लक्ष्मीपति राजू भी खैरागढ़ उपचुनाव में जोर शोर से डटे हुए हैं। लक्ष्मीपति राजू का कहना है कि पिछले 3 साल के दौरान प्रदेश में 3 उपचुनाव हो गए जिसमें कांग्रेस ने जीत दर्ज की है।
कांग्रेस की सरकार विकास का आधार : लक्ष्मीपति राजू
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार विकास का आधार बन गई है। पिछले दिनों हुए नगरी निकाय चुनाव में भी कांग्रेस पार्टी को एकतरफा जीत मिली थी। खैरागढ़ में भी कांग्रेस बड़ी जीत दर्ज करेगी। लक्ष्मीपति राजू ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खैरागढ़ के लिए कई वादे किए हैं। जिसमें सबसे महत्वपूर्ण खैरागढ़ ,छुईखदान एवं गंडई को मिलाकर जिला बनाने का वादा है। मुख्यमंत्री अपने हर वादे के पक्के हैं चुनाव में कांग्रेस की जीत तय है और जीत के बाद खैरागढ़ का जिला बनना भी तय है।




