ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: खेल में भी आगे बढऩे एवं उपलब्धि हासिल करने की हैं असीम संभावनाएं: अनिला भेंडिय़ा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

खेल में भी आगे बढऩे एवं उपलब्धि हासिल करने की हैं असीम संभावनाएं: अनिला भेंडिय़ा

By @dmin
Published: September 9, 2022
Share
SHARE

रायपुर। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री अनिला भेंडिय़ा ने कहा है कि समाज के अन्य क्षेत्रों की भांति खेलकूद के क्षेत्र में भी व्यक्ति के आगे बढऩे एवं उपलब्धि हासिल करने की असीम संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि पुराने समय में यह उक्ति प्रचलित थी कि ‘पढ़ोगे लिखोगे तो बनोगे नवाब, खेलोगे कूदोगे तो होगे खराब’ किंतु आज हमारी खेल प्रतिभाओं ने मेहनत एवं लगन से खेल के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं।

मंत्री भेंडिय़ा बालोद के सरदार वल्लभ भाई पटेल मैदान में आयोजित 22वें राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर अपने उद्गार व्यक्त कर रहीं थी। जिला प्रशासन एवं स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 11 सितम्बर तक 22वें राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।

मंत्री भेंडिया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता संजारी-बालोद विधायक संगीता सिन्हा ने की। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष सोनादेवी देशलहरा, नगर पालिका परिषद बालोद के अध्यक्ष विकास चोपड़ा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष मिथिलेश निरोटी, जनपद पंचायत बालोद की अध्यक्ष प्रेमलता साहू, कृषि उपज मण्डी बालोद के अध्यक्ष भोलाराम देशमुख सहित कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव उपस्थित थे।

कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। सुमधुर छत्तीसगढ़ी गीत ‘हाय रे सरगुजा नाचे’ के मधुर धुन पर कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि भी विद्यार्थियों के साथ नृत्य में संगत करने से अपने आप को रोक नहीं पाए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने खेल ध्वज फहराया और राष्ट्रीय खिलाड़ी कु. शतिकीय दुबे ने खिलाड़ी छात्र-छात्राओं को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में शामिल होने की शपथ दिलाई।

मंत्री भेंडिया ने प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए राज्य के कोने-कोने से आए सभी खिलाड़ी छात्र-छात्राओं का स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में खेलों के विकास तथा संवर्धन के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने जीवन में खेल के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ईश्वर ने प्रत्येक व्यक्ति को अलग-अलग प्रतिभा देकर उन्हें विशिष्ट बनाया है। आवश्यकता है परिश्रम एवं लगन से उसे परिष्कृत एवं परिमार्जित करने की। उन्होंने प्रतियोगिता में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।

22वें राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में बालक-बालिकाओं के लिए रस्साकसी, थाई बॉक्सिंग, म्युथाई तथा फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इसमें राज्य के सभी 05 खेल जोनों के चयनित प्रतियोगी छात्र-छात्राएं शामिल हो रहे हैं।

Wrestlers strike : जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की पहलवानों से झड़प, महिला पहलवानों से गाली गलौच व मारपीट
छठ पूजा: डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने मांगा संतान सुख व सुहाग की लंबी उम्र
समस्याएं सुनने महापौर दे रही वार्डों में दस्तक, गृहमंत्री के निर्देश पर आधा दर्जन वार्डों में कर चुकी है भ्रमण
Breaking : नेहरू नगर चौक पर हादसा : डंपर की चपेट में आया बुजुर्ग… अस्पताल में भर्ती
कोरोना के नए वर्जन का खौफ: ब्रिटेन से भारत आए अब तक 12 कोरोना संक्रमित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article विशेष: आध्यात्मिक शक्ति के साथ अब प्रशासनिक शक्ति का केन्द्र भी बनेगा नवगठित सक्ती जिला विशेष: आध्यात्मिक शक्ति के साथ अब प्रशासनिक शक्ति का केन्द्र भी बनेगा नवगठित सक्ती जिला
Next Article मल्टीस्टेट को-ऑपरेटिव्ह रजिस्ट्रार की शक्तियां राज्यों को दी जाएं-टेकाम मल्टीस्टेट को-ऑपरेटिव्ह रजिस्ट्रार की शक्तियां राज्यों को दी जाएं-टेकाम

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?