ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: खेत में गए युवक को बाघ ने उतारा मौत के घाट, अधखाया शव मिला, इलाके मेंं दहशत का माहौल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

खेत में गए युवक को बाघ ने उतारा मौत के घाट, अधखाया शव मिला, इलाके मेंं दहशत का माहौल

By @dmin
Published: August 13, 2022
Share
खेत में गए युवक को बाघ ने उतारा मौत के घाट, अधखाया शव मिला, इलाके मेंं दहशत का माहौल
खेत में गए युवक को बाघ ने उतारा मौत के घाट, अधखाया शव मिला, इलाके मेंं दहशत का माहौल
SHARE

लखीमपुर (एजेंसी)। यूपी के लखीमपुर में एक बार फिर बाघ की दहशत बढ़ गई है। हालांकि इस बार अलग इलाके में दहशत फैली है। दरअसल, शनिवार सुबह खेतों की ओर गए युवक को बाघ ने मार डाला। गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब युवक का अधखाया शव बरामद किया गया। लखीमपुर के एक नए इलाके की तरफ बढ़े बाघ के हमले से गांव वाले दहशत में हैं। मामला लखीमपुर के दक्षिण खीरी के गोला वन रेंज का है। संभावना है कि बाघ लखीमपुर के जंगलों से खेतों की तरफ आ गया है।

जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह जंगल और खेतों की बॉर्डर पर एक युवक का शव मिला। बाघ के हमले के बाद युवक का अधखाया शव लखीमपुर के दक्षिण खीरी के अम्बारा जंगल के किनारे शनिवार सुबह मिला। युवक के अधखाये शव को देखकर गांव वाले हैरान रह गए। पहचान करने के बाद जानकारी हुई की शुक्रवार शाम को युवक खेतों की तरफ गया था और शाम से ही लापता हो गया था। युवक की शाम से खोज की जा रही थी जो रात होने पर अंधेरे के कारण रोक दी गई थी। वहीं खोज सुबह भी जारी रखी गई और इसी दौरान उसका अधखाया शव बरामद किया गया।

जानकारी होते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव वालों की भीड़ खेतों के पास जमा हो गई। लोग दहशत में भी थे लेकिन इस घटना की जानकारी के लिए इक_ा भी हुए। वहीं बन विभाग का कहना है कि इस इलाके में पांच साल में पहली बार बाघ के हमले की घटना हुई है। बाघ इस नए इलाके की तरफ जंगलों से बाहर पांच साल बाद शिकार करने निकला। गांव वालों को खेतों में जाने के लिए सावधानी बरतने की चेतावनी भी दी गई है।

छत्तीसगढ़ की पहली वेब सीरिज दि सेनेटाइजर जल्द होगी रिलीज
यूपीएससी का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप
आईपीएल के इतिहास में ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज बने कगीसो रबाडा
कोरोना विस्फोट: एक दिन में मिले 33,750 नए केस, एक्टिव मामले 1.45 लाख के पार
‘भारत पर्व’: छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों का प्रदर्शन लोगों के लिए आकर्षण का केन्द्र
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article एक माह बाद भी मंत्रिमंडल का ठिकाना नहीं, शिंदे का दिल्ली दौरा टला शिंदे कैंप में बगावत! मंत्री न बनाए जाने से नाराज विधायक के ट्वीट ने दिए कई संकेत
Next Article गुस्ताखी माफ: भाजपा के गढ़े हुए मुद्दे, आयातित नेतृत्व गुस्ताखी माफ: असहाय राजनीति का अंतिम प्रलाप!
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?