ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: खुशखबरी: सरकार की बड़ी घोषणा, सरकारी कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता 3 फीसदी बढ़ाया
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

खुशखबरी: सरकार की बड़ी घोषणा, सरकारी कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता 3 फीसदी बढ़ाया

By @dmin
Published: May 1, 2022
Share
श्रमिकों को मिलने वाली सहायता राशि में हुई वृद्धि
श्रमिकों को मिलने वाली सहायता राशि में हुई वृद्धि
SHARE

अहमदाबाद (एजेंसी)। गुजरात के स्थापना दिवस के मौके पर राज्य सरकार ने अपने कर्मचारियों को बंपर तोहफा दिया है। जिसके तहत राज्य के सरकारी कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता को तीन फीसदी तक बढ़ा दिया गया है। गुजरात राज्य के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बढ़े डीए का लाभ 01 जुलाई 2021 से ही मिलेगा। यह फायदा सातवें वेतन आयोग के तहत मिल रहा है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, गुजरात में इस श्रेणी के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की संख्या 9.38 लाख है।

दो किस्तों में होगा एरियर का भुगतान
राज्य सरकार ने बताया कि सभी कर्मचारियों के पिछले 10 महीने के एरियर का भुगतान दो बराबर किश्तों में किया जाएगा। पहले पांच महीने के एरियर की पहली किस्त मई 2022 की सैलरी व पेंशन में जुड़कर आएगी। बाद के पांच महीनों के बकाये की दूसरी किस्त जून 2022 के वेतन के साथ दी जाएगी। इस तरह मई महीने से लाभार्थी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को पहले से ज्यादा पैसे मिलने लगेंगे।

गुजरात दिवस पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दी बधाई
गुजरात की स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बधाई देते हुए कहा कि गुजरात दिवस पर, राज्य के सभी निवासियों को शुभकामनाएं। महात्मा गांधी व सरदार पटेल की धरती, विकास के मानकों पर देश के अग्रणी राज्यों में है। यहां के प्रगतिशील लोगों और उद्यमियों ने पूरे विश्व में गुजरात और भारत की विशेष पहचान बनाई है। मैं राज्य की निरंतर प्रगति की कामना करता हूं। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई देते हुए कहा कि गुजरात के स्थापना दिवस पर, गुजरात के लोगों को मेरी बधाई। महात्मा गांधी, सरदार पटेल और कई अन्य महान लोगों के आदर्शों से प्रेरित होकर, गुजरात के लोगों को उनकी विविध उपलब्धियों के लिए व्यापक रूप से सराहा जाता है। आने वाले वर्षों में गुजरात प्रगति करता रहे।

आईएएस पुष्पा साहू बनीं माध्यमिक शिक्षा मंडल की सचिव, रोक्तिमा यादव कोरिया कलेक्टर
नगरीय निकाय चुनाव: प्रदेश में कोरोना केस नहीं बढ़े तो दिसंबर में होंगे निकाय चुनाव
कोरबा में रोड़ शो : सीएम साय ने कहा- अटल विश्वास पत्र का एक-एक वादा पूरा करेंगे, ये हमारी गारंटी है
उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने कोरबा के बालको नगर में 77 लाख के विकास कार्यों की रखी आधारशिला
कोरोनावायरस के कारण 14 करोड़ लोगों की नौकरियां खतरे में
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लाल श्याम शाह की जयंती पर उन्हें किया नमन…
Next Article नए सेना प्रमुख मनोज पांडे ने बताई भविष्य की रणनीति, कैसे और किस तरह से दुश्मनों को देंगे चुनौती नए सेना प्रमुख मनोज पांडे ने बताई भविष्य की रणनीति, कैसे और किस तरह से दुश्मनों को देंगे चुनौती

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?