ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: खुलासा: 20 साल की उम्र से ड्रग्स ले रहा आर्यन खान, एनसीबी ने सबूत पेश कर कहा- दूसरे देशों में भी किया नशा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

खुलासा: 20 साल की उम्र से ड्रग्स ले रहा आर्यन खान, एनसीबी ने सबूत पेश कर कहा- दूसरे देशों में भी किया नशा

By @dmin
Published: October 14, 2021
Share
आर्यन के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंची शिवसेना: याचिका में कहा 17 रातों से जेल में रखना अवैध, जमानत न देना आरोपी का अपमान
आर्यन के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंची शिवसेना: याचिका में कहा 17 रातों से जेल में रखना अवैध, जमानत न देना आरोपी का अपमान
SHARE

मुंबई (एजेंसी)। क्रूज ड्रग्स मामले में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की जमानत को लेकर कोर्ट में सुनवाई के दौरान आर्यन के वकील ने तमाम दलीलें दीं तो सरकारी वकीलों ने कई सबूत पेश किए। सरकारी वकीलों का कहना है कि आर्यन लंबे समय से ड्रग्स की चपेट में था। भले ही मुंबई से गोवा जा रहे क्रूज में उसके पास ड्रग्स बरामद नहीं हुई, लेकिन वह ड्रग्स का सेवन करता रहा है। वह ड्रग पैडलर के संपर्क में भी था। एनसीबी ने कोर्ट में दलील दी है कि जो ड्रग्स क्रूज शिप से बरामद हुआ, वह सिर्फ अरबाज मर्चेंट के लिए नहीं था। उसे आर्यन खान भी कंज्यूम करने वाला था। इस मामले में आर्यन ने पहले ही कबूल किया है कि वह चार साल से ड्रग्स का सेवन कर रहा है।

आर्यन ने एनसीबी के सामने इस बात को कबूला था कि वह 4 साल से शौकिया तौर पर ड्रग्स का सेवन कर रहा है। यानि आर्यन 20 साल की उम्र में ही ड्रग्स की दुनिया में कदम रख चुका था। आर्यन ने सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि देश से बाहर यूके, दुबई और अन्य देशों में भी ड्रग्स का सेवन किया है। वह अक्सर अपने दोस्त अरबाज के साथ ड्रग्स लेता है। वह दोनों 15 साल से एक दूसरे के दोस्त हैं। अरबाज मर्चेंट आर्यन खान के साथ क्रूज में सवार थे। एनसीबी को इसके पास से 6 ग्राम चरस भी बरामद हुई है। एनसीबी ने कोर्ट में दलील दी है कि क्रूज के रवाना होते ही आर्यन और अरबाद ड्रग्स का सेवन करने वाले थे।

फोन से हुए कई खुलासे
एनसीबी ने सभी आरोपियों के फोन की जांच की और पाया कि आर्यन और अरबाज कई ड्रग पेडलर और ड्रग सप्लायर के संपर्क में था। कोर्ट में एनसीबी ने ये तमाम सबूत पेश किए हैं। जिसकी वजह से पहले भी कोर्ट ने आरोपियों की जमानत याचिका को खारिज कर दिया था।

पुनीत सागर अभियान: एनसीसी कैडेटस ने लोगों को तालाबों, नदियों और जलाशयों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश
बिलासपुर में बाप-बेटे ने मिलकर की दो करोड़ की धोखाधड़ी, फरार भतीजा गिरफ्तार
पॉश इलाके में टहलता दिखा तेंदुआ, लोगों में हड़कंप, देखें Video
Big Breking:_अब नहीं दिखेगा रैना का जलवा, क्रिकेट के सभी प्रारूपों से लिया संन्यास
केरल भी चला महाराष्ट्र की राह, सीबीआई को जांच से पहले लेनी होगी राज्य सरकार की अनुमति
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ड्रग्स केस: आर्यन खान को अब 20 अक्टूबर तक रहना होगा जेल में, फिर टल गया बेल पर फैसला ड्रग्स केस: आर्यन खान को अब 20 अक्टूबर तक रहना होगा जेल में, फिर टल गया बेल पर फैसला
Next Article प्रधानमंत्री गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान पर बोले भिलाई चेम्बर के प्रतिनिधि…. आर्थिक गतिविधियों को बढ़ाने में मील का पत्थर साबित होगी गति शक्ति योजना… व्यापार और उद्योग को विकास में मिलेगी गति प्रधानमंत्री गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान पर बोले भिलाई चेम्बर के प्रतिनिधि…. आर्थिक गतिविधियों को बढ़ाने में मील का पत्थर साबित होगी गति शक्ति योजना… व्यापार और उद्योग को विकास में मिलेगी गति
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?