ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: खुलासा: मरीजों की जेब पर डाका, फर्जी रिपोर्ट तैयार मोटी रकम कमाते थे पैथोलॉजी लैब और अस्पताल, स्वास्थ्य विभाग ने किया सील
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

खुलासा: मरीजों की जेब पर डाका, फर्जी रिपोर्ट तैयार मोटी रकम कमाते थे पैथोलॉजी लैब और अस्पताल, स्वास्थ्य विभाग ने किया सील

By Om Prakash Verma
Published: July 3, 2023
Share
खुलासा: मरीजों की जेब पर डाका, फर्जी रिपोर्ट तैयार मोटी रकम कमाते थे पैथोलॉजी लैब और अस्पताल, स्वास्थ्य विभाग ने किया सील
खुलासा: मरीजों की जेब पर डाका, फर्जी रिपोर्ट तैयार मोटी रकम कमाते थे पैथोलॉजी लैब और अस्पताल, स्वास्थ्य विभाग ने किया सील
SHARE

आगरा (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में अस्पताल और पैथोलॉजी लैब संचालकों का रैकेट सक्रिय है, जो मरीजों को गंभीर बीमारी का डर दिखाकर उनकी जेबों पर डाका डाल रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने सील की गई पैथोलॉजी लैब से जब्त की रिपोर्ट की जांच में ये खुलासा हुआ है कि झोलाछाप ने खून, पेशाब, वीर्य की जांच कर फर्जी रिपोर्ट बनाई और मोटी कमाई की। स्वस्थ लोगों को किडनी, लिवर, एनीमिया, मलेरिया का बीमार बना दिया।

सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि बीते 8 दिन में सील की गई 11 पैथोलॉजी लैब में डॉक्टर नहीं मिले। यहां डॉक्टर और क्वालीफाइड टेक्नीशियन और विशेष जांच के लिए जरूरी उपकरण भी नहीं मिले। इनके यहां से जब्त की गई 100 से अधिक रिपोर्ट में बीमारियों की रिपोर्ट संदिग्ध मिली है। संचालक ने फर्जी जांच रिपोर्ट तैयार कर मरीज को मलेरिया, हेपेटाइटिस, थायरायड, एनीमिया, किडनी-लिवर और यूरिन इन्फेक्शन की बीमारी दर्शा दी। मरीजों से एलाइजा टेस्ट की कीमत वसूलते थे और घटिया रैपिड किट से जांच कर स्वस्थ लोगों के बीमार होने की रिपोर्ट बनाते। संचालक ही इन पर डॉक्टर के फर्जी हस्ताक्षर कर मरीजों को बांट रहे थे।

अस्पताल संचालकों की मिलीभगत से ठगी
अपंजीकृत अस्पताल सेल के नोडल अधिकारी डॉ. सुरेंद्र मोहन प्रजापति ने बताया कि यमुनापार में अस्पताल-पैथोलॉजी लैब संचालकों का रैकेट सक्रिय है। ये खासतौर से देहात के मरीजों को सस्ते इलाज के नाम पर भर्ती करते हैं। तय पैथोलॉजी लैब वाले से खून, वीर्य, मूत्र समेत अन्य की जांच करवाकर फर्जी रिपोर्ट बनाकर अस्पताल में भर्ती करवाते हैं। पांच-सात दिन भर्ती के बाद फिर से जांच करा मर्ज ठीक दिखा देते। इससे दोनों की कमाई होती है।

गंभीर बीमारी की जांच नहीं
इंडियन एसोसिएशन ऑफ पैथोलॉजिस्ट एंड माइक्रोबाइलोजिस्ट कोषाध्यक्ष डॉ. हरेंद्र यादव ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट का आदेश है कि बिना डॉक्टर के पैथोलॉजी लैब नहीं चल सकती। गंभीर बीमारियों की जांच डॉक्टर ही कर सकता है, आधुनिक मशीन भी जरूरी हैं। इस तरह की पैथोलॉजी लैब में ब्लड कैंसर के सेल, सिफलिस, एप्लास्टी एनीमिया की जांच नहीं हो सकती है।

केस एक – नाऊ की सराय निवासी दिनेश कुमार ने एमपैथ लैब से जांच कराई। जांच में प्लेटलेट्स 90 हजार और हीमोग्लोबिन 9.8 ग्राम बताया। रिपोर्ट पर संदेह हुआ तो शहर की मुख्य लैब में जांच कराई, जिसमें उसकी प्लेटलेट्स 1.60 लाख और हीमोग्लोबिन 12.50 ग्राम मिला।

केस दो – खंदौली के अनिल शर्मा ने जांच के लिए यूरिन और ब्लड का नमूना दिया। फर्जी जांच कर किडनी का मरीज बता दिया। यमुनापार के ही अस्पताल में भर्ती हो गया। चार-पांच दिन बाद फिर से जांच में रिपोर्ट सामान्य बताई। सरकारी अस्पताल में दिखाया तो उसे किडनी की बीमारी के लक्षण भी नहीं मिले।

दुलहन की मां को लेकर फरार हुआ दूल्हे का पिता
बड़ी घटना टली: पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने के दौरान बस में लगी आग, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं
नवाब मलिक का नया आरोप: क्रुज पर मौजूद था वानखेड़े साहब का दाढ़ी वाला दोस्त, महबूबा के साथ नाच रहा था, कहो तो वीडियो जारी कर दूं
प्रदेश में 40 और एम्बुलेंस होंगी संचालित… दुर्गम, अति दुर्गम और पहुंचविहीन क्षेत्रों में भेजे जाएंगे एम्बुलेंस
सिट्रोन ने लॉन्च की नई ई-सी3 ऑल-इलेक्ट्रिक, अब नागपुर के ला मेसन सिट्रोन फिजीटल शोरूम में उपलब्ध
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Sensex : बाजार फिर रिकॉर्ड हाई पर खुला, सेंसेक्स 65000 के पार पहुंचा, निफ्टी 19300 के करीब Sensex : बाजार फिर रिकॉर्ड हाई पर खुला, सेंसेक्स 65000 के पार पहुंचा, निफ्टी 19300 के करीब
Next Article Bhilai Politics: भाजपा के लिए इस बार 'लोहे के चने' साबित होगा वैशाली नगर! Bhilai Politics: भाजपा के लिए इस बार ‘लोहे के चने’ साबित होगा वैशाली नगर!
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?