ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: खुलासा: दुर्ग में इंडियन बैंक के कर्मचारी से हुई 15 लाख की लूट, पुलिस ने किया 3 को गिरफ्तार, लूट की मास्टरमाइंड महिला फरार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedNationalRaipur

खुलासा: दुर्ग में इंडियन बैंक के कर्मचारी से हुई 15 लाख की लूट, पुलिस ने किया 3 को गिरफ्तार, लूट की मास्टरमाइंड महिला फरार

By @dmin
Published: October 27, 2021
Share
खुलासा: दुर्ग में इंडियन बैंक के कर्मचारी से हुई 15 लाख की लूट, पुलिस ने किया 3 को गिरफ्तार, लूट की मास्टरमाइंड महिला फरार
खुलासा: दुर्ग में इंडियन बैंक के कर्मचारी से हुई 15 लाख की लूट, पुलिस ने किया 3 को गिरफ्तार, लूट की मास्टरमाइंड महिला फरार
SHARE

दुर्ग। दुर्ग में 13 अक्टूबर की सुबह बैंक कर्मी से 15 लाख रुपए की लूट के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस पूरे मामले की मास्टरमाइंड एक महिला निकली जो अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। महिला के इशारे पर ही उसके पति ने अन्य साथियों के साथ मिलकर इतनी बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। महिला के पति का दोस्त उसी बैंक में डेलीवेजेस में काम करता था और उसी ने रकम ले जाने की बात बताई थी। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 10 लाख रुपए कैश, दो जिंदा कारतूस, एक कट्टा और मोटरसाइकिल व स्कूटी को बरामद कर लिया है। अभी भी दो आरोपी फरार हैं।

मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी बीएन मीणा ने बताया कि बीते 13 अक्टूबर को इंडियन बैंक की कसारीडीह शाखा के हेड क्लर्क राहुल चौहान ने लूट की शिकायत मोहन नगर थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस को उसने बताया कि सुबह 09:45 बजे वह इण्डियन बैंक शाखा संतरा बाड़ी से 15 लाख रुपए लेकर अपनी एक्टिवा में रख कर इण्डियन बैंक की शाखा कसारीडीह जा रहा था। वह जैसे ही पोलसाय पारा, यादव खराद दुकान के पास पहुंचा एक काले रंग की मोटरसाइकिल में सवार 3 लोग चेहरा ढ़के हुये आए और उसके सीने में पिस्टल तान दी। इसके बाद उन्होंने उससे स्कूटी ली और वहां से भाग गए। इसके बाद पुलिस की अलग-अलग टीमों ने 150 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और उस फुटेज को लोगों को दिखाया तो उन्होंने आरोपियों की पहचान की। इसी के आधार पर जब पुलिस आरोपियों तक पहुंची तो मुख्य आरोपी राजीव रंजन गोस्वामी की पत्नी अनीता गोस्वामी (32 वर्ष) और नितिन सिंह राजपूत (25 वर्ष) बिहार भाग चुके थे। पुलिस ने मुख्य आरोपी राजीव रंजन सहित सुनील पाण्डेय और अतिश गोस्वामी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दो आरोपी अनीता गोस्वामी और नितिन फरार हैं।

बैंक की लापरवाही आई सामने
इस पूरे मामले में बैंक प्रबंधन की लापरवाही सामने आई है। सबसे बड़ी लापरवाही की उनके द्वारा इतना बड़ा कैश बिना किसी सुरक्षा के एक व्यक्ति के भरोसे स्कूटर से भेजा जाता है। ऐसा काफी समय से होता आ रहा है। इसी का फायदा उठाकर बैंक की कसारीडीह शाखा में डेलीवेज पर काम करने वाले सुनील पाण्डेय ने कैश ले जाने की सूचना राजीव को दी थी। इतना ही नहीं जिस राहुल चौहान के साथ लूट हुई वह पुलिस को यह भी नहीं बता पा रहा था कि उसके साथ 15 लाख की लूट हुई या 20 लाख की। उसके गलत जानकारी देने से पुलिस गुमराह हुई और आरोपियों को भागने का मौका मिला। पुलिस ने राहुल चौहान को भी संदेह के दायरे में रखा था, लेकिन बाद में वो निर्दोष निकला।

बिहार के आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
इस घटना को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी राजीव रंजन गोस्वामी (36 वर्ष), आतिश गोस्वामी (20 वर्ष) और नितिन सिंह राजपूत और अनीता गोस्वामी पत्नी राजीव रंजन गोस्वामी मुलत: गोपलगंज जिला बिहार के रहने वाले और वर्तमान में सेक्टर 7 सड़क नंबर 35 में निवासरत हैं। वहीं सुनील पाण्डेय शंकर नगर दुर्ग का रहने वाला है। कुछ समय राजीव रंजन गोस्वामी जोमैटो में डिलिवरी ब्वाय के पद पर था उसी दौरान इसकी दोस्ती सुनील पाण्डेय से हुई थी।

पत्नी थी मामले की मास्टर माइंड
इस पूरे मामले की मास्टर माइंड मुख्य आरोपी राजीव रंजन की पत्नी अनीता है। राजीव ने उसे अपने बैंक कर्मी दोस्त के बारे में बताया था। इसके बाद अनीता के कहने पर ही उसने बिहार से अपने रिश्तेदार नितिन सिंह को भिलाई बुलवाया और उसे अपने घर पर ही रखा। इसके बाद अनीता ने बैंक कर्मी दोस्त से रेकी करने को कहा। जैसे ही उन्हें सही टिप मिली उसके पति राजीव, आतिश और नितिन ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। लूट के बाद रुपए का बंटवारा कर 5 लाख रुपए लेकर अनीता नितिन के साथ बिहार भाग गई। शेष 10 लाख रुपए को पुलिस ने जब्त किया।

पहले भी लूट की वारदात को दे चुके हैं अंजाम
इन आरोपियों ने इससे पहले भी दुर्ग बस स्टैंड में गत 9 जुलाई को एक 75 वर्षीय बुजुर्ग के साथ लूट की वारदात को अंजाम दे चुके हैं। राजनांदगांव निवासी तेजराम साहू ने घटना के दिन इंडियन बैंक की कसारीडीह शाखा से 80 रुपए पेंशन निकाली थी। इसकी जानकारी सुनील पाण्डेय ने राजीव को दी थी। इसके बाद तीनों आरोपी स्कूटी से दुर्ग बस स्टैंड पहुंचे और बुजुर्ग से लूट कर फरार हो गए थे। पकड़े न जाने से इनके हौसले बुलंद हो गए और इन्होंने दूसरी बार फिर लूट की घटना को अंजाम दिया।

आरोपियों को पकडऩे में सीसीटीवी कैमरे का अहम रोल
इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी में विजय स्पोर्टस, मेमसाहब गारमेंट, उजाला भवन, बीआईटी कालेज, डीएवी स्कूल हुडको, बालाजी केटर्स के यहां लगे सीसीटीवी कैमरे मिले फुटेज से ही पुलिस को आरोपियों का सुराग मिला। इन्हीं कैमरों से आरोपियों के भागने की दिशा, वाहनों के नंबर, पहचान मिली। एएसपी ने कहा कि सभी दुकानों में कैमरे लग जाएंगे तो पुलिस को ऐसे मामलों में मदद मिलेगी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से धीवर महासभा के प्रतिनिधि मंडल ने की सौजन्य मुलाकात… नई मछली पालन नीति के लिए जताया आभार
गुस्ताखी माफ : सफेदा, सर्टिफिकेट और सरकारी नौकरी
Big Accident : सड़क निर्माण के लिए खोदे गड्‌ढे में बाइक सहित गिरा अधेड़, देर रात लौट रहा था घर
विधायक की पहल से सेक्टर 2 तालाब का हो रहा सौंदर्यीकरण…. छठपर्व से पहले बदल जाएगी सेक्टर 2 तालाब की तस्वीर… एक करोड़ 44 लाख की लागत से हो रहे विभिन्न कार्य
वर्ल्ड इकोनामिक फोरम ने की छत्तीसगढ़ की तारीफ, वन संरक्षण के लिए किए जा रहे कार्यों को मिली सराहना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article महंगाई की एक और मार: एलपीजी सिलेंडर के दामों में 100 रुपये से अधिक का इजाफा महंगाई: दिवाली से पहले लग सकता है आम आदमी को झटका, बढ़ सकते हैं रसोई गैस के दाम
Next Article बहादुरगढ़ में बड़ा हादसा: किसान आंदोलन में शामिल पंजाब की महिला प्रदर्शकारियों को डंपर ने कुचला, तीन की मौत, दो घायल बड़ा हादसा: किसान आंदोलन में शामिल पंजाब की महिला प्रदर्शकारियों को डंपर ने कुचला, तीन की मौत, दो घायल
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?