ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: खुदाई में मजदूरों को मिला खजाना, सोने के आभूषण और गिन्नियों से भरी मटकी देख फटी रह गई आंखें
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

खुदाई में मजदूरों को मिला खजाना, सोने के आभूषण और गिन्नियों से भरी मटकी देख फटी रह गई आंखें

By @dmin
Published: August 28, 2022
Share
SHARE

धार (एजेंसी)। धरती सोना उगलती है ये तो आपने कई बार सुना होगा, लेकिन मध्यप्रदेश के धार जिले में ये कहावत सच होती नजर आई है। यहां एक जर्जर भवन की खुदाई में मजदूरों को एक ऐसा खजाना मिला, जिससे उनकी किस्मत खुल गई। लेकिन खजाने का ये राज ज्यादा दिनों तक छिप नहीं सका और पुलिस ने खजाने के राज से पर्दा उठाते हुए खजाने को आपस में बांटने वाले मजदूरों को गिरफ्तार कर लिया।

दरअसल धार में एक जर्जर मकान की खुदाई का काम करने वाले मजदूरों को काम के दौरान सोने के आभूषणों और गिन्नियों से भरी मटकी मिली। दो अलग अलग मटकियों में मजदूरों को 100 से ज्यादा गिन्नियां और सोने की चैन मिली। एक साथ इतना बड़ा खजाना देख मजदूरों के मन में लालच जाग उठा और उन्होंने बिना मकान मालिक को बताए इसे आपस में बांट लिया। कुछ दिनों तक तो मजदूर सोना बेचकर खुशी-खुशी दिन गुजार रहे थे, लेकिन उनके बेतहाशा खर्चों ने उन्हें पुलिस के निशाने पर ला दिया। जब मजदूरों ने खजाने के राज से पर्दा उठाया तो लोग हैरान रह गए, वहीं, उससे भी ज्यादा हैरानी की बात ये है कि जिस घर में खुदाई की जा रही थी, मकान मालिक उसी घर के दूसरे हिस्से में रह रहा था और उसे घर में खजाना मिलने की खबर तक नहीं हुई। जर्जर भवन तोड़ते समय मजदूरों को एक करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत की सोने की 103 गिन्नियां व जेवर मिले थे, जिसे मजदूरों ने गुपचुप तरीके से आपस में बांट लिया था।

ऐसे खुला खजाने का राज
धार जिले में नालछा दरवाजा इलाके के पास चिटनीस चौक में शिवनारायण राठौड़ का मकान तोडऩे का काम चल रहा था। जिस मकान को तोडऩे का काम चल रहा था, उसी के दूसरे हिस्से में परिवार रहता है। मकान को गिराने और खुदाई का काम करीब एक महीने से चल रहा था। एक मजदूर के पास अचानक पैसे आने की खबर के बाद पुलिस को खजाने के बारे में पता चला, शक के आधार पर पुलिस ने मजदूरों के ठेकेदार सुरेश को उसके गांव से गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में सुरेश ने खजाने के बारे में जानकारी दी।

पहली बार मिली थी 39 गिन्नियां
मकान में काम करने वाले ठेकेदार सुरेश ने पुलिस को बताया कि उसे पहली बार जन्माष्टमी के दिन सोने की गिन्नियां एक दीवार को तोड़ते समय मिली थी। गिन्नियां एक मिट्टी के घड़े में थी, जो कि सब्बल लगने से टूटा था। मिट्टी के घड़े से सबसे 39 गिन्नियां मिली थी, जिसे सुरेश ने सोहन और बर्मा नाम के दो अन्य मजदूरों के साथ बांटा था।

दो दिन बाद फिर से मजदूरों को दीवार की खुदाई के दौरान एक लोहे का कलश मिला, जिसमें सोने की गिन्नियां, 4 तोले की चेन और सोने का एक टुकड़ा मिला। खजाने से निकली सभी चीजों को मजदूरों ने बिना मकान मालिक को जानकारी दिए धार के दशहरा मैदान की पहाड़ी पर जाकर बांट लिया। पहली बार खजाना तीन लोगों के बीच में बांटा गया था, लेकिन दूसरी बार हिस्सेदार बढ़ गए।

आठ मजदूर गिरफ्तार
मामले की जानकारी देते हुए टीआई समीर पाटीदार ने बताया कि शुक्रवार को मकान की खुदाई करने वाले और खजाने को आपस में बांटने वाले आठ मजदूरों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में धार के एक व्यापारी का नाम भी सामने आया है, जिसे पुलिस हिरासत में ले सकती है। फिलहाल मजदूरों से 103 गिन्नियों के मिलने की जानकारी मिली है, लेकिन पुलिस को संख्या ज्यादा होने की आशंका है।

वहीं, एडिशनल एसपी देवेंद्र पाटीदार ने बताया कि मकान मालिक को घर में मिले खजाने की जानकारी नहीं थी। बाद में मजदूरों के बारे में जानकारी जुटाई गई। तो एक मजदूर सुरेश के बारे में पता चला। पुलिस ने उसे उसके गांव हिम्मतगढ़ से गिरफ्तार कर पूछताछ की। सुरेश मजदूरों का ठेकेदार है। सबसे पहले उसे ही गिन्नियां मिली थीं।

ज्यादा हो सकती है गिन्नियों की संख्या
मजदूरों ने खजाने से मिले धन को बेतहाशा खर्च करना शुरू किया। एक मजदूर बर्मा पिता रामा ने अपनी पूरी उधारी चुका दी। साथ ही उसने एक नई बाइक भी खरीद ली। मजदूरों के पास अचानक पैसा आने और खजाना मिलने की खबर पुलिस को इसके बाद मिली। पुलिस ने फिलहाल मजदूरों के पास से सोने की 103 गिन्नियां बरामद की हैं, जिसमें बर्मा, सुरेश और सोहन से 21-21 सोने की गिन्नियां बरामद की हैं। साथ ही बर्मा के पास से सोने की चेन भी मिली है। वहीं, सोहन, दिनेश, मनीष, धर्मेंद्र और जितेंद्र के पास से 8-8 गिन्नियां बरामद की गईं। पुलिस ने गिन्नियों की संख्या ज्यादा होने की आशंका जताई है।

CG Elections 2023 : निगरानी दलों ने अब तक 66.88 करोड़ रुपए की नगदी और वस्तुएं की जब्त
अवैध रूप से संचालित मदरसों पर शिकंजा कसने की तैयारी शुरू, चार हजार से ज्यादा मदरसों में हो रही विदेशी फंडिंग
बूढ़ादेव महोत्सव में सीएम की बड़ी घोषणा, बनेगा 100 सीटर छात्रावास… 127 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास
नरवा विकास योजना: अचानकमार टाईगर रिजर्व के वन्यप्राणियों के रहवास सुधार में मददगार साबित होगी
शाहरुख खान की बेटी सुहाना को क्या जोया अख्तर करने वाली हैं बॉलीवुड में लॉन्च ?
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article गुस्ताखी माफ़: रायपुर के 'हैप्पी स्ट्रीट' और भिलाई की 'तफरी' गुस्ताखी माफ: गुलाम ने अध्यक्ष को लिखा पांच पन्नों का इस्तीफा
Next Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 311 # 28 august 2022
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?