ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: खाली पड़ी 3 लोकसभा और 30 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, 30 अक्टूबर को होगा मतदान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

खाली पड़ी 3 लोकसभा और 30 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, 30 अक्टूबर को होगा मतदान

By @dmin
Published: September 28, 2021
Share
वोट डालते समय टूथपिक्स और दस्ताने का होगा इस्तेमाल, जानें कोरोना काल में कैसे बदल जाएगा बिहार चुनाव
वोट डालते समय टूथपिक्स और दस्ताने का होगा इस्तेमाल, जानें कोरोना काल में कैसे बदल जाएगा बिहार चुनाव
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में खाली पड़ी लोकसभा की तीन सीटों और विधानसभा की 30 सीटों पर उपचुनाव के लिए तारीख का ऐलान हो गया है। चुनाव आयोग ने मंगलवार को अधिसूचना जारी कर बताया है कि इन सभी सीटों पर 30 अक्टूबर को चुनाव होंगे। लोकसभा की जिन 3 सीटों पर उपचुनाव होने हैं उनमें दादरा नगर हवेली, मध्य प्रदेश की खंडवा और हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट शामिल हैं।

By-elections to three Parliamentary Constituencies of UT of Dadra & Nagar Haveli and Daman & Diu, Madhya Pradesh and Himachal Pradesh and 30 Assembly constituencies of various States to be held on 30th October: Election Commission

— ANI (@ANI) September 28, 2021

किस राज्य में कितनी सीटों पर चुनाव?
इसके अलावा आंध्र प्रदेश की एक, असम की 5, बिहार की दो, हरियाणा की एक, हिमाचल प्रदेश की 3, कर्नाटक की दो, मध्य प्रदेश की 3, महाराष्ट्र की एक, मेघालय की 3, नगालैंड की एक, राजस्थान की दो, तेलंगाना की एक और पश्चिम बंगाल की 4 विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव होने हैं।

असामयिक निधन के बाद खाली हैं तीन लोकसभा सीटें
बता दें कि दादरा नगर हवेली से निर्दलीय सांसद मोहन डेलकर का शव इसी साल फरवरी में होटल में फंदे से लटका मिला था। उनकी मौत के बाद से ही यह सीट खाली है। इसके अलावा मध्य प्रदेश के खंडवा से बीजेपी सांसद नंदकुमार सिंह चौहान का भी इसी साल मार्च में निधन हो गया था। वह कोरोना से पीडि़त थे। वहीं, हिमाचल प्रदेश के मंडी से बीजेपी सांसद रामस्वरूप शर्मा का शव भी उनके दिल्ली के फ्लैट में फंदे पर लटका मिला था।

हरियाणा में उपचुनाव बीजेपी की परीक्षा?
हरियाणा की ऐलनाबाद सीट पर भी उपचुनाव की घोषणा की गई है। इस सीट से आईएनएलडी नेता अभय चौटाला विधायक थे लेकिन उन्होंने किसान आंदोलन के समर्थन में इसी साल विधायकी से इस्तीफा दे दिया था। कहा जा रहा है कि कृषि कानूनों के खिलाफ जारी किसान आंदोलन से बीजेपी को बड़ा नुकसान पहुंच सकता है। ऐसे में हरियाणा की यह सीट बीजेपी के लिए परीक्षा साबित हो सकती है।

छत्तीसगढ़ में शुरू हुआ मोर दुआर-साय सरकार महाअभियान, सीएम साय ने कहा- पात्र परिवारों को पक्का मकान दिलाना हमारी जिम्मेदारी
व्यापारियों का संकल्प: पहले मतदान फिर दुकान, भिलाई चेंबर की पहल पर सभी 100 फीसदी मतदान का संकल्प
ग्रहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने प्रदेशवासियों को दी रामनवमी की शुभकामनाएं
कोरोना से मौत: बीपीएल परिवार को मिलेगी आर्थिक मदद, प्रतिमाह पांच हजार रुपये का एलान
Review Meeting:विधानसभा चुनाव को लेकर अधिकारियों को निर्देश, बुनियादी सुविधाओं को रखे ध्यान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article If you are out on morning walk then be careful… the incidents of chain snatching have increased in Bhilai city मॉर्निंग वॉक पर निकले हैं तो हो जाएं सावधान… भिलाई शहर में बढ़ गई हैं चेन स्नेचिंग की घटनाएं… सुबह-सुबह टहलने निकल रही महिलाएं हैं निशाने पर
Next Article जम्मू-कश्मीर: पुंछ में पाकिस्तान ने की गोलीबारी, एक जवान शहीद, तीन घायल उरी में पाकिस्तानी आतंकी ढेर और एक पकड़ा गया, घुसपैठ की फिराक में हैं दहशतगर्द

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?