ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: खतरनाक हुआ कोरोना, सक्रिय मरीज एक लाख के करीब, एक दिन में 27 की मौत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

खतरनाक हुआ कोरोना, सक्रिय मरीज एक लाख के करीब, एक दिन में 27 की मौत

By @dmin
Published: June 28, 2022
Share
राज्यसभा चुनाव में हिस्सा लेने वाले भाजपा विधायक कोरोना पॉजिटिव
राज्यसभा चुनाव में हिस्सा लेने वाले भाजपा विधायक कोरोना पॉजिटिव
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में कोरोना संक्रमण खतरनाक होता जा रहा है। पिछले कुछ दिनों से दैनिक मामलों में तेजी से इजाफा हुआ है। हर दिन 10 हजार से ऊपर मामले सामने आ रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, बीते 24 घंटे में फिर से 11,793 नए कोरोना संक्रमित सामने आए। भले ही यह संख्या सोमवार के मुकाबले कम हो, लेकिन आंकड़े डराने वाले हैं। सोमवार को देश में 17,073 नए मामले सामने आए थे।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। देश में अब सक्रिय मरीजों की संख्या एक लाख के करीब पहुंच गई है। आज जारी हुए आंकड़ों के मुताबिक, 96,700 कोरोना मरीज उपचाराधीन हैं।

एक दिन में 27 की मौत
देश में कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या में भी उतार-चढ़ाव जारी है। पिछले 24 घंटों में कोरोना ने देश में 27 की जान ले ली। जबकि, एक दिन पहले 21 लोगों की मौत हुई थी। अब देश में कोरोना से होने वाली कुल मौतों की संख्या बढ़कर 525047 पहुंच गई है।

ज्यादा संक्रमण के बाद भी जांच कम
विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार अगर कोरोना की दैनिक या फिर साप्ताहिक संक्रमण दर पांच फीसदी या फिर उससे अधिक होती है तो यह स्थिति चिंताजनक मानी जाती है। सोमवार को दैनिक सकारात्मकता दर 5.62 प्रतिशत दर्ज की गई थी, जबकि साप्ताहिक सकारात्मकता दर 3.39 प्रतिशत दर्ज की गई।

केरल में मास्क अनिवार्य
केरल में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए राज्य में मास्क अनिवार्य कर दिया गया है। मंगलवार को केरल पुलिस ने सभी जिले के पुलिस प्रमुखों को सार्वजनिक स्थलों पर मास्क की अनिवार्यता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

सीएम साय कल रहेंगे बिलासपुर दौरे पर, 143 करोड़ के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण
ऑडियो विजुअल सेटअप वाले प्रदेश के पहले म्यूजियम का सीएम बघेल ने किया लोकार्पण… जानें इसकी खास बातें
Big Breaking_Bhilai: खुर्सीपार में चला बुलडोजर, गौतम नगर के 53 अवैध कब्जे हुए धवस्त
स्कूल के पास तंबाखू उत्पाद बेचना दुकानदारों को पड़ा भारी, जशपुर में पुलिस ने 10 दुकानदारों पर की कार्रवाई
छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान को मिली बड़ी सफलता, दंतेवाड़ा में 30 इनामी समेत 71 नक्सलियों ने किया सरेंडर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अल्पमत में आने के बाद उद्धव सरकार ले रही 'अंधाधुंध' फैसले, विपक्ष की शिकायत पर राज्यपाल ने मांगी जानकारी अल्पमत में आने के बाद उद्धव सरकार ले रही ‘अंधाधुंध’ फैसले, विपक्ष की शिकायत पर राज्यपाल ने मांगी जानकारी
Next Article उद्धव सरकार की विदाई तय?, शिंदे गुट को मिलेंगे 13 मंत्री पद उद्धव सरकार की विदाई तय?, शिंदे गुट को मिलेंगे 13 मंत्री पद

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?