ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: क्षेत्रीय सरस मेला का आयोजन कल से
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

क्षेत्रीय सरस मेला का आयोजन कल से

By @dmin
Published: March 28, 2022
Share
क्षेत्रीय सरस मेला का आयोजन कल से
क्षेत्रीय सरस मेला का आयोजन कल से
SHARE

‘बिहान’ की महिला स्वसहायता समूहों द्वारा निर्मित प्राकृतिक उत्पादों की प्रदर्शनी के साथ होगी बिक्री
दस दिनों तक चलने वाले मेले में कई राज्य भी ले रहे हैं हिस्सा, अनेक राज्यों के उत्पाद देख और खरीद सकेंगे लोग

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत गठित महिला स्वसहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी और विक्रय के लिए रायपुर के पंडरी हाट में क्षेत्रीय सरस मेला का आयोजन किया जा रहा है। आगामी 29 मार्च से 7 अप्रैल तक चलने वाले इस दस दिवसीय मेले में छत्तीसगढ़ के साथ ही कई राज्यों के ग्रामीण समुदायों द्वारा निर्मित सामग्रियों की बिक्री और प्रदर्शन किया जाएगा। मेला में छत्तीसगढ़ी व्यंजनों के फूड स्टॉल में लोग स्थानीय व्यजंनों का लुत्फ उठा सकेंगे। मेलास्थल में शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी होगी। ‘बिहान’ के अंतर्गत ग्रामीण महिलाओं द्वारा उत्पादित व निर्मित प्राकृतिक उत्पादों के प्रोत्साहन और विक्रय के लिए आयोजित इस मेला में लोग प्रतिदिन सवेरे 11 बजे से रात नौ बजे तक प्रदर्शनी, खरीदी, छत्तीसगढ़ी व्यंजनों तथा सांस्कृतिक संध्या का आनंद ले सकेंगे।

राज्य शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा गांवों की समृद्धि और रोजगार के लिए संचालित छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन – ‘बिहान’ योजना के अंतर्गत इस क्षेत्रीय सरस मेला का आयोजन किया जा रहा है। मेला में ‘बिहान’ के तहत प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में गठित महिला स्वसहायता समूहों द्वारा निर्मित कई विशिष्ट जैविक उत्पादों की प्रदर्शनी-सह-विक्रय की व्यवस्था रहेगी। कोसा, सिल्क, खादी, हैण्डलूम, बैलमेटल, टेराकोटा, बांस, काष्ठ शिल्प इत्यादि उत्पाद बिक्री और प्रदर्शनी के लिए उपलब्ध रहेंगे। प्रदेश के विभिन्न जिलों से रसायन मुक्त विशेष उत्पादों जैसे सुगंधित चावल, ब्लैक राइस, मसाले, तेल, वनोपज आधारित दुर्लभ उत्पाद, शहद इत्यादि की मेला में बिक्री की जाएगी। क्षेत्रीय सरस मेला में असम, गुजरात, मध्यप्रदेश, ओडि़शा, उत्तरप्रदेश और राजस्थान सहित अनेक राज्यों के ग्रामीण समुदायों द्वारा उत्पादित उत्कृष्ट उत्पाद भी प्रदर्शनी-सह-विक्रय के लिए उपलब्ध रहेंगे।

59 लाख से ज्यादा करदाताओं को आयकर विभाग ने जारी किया 1.40 लाख करोड़ रुपये का रिफंड
‘जगार-2022Ó: सिद्धहस्त शिल्पियों को वर्ष 2019-20 तथा 2020-21 के राज्य स्तरीय पुरस्कार से नवाजा गया
बड़ा कदम: देशभर में सभी वाहनों के लिए बनेगा एक जैसा PUC सर्टिफिकेट, सरकार ने बनाए ये नए नियम
कलेक्टर, अधिकारी-कर्मचारी और स्कूली बच्चों ने सायकिल चलाकर दिया फिटनेस का सन्देश
मॉडल टाउन में आवारा सांड ने किया वृद्ध पर हमला, गंभीर हालत में पहुंचाया गया हाइटेक… बची जान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article यादव समाज के 5 भवनों के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री ने एक करोड़ रूपए की घोषणा की यादव समाज के 5 भवनों के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री ने एक करोड़ रूपए की घोषणा की
Next Article बॉलीवुड और छत्तीसगढ़ गीत-संगीत की महफिल से सजेगा भोरमदेव महोत्सव
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?