ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: क्वालिटी एंड प्रोडक्ट्स का बेहतर संग्रह है भिलाई का मदर्स मार्केट… हर एक उत्पाद को लोग कर रहे पसंद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

क्वालिटी एंड प्रोडक्ट्स का बेहतर संग्रह है भिलाई का मदर्स मार्केट… हर एक उत्पाद को लोग कर रहे पसंद

By Bhupendra Sahu
Published: October 29, 2022
Share
क्वालिटी एंड प्रोडक्ट्स का बेहतर संग्रह है भिलाई का मदर्स मार्केट… हर एक उत्पाद को लोग कर रहे पसंद
क्वालिटी एंड प्रोडक्ट्स का बेहतर संग्रह है भिलाई का मदर्स मार्केट… हर एक उत्पाद को लोग कर रहे पसंद
SHARE

भिलाई। भिलाई पावर हाउस का मदर्स मार्केट क्वालिटी एवं प्रोडक्ट का बेहतर संग्रह बन गया है। मदर्स मार्केट को एक अलग दिशा की ओर ले जाने आज महापौर नीरज पाल ने राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के सीओ एवं अधिकारियों की बैठक ली, विक्रय के लिए रखे जा रहे प्रोडक्ट पर सभी से बारी-बारी से जानकारी लेकर चर्चा की। महिलाओं ने महापौर को बताया कि मदर्स मार्केट में प्राप्त दुकानों के माध्यम से फूल एवं बुके का व्यवसाय, गढ़ कलेवा से संबंधित खाद्य सामग्री, अगरबत्ती, फिनाइल, अचार, पापड़, और इसी तरह के सूखे आइटम, बुटीक से संबंधित सभी समान, सभी प्रकार के सूखा मीठा आइटम से लेकर तमाम प्रकार की घरेलू जरूरत से संबंधित सामग्री विक्रय के लिए रखी जा रही है।

इसके अलावा घर के सजावटी सामान में भी महिलाओं ने गजब का हुनर और कलाकारी दिखाया है। महिलाओं के द्वारा बनाए गए हर एक उत्पाद को लोग काफी पसंद कर रहे है और खरीददारी के लिए मदर्स मार्केट पहुंच रहे हैं। उल्लेखनीय है कि विधायक देवेंद्र यादव एवं महापौर नीरज पाल ने मदर्स मार्केट के और बेहतर संचालन के लिए हाल ही में अधिकारियों की बैठक ली थी। मदर्स मार्केट को नई दिशा की ओर ले जाने संचालन समिति का गठन तथा बेहतर मार्केटिंग के लिए उत्पादों को बढ़ावा देते हुए इनका चयन कर प्रशिक्षण आयोजित करने भी चर्चा की गई थी। मदर्स मार्केट के माध्यम से महिलाओं को व्यवसाय के लिए स्थल मिल पाया है। गौरतलब है कि मदर्स मार्केट के 18 दुकानों के माध्यम से महिलाएं रोजगार प्राप्त कर आर्थिक उन्नति की ओर अग्रसर हो रही है। निगम आयुक्त रोहित व्यास ने भी राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के कार्यों की समीक्षा के दौरान योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के निर्देश अधिकारियों को दिए है।

मदर्स मार्केट में महिलाओं के द्वारा लगाए गए दुकानों से पूरा मार्केट सज गया है, हर जरूरत की सामग्री यहां मिल रही है इसीलिए लोग खरीदारी के लिए पावर हाउस मार्केट के पास बने इस बाजार की ओर रुख कर रहे हैं, वही इस स्थल पर पार्किंग की भी पर्याप्त व्यवस्था है साथ ही चौपाटी का आनंद भी ले सकते हैं। आज की महत्वपूर्ण बैठक में महापौर परिषद के सदस्य एवं लोक कर्म प्रभारी एकांश बंछोर, महापौर के निज सचिव वसीम खान तथा निज सहायक गेंद राम सिन्हा, सहायक परियोजना अधिकारी फणींद्र बोस, मिशन मैनेजर शीबा रॉबर्ट तथा राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन की सीओ महिलाएं बड़ी संख्या में मौजूद रही।

मुख्यमंत्री बघेल ने अपने निवास कार्यालय से राजधानी रायपुर की केंद्रीय जेल सहित प्रदेश की 5 केंद्रीय जेल, जिला और उप जेलों के अधिकारियों
बीजापुर जिले को सीएम बघेल की सौगात…. कुटरू और गंगालूर को तहसील बनाने की घोषणा…. कोदो-कुटकी का भी न्यूनतम समर्थन होगा मूल्य घोषित
गुस्ताखी माफ़: सुपेला रेलवे फाटक और मुंह में दही
Big News : सनसाईन हाईटेक इन्फाकन के निवेशकों को बड़ी राहत, कंपनी की 1.40 करोड़ रुपए की संपत्ति नीलाम
कृषि कानूनों के विरोध में पदक वापसी शुरू, प्रकाश सिंह बादल के बाद सुखदेव ढींढसा ने लौटाया पद्मभूषण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article शराब पीने पर बहस हुई तो पति ने अंदर से कर लिया कमरा बंद, सुबह फंदे पर लाश देखकर फूट-फूटकर रोने लगी पत्नी शराब पीने पर बहस हुई तो पति ने अंदर से कर लिया कमरा बंद, सुबह फंदे पर लाश देखकर फूट-फूटकर रोने लगी पत्नी
Next Article वंदे भारत एक्सप्रेस फिर हादसे का शिकार, गाय के टकराने से आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त… एक माह में तीसरी बार हुआ हादसा
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?