ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: क्रिकेट: विराट की फॉर्म को लेकर मीडिया पर भड़के रोहित, कहा- आप चुप बैठेंगे तो सब ठीक होगा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalSports

क्रिकेट: विराट की फॉर्म को लेकर मीडिया पर भड़के रोहित, कहा- आप चुप बैठेंगे तो सब ठीक होगा

By @dmin
Published: February 15, 2022
Share
क्रिकेट: विराट की फॉर्म को लेकर मीडिया पर भड़के रोहित, कहा- आप चुप बैठेंगे तो सब ठीक होगा
क्रिकेट: विराट की फॉर्म को लेकर मीडिया पर भड़के रोहित, कहा- आप चुप बैठेंगे तो सब ठीक होगा
SHARE

स्पोर्ट्स डेस्क/कोलकाता (एजेंसी)। भारत और वेस्टइंडीज के बीच बुधवार से तीन मैचों की टी-20 सीरीज का आगाज हो रहा है। टीम इंडिया ने इससे पहले तीन मैचों की वनडे सीरीज पर 3-0 से कब्जा जमाया था। पहले टी-20 मैच की पूर्व संध्या पर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने मीडिया से बातचीत की। विराट कोहली की खराब फॉर्म पर सवाल पूछे जाने पर रोहित मीडिया पर भड़क गए और उन्होंने कहा- अगर आप लोग शांत रहेंगे, तो सबकुछ ठीक होगा। विराट पिछले कुछ समय से बेहद खराब फॉर्म में चल रहे हैं। विंडीज के खिलाफ तीन मैचों में वह 8, 18 और 0 का स्कोर बना पाए थे।

रोहित ने मीडिया से कहा- आप लोग उन्हें कुछ समय के लिए छोड़ दीजिए, वह ठीक हो जाएंगे। विराट एक दशक से ज्यादा समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल रहे हैं। जब कोई इतने लंबे समय से क्रिकेट खेल रहा होता है, तो उन्हें दबाव झेलना आ जाता है। बाकी सब मीडिया पर निर्भर करता है। उन्हें कुछ वक्त का समय दीजिए, वह ठीक हो जाएंगे।

A sneak peek into #TeamIndia's fielding drill at the Eden Gardens. 👀 👌#INDvWI | @Paytm pic.twitter.com/wSFH4keVTx

— BCCI (@BCCI) February 15, 2022

रोहित ने टीम कॉम्बिनेेशन पर भी बातचीत की
रोहित ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में विराट के अलावा टी-20 के लिए टीम कॉम्बिनेशन को लेकर भी बातचीत की। उन्होंने कहा- मैं टी-20 मैचों में कोई प्रयोग करने के पक्ष में नहीं हूं और ना ही करूंगा। ‘एक्सपेरिमेंटÓ शब्द काफी ओवर-रेटेड है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज के सभी मुकाबले कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले जाएंगे।

आने वाले समय में सभी खिलाडिय़ों को मिलेगा मौका
यह पूछे जाने पर कि क्या टीम इंडिया में मौजूद सभी खिलाडिय़ों को मौका दिया जाएगा? रोहित ने जवाब देते हुए कहा- हमारा प्लान सभी खिलाडिय़ों को परखना है। हम उन सभी खिलाडिय़ों को मौका देना चाहते हैं, जो विश्व कप खेलेंगे। उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जमने के लिए कुछ वक्त भी देना चाहते हैं। कई खिलाड़ी चोटिल हैं। हम नहीं जानते कौन-कौन विश्व कप तक फिट हो पाएगा। इसलिए हमें हर तरह की परिस्थिति के लिए तैयार रहना होगा।

pic.twitter.com/UURrjqRK29

— BCCI (@BCCI) February 14, 2022

फिट खिलाडिय़ों को तैयार रहना होगा
रोहित ने कहा- आगे के महीनों में हमें काफी मैच खेलने हैं और बिजी शेड्यूल है और खिलाड़ी चोटिल होते रहते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि जो खिलाड़ी फिट हैं, उन्हें हर मौका देकर हर तरह की परिस्थिति के लिए तैयार किया जाना चाहिए। हम इस सीरीज में और आने वाली सीरीज में अपनी बेंच स्ट्रेंथ का भरपूर इस्तेमाल करना चाहते हैं। यह देखना चाहेंगे कि किस खिलाड़ी में टीम इंडिया के लिए खेलने की क्षमता है।

हार्दिक पांड्या टीम इंडिया के लिए महत्वपूर्ण
हार्दिक पांड्या को लेकर सवाल पूछे जाने पर रोहित ने कहा- हार्दिक हमारे लिए एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं। वह टीम इंडिया की तीन तरह से मदद कर सकते हैं। अभी तक मेरी टीम मैनेजमेंट से यह बातचीत नहीं हुई है कि वह सिर्फ बल्लेबाज के तौर पर खेलेंगे या नहीं। हम बस ये चाहते हैं कि हमारे सभी खिलाड़ी विश्व कप तक फिट हों और सिलेक्शन के लिए उपलब्ध हों। इसके बाद हम आगे के स्टेप के बारे में सोचेंगे कि किसे टीम में रखना है और किसे नहीं।

𝐓𝟐𝟎𝐈 𝐌𝐨𝐝𝐞 🔛#TeamIndia hit the ground running at the Eden Gardens! 👌 👌#INDvWI @Paytm pic.twitter.com/xS8ZyzsnsA

— BCCI (@BCCI) February 14, 2022

टी-20 विश्व कप के लिए सही प्लेइंग-11 चुनना होगा
रोहित ने कहा- अभी सभी खिलाडिय़ों के लिए द्वार खुले हुए हैं। हम विश्व कप से पहले सही प्लेइंग-11 तैयार करना चाहते हैं, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया की परिस्थिति अलग प्रकार की होगी। वहां हमें अलग माहौल में खेलना होगा। ऑस्ट्रेलिया में खेलने के लिए आपको स्किल चाहिए। हम तैयारी कर रहे हैं और सभी कमियों को दूर करना चाहते हैं। इस साल अक्तूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में टी-20 विश्व कप होना है। वहीं, अगले साल भारत में वनडे विश्व कप भी होगा।

वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, वेंकटेश अय्यर, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, रवि बिश्नोई, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, मो. सिराज, भुवनेश्वर कुमार, अवेश खान, हर्षल पटेल, ऋतुराज गायकवाड़, दीपक हुड्डा।

टिकट दलालों पर रेलवे ने दिखाई सख्ती, एक साल में 96 दलाल पकड़ाए… 28 लाख से ज्यादा की रिकवरी
ऑनलाईन काउंसलिंग प्रक्रिया से होगी शिक्षकों की सीधी भर्ती, बस्तर एवं सरगुजा संभाग में होनी है 12 हजार से ज्यादा शिक्षकों की भर्ती
Railway News : बिलासपुर-कोरबा-रायपुर जाने वाली 9 लोकल ट्रेनें रद्द, पावर ब्लाक के कारण प्रभावित रहेंगे गाड़ियां
भारत जोड़ो न्याय यात्रा से देश में शुरू होगा न्याय का नया अध्याय – अरुण वोरा
शोपियां में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, चार आतंकी ढेर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article हाई कोर्ट को आज से मिले 6 नए जज, मुकदमों के निपटारे में आएगी तेजी हाई कोर्ट को आज से मिले 6 नए जज, मुकदमों के निपटारे में आएगी तेजी
Next Article नई आबकारी नीति लागू, आज से 21 साल के युवा पी सकेंगे शराब, होटलों में 24 घंटे छलकेंगे जाम राजिम माघी पुन्नी मेला क्षेत्र के आसपास की 06 मदिरा दुकानें 16 फरवरी से 01 मार्च तक रहेंगी बंद

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?