ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: क्या ज़िंदा रहने के जज़्बे के साथ फ्रीज़र की कैद से आज़ाद हो पाएगी मिली?
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

क्या ज़िंदा रहने के जज़्बे के साथ फ्रीज़र की कैद से आज़ाद हो पाएगी मिली?

By Om Prakash Verma
Published: August 5, 2023
Share
क्या ज़िंदा रहने के जज़्बे के साथ फ्रीज़र की कैद से आज़ाद हो पाएगी मिली?
क्या ज़िंदा रहने के जज़्बे के साथ फ्रीज़र की कैद से आज़ाद हो पाएगी मिली?
SHARE

इस शनिवार एंड पिक्चर्स पर ‘मिली’ के प्रीमियर के साथ होगी जबर्दस्त रोमांच की गारंटी

ज़रा सोचिए, आप एक बड़े-से फ्रीज़र में अकेले फंस जाएं, जिसका तापमान शून्य से १२ डिग्री नीचे चला जाए! क्या यह ख्याल ही आपके रोंगटे खड़े कर देने के लिए काफी नहीं है? और जब आप मदद के लिए चिल्लाएं और चीख-चीखकर गुहार लगाएं, तब भी न तो कोई आपकी आवाज सुन पाए और ना कोई आपकी मदद के लिए आए! एक तरफ तापमान लगातार गिर रहा हो और दूसरी तरफ आपका वक्त भी सिमट रहा हो, तब आप क्या करेंगे? क्या आप हालात के आगे घुटने टेक देंगे या फिर इससे लड़ेंगे? तो इस शनिवार, आप भी एंड पिक्चर्स के साथ खुद को बचाने की मिली की इस अटूट कोशिश में शामिल हो जाइए।

गौरतलब है कि एंड पिक्चर्स पिछले १० वर्षों से नौजवानों और जोशीले दर्शकों का मनपसंद चैनल बना हुआ है और इस समय अपने एक दशक के शानदार सफर का जश्न मना रहा है। अपने किरदारों और कहानियों के जरिए दर्शकों के अनुभव में चार चांद लगाते हुए एंड पिक्चर्स एक बार फिर अपना दम दिखाने जा रहा है, जहां यह चैनल ५ अगस्त को रात के ठीक ८ बजे सीधे आपके घरों में फिल्म च्मिलीज् का प्रीमियर लेकर आएगा।

सच्ची घटनाओं पर आधारित एस्केप थ्रिलर ‘मिली’ में खूबसूरत जाह्नवी कपूर ने कमाल का अभिनय किया है। यह फिल्म एक महत्वाकांक्षी लड़की की कहानी है, जो कभी हार ना मानने का हौसला रखती है। इस बीच उसके साथ कुछ अनजानी घटनाएं होती हैं, जिसके बाद वो एक बड़े-से फ्रीज़र में अकेली फंस जाती है, जहां से बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं होता!

खुद को बचाने के मिली के इस पूरे सफर के दौरान जाह्नवी कपूर, मनोज पाहवा और सनी कौशल जैसे कलाकार आपको कसकर बांधे रखेंगे। जबर्दस्त रोमांच से भरी इस फिल्म में हर खूबी शामिल है। इसमें जज़्बातों का वो गुबार है, जहां डर, फिक्र, बेचैनी, प्यार और बहुत-सी भावनाएं शामिल हैं।

अपनी फिल्म के आगामी प्रीमियर को लेकर जाह्नवी कपूर कहती हैं, च्च्मिली नौडियाल का किरदार मेरे दिल में एक खास जगह रखता है। बड़े पर्दे पर उसकी सच्ची कहानी सामने लाने के लिए बहुत वक्त और मेहनत लगी। अपनी ज़िंदगी बचाने का इस किरदार का संघर्ष दिखाने के दौरान हमने बेशक मुश्किल चुनौतियों का सामना किया, जहां हम एक अजीब शूटिंग लोकेशन पर थे। लेकिन मैंने पूरे हौसले के साथ इन चुनौतियों को गले लगाया। सभी कलाकारों और क्रू के अटूट समर्थन के साथ मिली यकीनन मेरा आज तक का सबसे पसंदीदा किरदार बन गया है। जहां हम सभी को एंड पिक्चर्स पर इस फिल्म के प्रीमियर का बेसब्री से इंतजार है, वहीं मैं भी दर्शकों के रिएक्शन्स देखने और उन्हें रोंगटे खड़े कर देने वाला अनुभव कराने लिए बेहद रोमांचित हूं। मुझे यकीन है कि दर्शकों को एंड पिक्चर्स पर हमारी फिल्म देखते हुए मजा आएगा, जहां यह चैनल 10ऑन10 सेलिब्रेशंस के साथ अपनी १०वीं सालगिरह मना रहा है।

मनोज पाहवा कहते हैं, च्च्जिस पल मैंने मिली प्रोजेक्ट के बारे में सुना, उसी पल मैं जान गया था कि मैं बेशक इसका हिस्सा बनना चाहता हूं। इंडस्ट्री की सबसे मेहनती एक्टर्स में से एक, टैलेंटेड जाह्नवी कपूर के साथ काम करना च्मिलीज् के सेट पर सबसे खास बात थी। उसके प्यारे और अनोखे स्वभाव ने मेरे लिए उसके पिता का रोल निभाना काफी आसान बना दिया। जहां एंड पिक्चर्स पर ‘मिली’ का प्रीमियर होने जा रहा है, वहीं मैं भी इसे लेकर बेहद उत्साहित हूं। यह वाकई एक यादगार सफर रहा और मुझे इस बात पर बेहद गर्व है कि मैं भी मिली की कहानी दर्शकों के सामने लाने की इस कोशिश का हिस्सा बना। इस शनिवार रात ८ बजे आप भी मिली के संघर्ष में शामिल हो जाइए, जहां वो ज़िंदा बच निकलने के लिए अपने हालात से लड़ेगी।

छत्तीसगढ़ के महुआ की महक अब इंग्लैण्ड तक, पहली ही खेप में 20 क्विंटल महुए की बिक्री
Breaking News : छत्तीसगढ़ में अब पुलिस कर्मियों को मिलेगा वीकली ऑफ, पीएचक्यू ने जारी किया सर्कुलर… जानिए क्या है नियम
नागा चैतन्य ने किया अपने टैटू को लेकर खुलासा: बोले- ये मेरी और सामंथा की वेडिंग डेट मोर्स कोड में लिखी हुई है
NHAI का कर्मी बताकर रायपुर की युवती से 8 लाख की ठगी, जीवन साथी डॉट कॉम के जरिए मिले और किया था शादी का वादा
सेक्टर -7 में लोगों ने आतिशबाजी के साथ बांटी मिठाई, लक्ष्मीपति राजू बोले विधायक देवेन्द्र की पहल पर संभव हुई लीज रजिस्ट्री
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article एमेजॉन इंडिया ने एमेज़विट का तीसरा संस्करण आयोजित किया, तकनीकी क्षेत्र में महिलाओं के कौशल को बढ़ा कर अवसर प्रदान करना है एमेजॉन इंडिया ने एमेज़विट का तीसरा संस्करण आयोजित किया, तकनीकी क्षेत्र में महिलाओं के कौशल को बढ़ा कर अवसर प्रदान करना है
Next Article हाई-वॉल्यूम प्रिंटिंग डिमांड्स को पूरा करने के लिए शार्प ने किया अत्याधुनिक मोनो मल्टीफंक्शन प्रिंटर्स लॉन्च हाई-वॉल्यूम प्रिंटिंग डिमांड्स को पूरा करने के लिए शार्प ने किया अत्याधुनिक मोनो मल्टीफंक्शन प्रिंटर्स लॉन्च
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?