ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोविड 19 वैक्सीन अमृत महोत्सव अभियान ने पकड़ी रफ्तार… एक ही दिन में 12,000 से अधिक लोगों को लगाया प्रिकॉशन डोज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

कोविड 19 वैक्सीन अमृत महोत्सव अभियान ने पकड़ी रफ्तार… एक ही दिन में 12,000 से अधिक लोगों को लगाया प्रिकॉशन डोज

By @dmin
Published: July 23, 2022
Share
प्रदेश में अब तक 4 करोड़ 80 लाख 52 हज़ार 890 कोविड के टीके लगाए गए…
प्रदेश में अब तक 4 करोड़ 80 लाख 52 हज़ार 890 कोविड के टीके लगाए गए…
SHARE

दुर्ग। कोविड-19 (कोरोना संक्रमण) से सुरक्षा के लिए 18 वर्ष से ऊपर आयु वर्ग के शत-प्रतिशत लोगों को कोरोना टीके का प्रिकॉशन डोज लगाने के लिए जिले में कोविड-19 वैक्सीन अमृत महोत्सव अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान जिला स्तर पर निर्धारित आयु वर्ग के पात्र सभी लोगों को जिले के सभी शासकीय अस्पतालों के टीकाकरण केंद्रों में नि:शुल्क प्रिकॉशन डोज लगाया जा रहा है। साथ ही कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए कोविड अनुरुप व्यवहार यानि मॉस्क लगाने, समय-समय पर सैनिटाइज करने तथा आवश्यक सामजिक दूरी बनाए रखने जैसे नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करने की अपील की जा रही है।

कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के लिए जिले में टीकाकरण कार्य तेजी से किया जा रहा है। इसी कड़ी में कोविड-19 वैक्सीन अमृत महोत्सव अभियान शुरू किया गया है, जो 30 सितंबर तक चलाया जाएगा। कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने कोरोना संक्रमण की चौथी लहर से बचाव हेतु लोगों से निर्धारित समय पर टीके का निर्धारित डोज अवश्य लगवाने का आव्हान किया है। उन्होंने कहा है, कोविड-19 संक्रमण के खतरे को देखते हुए हर नागरिक को अपना फर्ज निभाते हुए टीकाकारण कराना है। भविष्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिले में शत-प्रतिशत टीकाकरण कराना जरूरी है। हर नागरिक को इस अभियान में अपना योगदान देना है। इस अभियान के तहत ऐसे सभी लोग जिनकी आयु 18 वर्ष या उससे अधिक है और जिनके कोविड वैक्सीनेशन का द्वितीय डोज लगे 6 माह या 26 सप्ताह हो गए हैं। वे सभी किसी भी निकटतम शासकीय अस्पताल के कोविड वैक्सीनेशन सेंटर में जाकर नि:शुल्क वैक्सीन लगवा सकते हैं।
इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जेपी मेश्राम ने बताया: कोरोना संक्रमण का खतरा अभी टला नहीं है, इसीलिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। विभिन्न जनजागरुकता कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों से सतर्कता व सावधानी बरतने की अपील की जा रही है। कोरोना टीकाकरण तथा अधिक से अधिक पात्र लोगों को जल्द से जल्द प्रिकॉशन डोज लगाने के लिए अभियान भी चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में एक ही दिन में विशेषकर 18 से 59 वर्ष आयु वर्ग के पात्र 10,000 से अधिक लोगों को प्रिकॉशन डोज लगाया गया है। वहीं इसी आयु वर्ग के क्रमश: 143 तथा 715 लोगों को प्रथम तथा द्वितीय डोज दिया गया है।

जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. दिव्या वास्तव ने बताया: कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा के दिशा-निर्देश तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जेपी मेश्राम के मार्गदर्शन में जिले में एक ही दिन में 12,000 से अधिक लोगों को कोरोना टीके का प्रिकॉशन डोज लगाया गया है। इसी तरह क्रमश: 624 तथा 1,660 लोगों को टीके का पहला तथा दूसरा डोज लगाया गया है। जिले के सभी विकासखंडों में भी टीकाकरण कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।
0

रूसी सैनिक ने यूक्रेन से मांगी माफी, बोला- मैं जानता हूं कि आप मुझे माफ नहीं कर पाएंगे…
अब कहीं भी रहकर मतदान कर सकेंगे वोटर, छत्तीसगढ़ में रिमोर्ट वोटिंग पर काम शुरू… जानिए क्या है इसकी खासियत
Bhilai Breaking : एएसआई के पुत्र ने आरक्षक को मारा चाकू, साथ बैठकर शराब पी फिर हुआ था विवाद
कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर कमांडर सहित दो आतंकी ढेर
गूगल में सबसे ज्यादा खोजी गईं ये फिल्में, जानें पहले नंबर पर रही कोनसी फिल्म…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए महापौर परिषद का बड़ा फैसला… निगम के विभिन्न क्षेत्रों में लगाए जाएंगे मिस्ट फाउंटेन
Next Article भीषण सड़क हादसा, डंपर ने कावडिय़ों को कुचला, छह की मौत, चालक गिरफ्तार भीषण सड़क हादसा, डंपर ने कावडिय़ों को कुचला, छह की मौत, चालक गिरफ्तार

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?