ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोविड प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस समारोह: अमिताभ जैन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

कोविड प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस समारोह: अमिताभ जैन

By @dmin
Published: December 29, 2021
Share
कोविड प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस समारोह: अमिताभ जैन
कोविड प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस समारोह: अमिताभ जैन
SHARE

रायपुर। मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2022 के अवसर पर प्रदेश स्तर पर आयोजित किए जाने वाले विभिन्न समारोह की रूप रेखा निर्धारण के संबंध में बैठक हुई। मुख्य सचिव श्री जैन ने निर्देश दिए कि गणतंत्र दिवस समारोह में विशेष रूप से कोविड-19 के प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना चाहिए। आयोजन के दौरान कोविड-19 से बचाव के लिए सभी निर्देशों का पालन और उपाय सुनिश्चित किए जाएंगे। गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2022 का आयोजन पूरे राज्य में गरिमापूर्ण तरीके से किया जाएगा।

सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डी.डी. सिंह ने बताया कि राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन पुलिस परेड ग्राउण्ड, रायपुर में सुबह नौ बजे से निर्धारित किया गया है। श्री सिंह ने बताया कि गणतंत्र दिवस के आमंत्रण पत्र का प्रारूप, अतिथियों का निर्धारण, जिला स्तर तथा तहसील स्तर पर कार्यक्रमों का निर्धारण सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा किया जाएगा। गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुरस्कार एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। ध्वजारोहण के बाद पुलिस एवं अध्र्द्वसैनिक बलों की टुकडिय़ों (गार्ड ऑफ ऑनर) द्वारा सलामी दी जाएगी। गणतंत्र दिवस 26 जनवरी की रात्रि में प्रदेश के सभी शासकीय/सार्वजनिक भवन/राष्ट्रीय महत्व के स्मारकों पर रोशनी की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस बार मध्य क्षेत्रीय परिषद का आयोजन भोपाल (मध्यप्रदेश) में 17 जनवरी 2022 को आयोजित होगी। इसके संदर्भ में विभागों के द्वारा नए अनुपालन, नए एजेंडा को जल्दी तैयार कर भारत सरकार को अवगत कराने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए है।

बैठक में पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, प्रमुख सचिव गौरव द्विवेदी, सचिव स्वास्थ्य सुश्री शहला निगार, सचिव महिला एवं बाल विकास श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले, जनसम्पर्क आयुक्त दीपांशु काबरा, सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास प्रसन्ना आर., सचिव गृह विभाग धनंजय देवांगन, विशेष सचिव कृषि डॉ. एस.भारतीदासन, रायपुर कलेक्टर सौरभ कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए।

एक अप्रैल से महंगा हो जाएगा मोबाइल पर बात और इंटरनेट इस्तेमाल करना, दरें बढ़ाने की तैयारी में टेलिकॉम कंपनियां
मुख्यमंत्री साय ने लिए कई ऐतिहासिक विकासशील निर्णय: दक्ष वैद्य
देश में कोरोना से बड़ी राहत: 44 दिन बाद कोरोना के नए केस 2 लाख से कम… ढाई लाख से ज्यादा लोग हुए रिकवर… 28 राज्यों में रिकवर होने वालों का आंकड़ा ज्यादा
परिवारवाद का प्रयोगशाला बना बिहार, तीन जोड़ी ससुर-दामाद उतरे अखाड़े में, समधी-समधन भी आजमा रहे किस्मत
सुकमा में 19 नक्सलियों ने किया सरेंडर, चार महिलाएं भी शामिल, तीन पर था एक लाख रुपये का इनाम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नए साल से पहले कहर बरपा रहा कोरोना, एक दिन में मिले 1.80 लाख नए केस नए साल से पहले कहर बरपा रहा कोरोना, एक दिन में मिले 1.80 लाख नए केस
Next Article रिश्वत लेने सरपंच के घर पहुंचा सहायक सचिव, जेब में पैसे रखते ही लोकायुक्त टीम ने किया अरेस्ट रिश्वत लेने सरपंच के घर पहुंचा सहायक सचिव, जेब में पैसे रखते ही लोकायुक्त टीम ने किया अरेस्ट

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?