ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करना होगा बेहद आसान, बस साल में दो बार करना होगा ये काम…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करना होगा बेहद आसान, बस साल में दो बार करना होगा ये काम…

By @dmin
Published: June 2, 2022
Share
SHARE

बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को हृदय रोगों के प्रमुख कारक के रूप में जाना जाता है। कोलेस्ट्रॉल वैसे तो शरीर के लिए आवश्यक होता है, यह स्वस्थ कोशिकाओं के निर्माण में विशेष भूमिका निभाता है, हालांकि इसकी अधिकता कई प्रकार की समस्याओं का कारण भी बन सकती है। कोलेस्ट्रॉल, दो प्रकार का होता है- गुड कोलेस्ट्रॉल और बैड कोलेस्ट्रॉल। रक्त में बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढऩा, हृदय की गंभीर समस्याओं और कुछ स्थितियों में हार्ट अटैक के खतरे को भी बढ़ा सकता है।

Contents
  • दो इंजेक्शन से बन जाएगा काम
  • एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए अन्य उपाय

कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने के लिए सभी लोगों को स्वस्थ आहार और दिनचर्या को ठीक रखने की सलाह दी जाती है। पर क्या लाख कोशिशों के बाद भी आप कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं? बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने के लिए विशेषज्ञों ने एक खास तरीके के बारे में लोगों के बताया है। इसके लिए आपको किसी दवा के सेवन की भी जरूरत नहीं होगी। साल भर में बस आपको दो इंजेक्शन लेना होगा जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित बनाए रखने में काफी मददगार हो सकेगी। अध्ययन के परिणाम को न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन में प्रकाशित किया गया है। हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या के शिकार लोगों के लिए इसे काफी बेहतरीन उपाय के तौर पर देखा जा रहा है।

दो इंजेक्शन से बन जाएगा काम

इंजेक्शन के कोलेस्ट्रॉल को कम करने वाले प्रभावों के बारे में जानने के लिए शोधकर्ताओं ने अध्ययन में पाया कि यह आपकी समस्या को कम करने में काफी सहायक हो सकती है। इनक्लिसिरन नामक इस इंजेक्शन को साल में बस दो बार लेने की जरूरत होगी, जो एलडीएल यानी बैड कोलेस्ट्रॉल के जोखिम को कई गुना तक कम करने में मददगार पाई गई है। प्रारंभिक नैदानिक परीक्षण के आंकड़े इसमें काफी संतोषजनक पाए गए हैं। हालांकि बिना डॉक्टरी सलाह के यह इंजेक्शन लेना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है।

इंपीरियल कॉलेज लंदन में प्रोफेसर डॉ कौसिक रे कहते हैं, शोध में पाया गया है कि यह दवा, इंजेक्शन के रूप में लेने से एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को आधा या उससे अधिक कम करने में सहायक है। इसका प्रभाव चार से छह महीने तक रहता है। शोधकर्ताओं का मानना है कि हृदय रोगों के बढ़ते खतरे को कम करने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है। एलडीएल कोलेस्ट्रॉल, वैश्विक स्तर पर तेजी से रिपोर्ट की जा रही गंभीर समस्याओं में से एक है, जिसे कंट्रोल में रखना बहुत आवश्यक माना जाता है।

एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए अन्य उपाय

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि सभी उम्र के लोगों को कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने के उपाय करते रहना चाहिए। इसके लिए आहार और दिनचर्या को ठीक रखना सबसे प्रभावी तरीका माना जाता है। फल, सब्जियां, साबुत अनाज और बीन्स जैसी चीजों का सेवन बढ़ाने के साथ वसा के सेवन को कम करें। प्रोटीन के लिए पौधे पर आधारित आहार के सेवन पर अधिक ध्यान दें। रिफाइंड अनाज आदि का सेवन कम करें और नियमित रूप से वॉक करने की आदत बनाकर इस गंभीर समस्या को आसानी से नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है।

एक महिला समेत तीन लोगों को आजीवन कारावास, 2018 में हुई थी नाबालिग से दुष्कर्म
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, समलैंगिक विवाह को कानूनी वैधता नहीं, अब इसका निर्णय संसद करेगी
चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज में भर्ती मामला, सरकार के जवाब से संतुष्ट होकर हाईकोर्ट ने भर्ती पर लगाई रोक हटाई
Gustakhi Maaf: कहीं इतनी सस्ती भी न हो जाए भक्ति कि…
राज्योत्सव के मंच से उभरेगा डिजिटल और विकसित छत्तीसगढ़, संस्कृति मंत्री अग्रवाल ने लिया तैयारियों का जायजा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article तबियत बिगडऩे की वजह से नकुल मेहता हुए हॉस्पिटल में एडमिट…
Next Article आतंकियों ने की एक और हिंदू की हत्या, बैंक अधिकारी को मारी गोली, देखे विडियो आतंकियों ने की एक और हिंदू की हत्या, बैंक अधिकारी को मारी गोली, देखे विडियो

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?