ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोर्ट ने सत्येंद्र जैन को नौ जून तक ईडी की हिरासत में भेजा, कल हुई थी गिरफ्तारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

कोर्ट ने सत्येंद्र जैन को नौ जून तक ईडी की हिरासत में भेजा, कल हुई थी गिरफ्तारी

By @dmin
Published: May 31, 2022
Share
Delhi Health Minister Satyendar Jain's condition worsens, kept on oxygen support
Delhi Health Minister Satyendar Jain's condition worsens, kept on oxygen support
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। दिल्ली सरकार में मंत्री और आम आदमी पार्टी नेता सत्येंद्र जैन से भ्रष्टाचार मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) पूछताछ करेगी। उन्हें सोमवार को गिरफ्तार किया गया था। कोर्ट ने सत्येंद्र जैन को नौ जून तक ईडी की हिरासत में भेज दिया है। हालांकि ईडी ने 14 दिन की हिरासत मांगी थी।

सतेंद्र जैन पर कोलकाता की एक कंपनी से जुड़े हवाला लेन-देन का आरोप है। ईडी की तरफ से तुषार मेहता ने कोर्ट को जानकारी दी कि फरवरी 2015 से मई 2017 के बीच पैसों का लेनदेन किया गया। ईडी ने कहा कि हमारे पास यह जानकारी भी है कि कैसे हवाला में पैसा लगाया गया और दिल्ली से कोलकाता पैसा कैसे भेजा गया। जिन फर्जी कंपनियों का सहारा लिया है, वह कोलकता से संबंधित हैं।

इससे पहले अप्रैल में भी प्रवर्तन निदेशालय द्वारा मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जैन के परिवार और कंपनियों की 4.81 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की गई थी, जिसके बाद दिल्ली भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आप (आम आदमी पार्टी) सरकार में मंत्री सत्येंद्र जैन के खिलाफ जंतर-मंतर पर धरना दिया और जैन को बर्खास्त करने की मांग की थी। गिरफ्तारी के बाद से ही भाजपा और अन्य पार्टियों आम आदमी पार्टी पर हमलावर हो गई हैं।

केजरीवाल उतरे बचाव में, बोले- मैंने पूरे मामले की जानकारी की
वहीं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को मीडिया के सामने आकर सत्येंद्र जैन का बचाव किया और कहा कि हम (आम आदमी पार्टी) न ही भ्रष्टाचार बर्दाश्त करते हैं और न ही भ्रष्टाचार करते हैं। मैंने पूरे मामले की जानकारी खुद ली है। पूरा मामला फर्जी है। हमारी सरकार एक कट्टर ईमानदार सरकार है। सत्येंद्र जैन को राजनीतिक कारणों से निशाना बनाया जा रहा है। हमें कानून व्यवस्था पर पूरा भरोसा है। केजरीवाल ने कहा कि हमारी कट्टर ईमानदार सरकार है। हम एक पैसे का भी भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं करते। पंजाब में हमने अपने ही मंत्री को गिरफ्तार कराया लेकिन सत्येंद्र जैन का केस बिल्कुल फर्जी है।

बीजापुर में बनेगा मुकेश के नाम पर पत्रकार भवन, सीएम साय का ऐलान… 10 लाख मुआवजा भी देंगे
राजधानी में तेलुगू वेलफेयर सोसायटी ने मनाया सीता-राम कल्याण महोत्सव, सैकड़ों लोग हुए शामिल
सड़क व सार्वजनिक स्थलों पर जन्मदिन मनाने वालों पर होगी सख्ती, चीफ सेक्रेटरी ने दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश
घर से अचानक लापता बच्ची की लाश तालाब में तैरती मिली, छठवीं कक्षा में पढ़ती थी छात्रा
रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी: 12 सितंबर से चलेंगी 40 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें…. रेलवे बोर्ड के चेयरमैन ने दी जानकारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अहमद पटेल के बाद नया कोषाध्यक्ष कौन? कमलनाथ, वेणुगोपाल समेत इन नामों पर विचार टिकट बंटवारे को लेकर कांग्रेस में मतभेद उजागर, ये नेता जता चुके हैं नाराजगी
Next Article श्रमिकों को मिलने वाली सहायता राशि में हुई वृद्धि मनरेगा लोकपाल अपीलीय प्राधिकरण के सदस्यों के प्रति सीटिंग मानदेय में एक हजार रूपए की वृद्धि, अब मिलेंगे 2500 रूपए
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?