ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरोना : 543 दिनों बाद संक्रमण के सबसे कम मामले, 236 लोगों की मौत, 12 हजार से अधिक लोग हुए स्वस्थ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

कोरोना : 543 दिनों बाद संक्रमण के सबसे कम मामले, 236 लोगों की मौत, 12 हजार से अधिक लोग हुए स्वस्थ

By @dmin
Published: November 23, 2021
Share
Government will increase the scope of investigation to prevent corona, antigen rapid test will be used
Government will increase the scope of investigation to prevent corona, antigen rapid test will be used
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में कोरोना को लेकर बहुत बड़ी राहत की खबर है, दरअसल, 543 दिनों बाद संक्रमण के सबसे कम मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी मंगलवार के आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना के 7,579 नए मामले सामने आए हैं जो कि 543 दिनों में सबसे कम है। वहीं इस दौरान 236 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा 12,202 लोग स्वस्थ भी हुए। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब कुल 1,13,584 सक्रिय मरीज बचे हैं जो कि 536 दिनों बाद सबसे कम है। वहीं देश में अब तक कोरोना के कुल 3,45,26,480 मामले आ चुके हैं जबकि कुल 3,39,46,749 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं कुल मृतकों की संख्या की बात करें तो यह 4,66,147 हो गई है। 

सोमवार के आंकड़े
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी सोमवार के आंकड़े के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 8488 नए केस सामने आए थे और 249 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं सक्रिय मामलों की संख्या में भी रिकॉर्ड गिरावट दर्ज की गई थी। सोमवार को सक्रिय मामलों की संख्या 1,18,443 थी।

केरल में बीते 24 घंटे में कोरोना के 3,698 नए मामले 
केरल में बीते 24 घंटे में कोरोना के 3,698 नए मामले सामने आए हैं और 75 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 7,515 लोग स्वस्थ भी हुए। इसके साथ ही राज्य में कुल मृतकों की संख्या बढ़कर 37 हजार 675 हो गई। इस दौरान 7 हजार 515 लोग संक्रमण से मुक्त हुए। राज्य में एक्टिव केसों की संख्या 54 हजार के आसपास है।

तमिलनाडु में संक्रमण 750 नए मामले
वहीं तमिलनाडु में संक्रमण 750 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 13 लोगों की मौत हो गई। राज्य में एक्टिव मामलों की संख्या 8 हजार 600 के लगभग है। वहीं, मृतकों की संख्या 36 हजार 388 है।

कोरोना वैक्सीन की कुल खुराकें 117 करोड़ के पार
भारत में कोरोना टीकाकरण लगातार जारी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 71,92,154 डोज लगाई गईं। जिससे खुराकों की कुल संख्या  1,17,63,73,499 हो गई हैं।

दंतेवाड़ा-बीजापुर सीमा पर मुठभेड़ में 9 नक्सली ढेर, सीएम साय ने कहा खात्मे तक जारी रहेगी लड़ाई
मनरेगा के 12 हजार से अधिक संविदा कर्मचारियों ने दिया सामूहिक रूप से इस्तीफा
आईएएस अफसरों के बाद बदले गए 14 डिप्टी कलेक्टर: जाने किसे कहां भेजा
Gustakhi Maaf: हर साल एक लाख भूमि हुई गंजी
कोरोना: पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड करीब 29 हजार नए मामले आए, संक्रमण से मौतों की संख्या भी बढ़ी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अध्यापक ने नाबालिग छात्रा से की अश्लील हरकत, संबंध बनाने को दिया पैसे का लालच, आरोपी फरार बिलासपुर में सात साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी ने किसी को नहीं बताने की दी धमकी, आरोपी गिरफ्तार
Next Article छोटी सी शुरुआत मगर बुलन्द है हौसलों की उड़ान : महिला मेट बन लोगों को स्वाभिमान से जीने का रास्ता दिखा रहीं सोमारी छोटी सी शुरुआत मगर बुलन्द है हौसलों की उड़ान : महिला मेट बन लोगों को स्वाभिमान से जीने का रास्ता दिखा रहीं सोमारी

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?