ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरोना से राहत: देश में पिछले 266 दिन में कोरोना के सबसे कम केस, सक्रिय मामलों में भी रिकॉर्ड गिरावट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

कोरोना से राहत: देश में पिछले 266 दिन में कोरोना के सबसे कम केस, सक्रिय मामलों में भी रिकॉर्ड गिरावट

By @dmin
Published: November 9, 2021
Share
Number of infected people crossed 58 lakhs in the country
Number of infected people crossed 58 lakhs in the country
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। भारत कोरोना महामारी से जंग जीतने में लगातार कामयाब हो रहा है। देश में पिछले 24 घंटे में केवल 10,126 नए मामले सामने आए हैं। ये पिछले 266 दिन में सामने आए सबसे कम दैनिक मामले हैं। वहीं, भारत में सक्रिय मरीजों की संख्या कम होकर 1,40,638 हो गई है, जो पिछले 263 दिन में सबसे कम है। वहीं, बीते 24 घंटे में महामारी से 332 लोगों की मौत हो गई है। इससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,61,389 हो गई।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में लगातार 32 दिनों से कोरोना के दैनिक मामले 20 हजार से कम हैं और 135 दिन से 50 हजार से कम नए दैनिक मामले सामने आ रहे हैं। उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी घटकर 1,40,638 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.41 प्रतिशत है। यह दर मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है। पिछले 24 घंटे में सक्रीय मरीजों की संख्या में 2,188 की कमी दर्ज की गई है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.25 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से सर्वाधिक है।

छत्तीसगढ़ में मिले 26 नए केस, 18 जिलों में नहीं एक भी नया मामला
छत्तीसगढ़ में बीते 24 घंटों के दौरान 26 नए केस सामने आए। प्रदेश भर में हुए 22 हजार 186 सैंपलों की जांच की गई जिसमें पॉजिटिविटी दर 0.12 फीसदी रही। प्रदेश में बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमित किसी भी व्यक्ति की मृत्यु नहीं हुई है। वहीं 32 मरीज डिस्जार्च किए गए। इसके साथ ही प्रदेश में स्वस्थ होने वालों की संख्या 9 लाख 92 हजार 376 तक पहुंच गई है। वहीं अब तक प्रदेश में 10 लाख 6 हजार 198 लोग संक्रमित हो चुके हैं।

प्रदेश के 18 जिलों में कोरोना का कोई नया मामला नहीं
प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के 18 जिलों राजनांदगांव, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, धमतरी, बलौदाबाजार, महासमुंद, गरियाबंद, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सरगुजा, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, जशपुर, सुकमा, कांकेर, नारायणपुर एवं बीजापुर में कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है। मुंगेली एवं कोण्डागांव से 1-1, कोरबा, जांजगीर-चांपा, बस्तर एवं दंतेवाडा से 2-2 कोरोना संक्रमित पाए गए। कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने और रोज कम संख्या में नए मरीज मिलने के कारण कोविड-19 के सक्रिय मामले तेजी से घट रहे हैं।

Breaking News : रुगंटा कॉलेज के शिक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या…. जांच में जुटी पुलिस
भारत में कोरोना: नए मामलों में कमी…. बीते 24 घंटे में 13 हजार नए केस… 231 दिनों में सबसे कम आंकड़ा
लॉकडाउन में चल रही मेगा सैनिटाइजेशन ड्राइव….. सभी नगरीय निकायों में हो रहा सैनिटाइजेशन कार्य
प्यास ने छीनी सांस: 45 डिग्री पारे में 7 किमी पैदल चली 5 साल की बच्ची, राजस्थान में पानी पर सियासत शुरू
लॉकडाउन के दौरान भी बनाए जा रहे हैं राशन कार्ड
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सुरक्षित घर वापसी: 200 दिन बाद पृथ्वी पर लौटे चार अंतरिक्ष यात्री, स्पेसएक्स रॉकेट में डायपर पहनकर की यात्रा सुरक्षित घर वापसी: 200 दिन बाद पृथ्वी पर लौटे चार अंतरिक्ष यात्री, स्पेसएक्स रॉकेट में डायपर पहनकर की यात्रा
Next Article ईंधन की कीमतें कम करने से क्यों कतरा रहे गैर भाजपा शासित राज्य, इन 13 राज्यों ने नहीं की वैट में कटौती ईंधन की कीमतें कम करने से क्यों कतरा रहे गैर भाजपा शासित राज्य, इन 13 राज्यों ने नहीं की वैट में कटौती
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?