ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरोना से जंग: अलर्ट मोड रहें स्वास्थ्यकर्मी, रोज करें 10 हजार सैंपलों की जांच-टीएस सिंहदेव
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

कोरोना से जंग: अलर्ट मोड रहें स्वास्थ्यकर्मी, रोज करें 10 हजार सैंपलों की जांच-टीएस सिंहदेव

By Om Prakash Verma
Published: April 19, 2023
Share
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तेजी से बढ़ते कोरोना के मामले को लेकर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर कोरोना से लडऩे की तैयारी के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए। विभाग के अधिकारियों को अलर्ट रहते हुए कोरोना से लडऩे के लिए निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभाग के अधिकारी हरदम अलर्ट मोड पर रहे। डेली दस हजार सैंपलों की जांच की जाए।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कोविड-19 की पुष्टि के लिए ज्यादा से ज्यादा आरटीपीसीआर टेस्ट किए जाए। मेडिकल उपकरणों, ऑक्सीजन किट, वैक्सीन, दवाईयों, कन्जुमेबल्स आदि की समुचित व्यवस्था रखने के निर्देश दिए। उन्होंने पिछले एक माह में कोरोना से हुई मौतों की समीक्षा भी की। उन्होंने अस्पतालों में जीवनरक्षक उपकरणों के संचालन और कोविड-19 के उपचार से जुड़े मानव संसाधन का प्रशिक्षण भी शुरू करने को कहा। अस्पतालों में सामान्य बिस्तरों के साथ ही आईसीयू बेड, एचडीयू बेड और ऑक्सीजन सुविधा एवं वेंटिलेटर सुविधा वाले बिस्तरों की जानकारी ली। उन्होंने अस्पतालों में सर्जिकल मास्क, पीपीई किट, कैप्स, ग्लोव्स एवं एन-95 मास्क की उपलब्धता के बारे में भी पूछा।

95 प्रतिशत मरीज होम आइसोलेशन में ही इलाज से स्वस्थ
टीएस सिंहदेव ने बैठक में कहा कि कोरोना संक्रमित 95 प्रतिशत मरीज होम आइसोलेशन में ही उपचार से अभी स्वस्थ हो जा रहे हैं, लेकिन देश और प्रदेश में लगातार बढ़ रहे संक्रमण दर को देखते हुए अस्पतालों में भी इसके इलाज और नियंत्रण की तैयारी रखनी होगी। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बैठक में बताया कि प्रदेश में रोजाना सैंपलों की जांच की संख्या बढ़ाई जा रही है। विगत 11 अप्रैल से 17 अप्रैल के बीच प्रतिदिन औसत 3763 टेस्ट किए गए हैं, जबकि मार्च महीने के प्रथम सप्ताह में प्रतिदिन औसत 1008 टेस्ट किए जा रहे हैं।

समीक्षा बैठक ली
अधिकारियों ने बताया कि राज्य में विगत एक महीने में (17 मार्च से 17 अप्रैल के बीच) कोविड-19 के 11 मरीजों की मृत्यु हुई है जिनमें से आठ कोमोरबिडिटी पीडि़त थे। इन 11 मरीजों में से चार मरीजों ने कोविड-19 से बचाव का टीका नहीं लगाया था। समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य विभाग के सचिव प्रसन्ना आर., आयुक्त डॉ. सी.आर. प्रसन्ना, स्वास्थ्य सेवाओं के संचालक भीम सिंह, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संचालक भोसकर विलास संदिपान, चिकित्सा शिक्षा विभाग की आयुक्त नम्रता गांधी, संचालक डॉ. विष्णु दत्त, महामारी नियंत्रण के संचालक डॉ. सुभाष मिश्रा, सीजीएमएससी के प्रबंध संचालक चन्द्रकांत वर्मा, पंडित जवाहर लाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय की डीन डॉ. तृप्ति नागरिया, डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ. एस.बी.एस. नेताम आदि मौजूद रहे।

आयुर्वेद कॉलेज में पीजी ब्लॉक का किया लोकार्पण
मंत्री सिंहदेव ने रायपुर के नारायण प्रसाद अवस्थी शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय में स्नातकोत्तर कक्षाओं के लिए नवनिर्मित भवन (पीजी ब्लॉक) का लोकार्पण किया। महाविद्यालय परिसर में सीजीएमएससी ने 12 करोड़ 33 लाख 25 हजार रूपए की लागत से इसका निर्माण किया गया है। लोकार्पण कार्यक्रम में विधायकद्वय विकास उपाध्याय और कुलदीप जुनेजा, महापौर एजाज ढेबर, शामिल हुए।

अस्पताल का दौरा करते रहे मंत्री, मरीज ने बाहर तोड़ा दम, रोती बिलखती बेटी बोली- मैं चिल्लाती रही, नहीं आए डॉक्टर
साइकिल चलाते हुए कुएं में गिरे बच्चे, दोनों की मौत
केन्द्रीय गोंड महासभा धमधागड युवा प्रभाग के अध्यक्ष बने दिलीप ध्रुव
नेशनल चैंपियनशिप के लिए हैंडबॉल खिलाड़ियों का हुआ ट्रायल, भिलाई के हैंडबॉल कॉम्प्लेक्स में हुई चयन स्पर्धा
CM भूपेश बघेल ने किया प्रियंका गांधी का समर्थन, कहा- अफवाह फैलाने में BJP का मुकाबला नहीं
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ में औषधीय पौधों की खेती को बढ़ावा, परंपरागत खेती की तुलना में दोगुना से ज्यादा लाभ छत्तीसगढ़ में औषधीय पौधों की खेती को बढ़ावा, परंपरागत खेती की तुलना में दोगुना से ज्यादा लाभ
Next Article चुनाव की तैयारी: नेताओं को मिली जिम्मेदारी, प्रदेश स्तर पर होगा वक्ताओं का चयन, पीसीसी चीफ कल लेंगे बैठक
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?