ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरोना वायरस के एक्टिव केसों में इजाफे से चिंता, केंद्र ने इन 8 राज्यों को किया सतर्क
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

कोरोना वायरस के एक्टिव केसों में इजाफे से चिंता, केंद्र ने इन 8 राज्यों को किया सतर्क

By @dmin
Published: July 8, 2021
Share
देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी… बीते 24 घंटे में 805 लोगों ने गंवाई जान…. 14,348 नए मामले आए सामने
देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी… बीते 24 घंटे में 805 लोगों ने गंवाई जान…. 14,348 नए मामले आए सामने
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। एक दिन में कोरोना के नए केसों की संख्या दो महीने के बाद रिकवर हुए लोगों से अधिक पाए जाने के बाद केंद्र सरकार ने 8 राज्यों को सतर्क किया है। इन राज्यों में पॉजिटिविटी रेट सबसे अधिक है। सरकार की ओर से अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, केरल, असम, मेघालय, त्रिपुरा, सिक्किम और ओडिशा को चि_ी लिखी गई है और कोरोना के बढ़ते केसों से सतर्क रहने को कहा गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण की ओर से यह पत्र लिखा गया है। इसमें कोरोना के बढ़ते केसों को थामने के लिए उपाय करने की सलाह दी गई है।

हेल्थ सेक्रेटरी ने अपने पत्र में ओडिशा के मुख्य सचिव से कहा, ‘यह चिंता की बात है कि ओडिशा के तीन जिलों में कोरोना का पॉजिटिविटी रेट 10 फीसदी से ज्यादा बना हुआ है। राज्य में पॉजिटिविटी रेट लगातार कम हो रहा है और फिलहाल 5.36 पर्सेंट पर है। लेकिन नुआपाड़ा जिले में बीते एक सप्ताह में पॉजिटिविटी रेट में तेजी से इजाफा हुआ है।Ó राजेश भूषण ने अपने लेटर में 28 जून से 4 जुलाई के सप्ताह को लेकर यह बात लिखी है। इसके अलावा उन्होंने इन सभी राज्यों में वैक्सीनेशन की रफ्तार तेज करने को कहा है। हेल्थ सेक्रेटरी ने कहा कि वैक्सीनेशन केंद्रमों में इजाफा करना चाहिए। इसके अलावा कंटेनमेंट जोन्स के पास भी वैक्सीनेशन सेंटर स्थापित करने को कहा गया है।

टीकाकरण में तेजी लाने की दी गई सलाह
18 साल से अधिक आयु के सभी लोगों के टीकाकरण में तेजी लाने का आदेश दिया गया है। बता दें कि गुरुवार सुबह सामने आए बीते एक दिन के आंकड़े में एक्टिव केसों की संख्या में इजाफा हुआ है। इसके अलावा बीते 55 दिनों के बाद ऐसा पहली बार हुआ है, जब एक दिन में मिले कोरोना के नए केसों की संख्या रिकवर हुए लोगों से ज्यादा है।

111 दिन में मिले सबसे कम केस और फिर होने लगा इजाफा
देश भर में 6 जुलाई को 34,703 नए केस देश भर में मिले थे, जो 111 दिनों का सबसे कम आंकड़ा है। लेकिन उसके बाद से एक बार फिर तेजी देखने को मिल रही है। बुधवार और गुरुवार को कोरोना के नए केसों की संख्या 40 हजार से ज्यादा रही है। यही नहीं एक्टिव केसों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है। बुधवार को एक्टिव के 4.59 लाख ही थे, जो अब बढ़कर 460,704 हो गए हैं।

चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, हटाए गए 6 राज्यों के गृह सचिव, बंगाल के डीजीपी पर भी गिरी गाज
सीएम बनते ही चन्नी नए विवाद में घिरे, राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ने बताया महिलाओं के लिए खतरा, कहा- मी टू में लगे आरोप
ज़ी म्यूजिक पर लॉन्च हुआ काजल का नया एल्बम “मोर मन के कुरिया मा” लुभा रहा दर्शकों का दिल…
मैसूर देखने रवाना हुआ कांकेर के युवक-युवतियों का जत्था, सीमा सुरक्षा बल की पहल पर निकले भ्रमण पर
इंटरनेशनल मास्टर्स लीग की चैंपियन बनी सचिन की टीम, इंडिया मास्टर्स ने वेस्टइंडीज मास्टर्स को 6 विकेट से हराया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नए नाम से जाना जाएगा फेसबुक: मार्क जुकरबर्ग जल्द करेंगे एलान ट्विटर के बाद फेसबुक को झटका, दिल्ली दंगा मामलों में पेशी से छूट नहीं; जानिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा
Next Article Free dialysis facility in 8 district hospitals of the state… Now local level dialysis facility for kidney प्रदेश के 8 जिला अस्पतालों में नि:शुल्क डायलिसिस सुविधा… अब जशपुर और अंबिकापुर के किडनी रोगियों के लिए भी स्थानीय स्तर पर डायलिसिस की सुविधा
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?