ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरोना नरम पड़ा, पर ब्लैक फंगस का कहर है जारी, अब तक मिले 40,000 केस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

कोरोना नरम पड़ा, पर ब्लैक फंगस का कहर है जारी, अब तक मिले 40,000 केस

By @dmin
Published: June 28, 2021
Share
अब ये कैसी मुसीबत, कभी नहीं हुआ कोरोना, फिर भी ब्लैक फंगस की चपेट में आ गए 32 लोग
अब ये कैसी मुसीबत, कभी नहीं हुआ कोरोना, फिर भी ब्लैक फंगस की चपेट में आ गए 32 लोग
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी ) भारत में भले ही कोरोना की दूसरी लहर अब उतार पर है, लेकिन ब्लैक फंगस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। अब तक देश में 40,845 ब्लैक फंगस यानी  mucormycosis के केस सामने आ चुके हैं। इनमें से ज्यादातर मरीजों के दिमाग और नासिका तंत्र में संक्रमण हुआ है। सोमवार को केंद्र सरकार की कोरोना पर 29वीं मीटिंग के दौरान यह डेटा जारी किया गया है। अब तक देश में 40,845 केस ब्लैक फंगस के मिले हैं, जिनमें से 31,344 मामले ऐसे हैं, जिनमें मरीजों के दिमाग या फिर नासिका तंत्र में इन्फेक्शन हुआ है। इसे Rhinocerebral mucormycosis भी कहा जाता है। इसके चलते दिमाग, नासिका तंत्र, मुंह आदि में फंगस जम जाता है। 

हेल्थ मिनिस्टर डॉ. हर्षवर्धन ने कहा, ‘अब तक ब्लैक फंगस के चलते 3,129 लोगों की मौत हो चुकी है। ब्लैक फंगस के मरीजों में से 34,940 को कोरोना हुआ था। इसके अलावा 64 फीसदी यानी 26,187 लोगों को गंभीर बीमारियां थीं। इसके अलावा 52.69 फीसदी लोग ऐसे थे, जिन्हें स्टेरॉयड लेने के चलते यह इन्फेक्शन हुआ है।’ यही नहीं ब्लैक फंगस भी कोरोना की तरह ही हर आयु वर्ग के लोगों को अपना शिकार बना रहा है। डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि ब्लैक फंगस की चपेट में आने वाले 32 फीसदी मरीजों की आयु 18 से 45 वर्ष तक थी। इसके अलावा 17,464 मरीज ऐसे रहे, जिनकी आयु 45 से 60 साल के बीच भी है। वहीं 60 साल से अधिक आयु के 24% यानी 10,082 लोग इसका शिकार हुए हैं।

इन 4 राज्यों में अब राष्ट्रीय स्तर से ज्यादा है पॉजिटिविटी
हालांकि इस बीच कोरोना की दूसरी लहर से तेजी से राहत मिल रही है। कोरोना पर मंत्री समूह की मीटिंग में मौजूद रहे आईसीएमआर चीफ बलराम भार्गव ने कहा कि भले ही दूसरी लहर अब कमजोर पड़ रही है। लेकिन अब भी सावधान रहने की जरूरत है। इसकी वजह यह है कि अब भी देश के 80 जिले ऐसे हैं, जहां पॉजिटिविटी रेट काफी ज्यादा है। भार्गव ने कहा कि इस स्टेज पर हमें किसी भी तरह की लापरवाही भारी पड़ सकती है। एक्टिव केसों की बात करें तो फिलहाल महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भी औसत राष्ट्रीय स्तर से ज्यादा है। 

देश के 19 राज्यों से कोरोना पर बड़ी राहत
इसके अलावा देश के 19 राज्यों से राहत की खबर है। यहां हर दिन कोरोना से मरने वालों की संख्या अब सिंगल डिजिट में ही रह गई है। वहीं महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में अब भी कोरोना से मरने वालों की संख्या हर दिन 100 से ज्यादा बनी हुई है। बीते 24 घंटों में देश में कोरोना के 46,148 केस मिले हैं। इसके साथ ही देश में एक्टिव केसों की संख्या अब 6 लाख से कम होते हुए 5,72,994 ही रह गई है।

औंधी में हुई हत्या का खुलासा : मां ने अपने बड़े बेटे के साथ मिलकर की थी छोटे बेटे की हत्या
खुर्सीपार में शान से लहराया 100 फीट ऊंचा तिरंगा, विधायक देवेन्द्र बोले- हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा हमारा भिलाई
India-Bangladesh Test : टीम इंडिया ने जीता मीरपुर टेस्ट, श्रेयस-अश्विन ने तोड़ा बांग्लादेश का सपना
वेदांता एल्यूमिनियम ने पर्यावरण और ऊर्जा उत्कृष्टता के लिए जीते अनेक पुरस्कार
किसान आंदोलन: टिकरी बॉर्डर पर एक और किसान की मौत, सुसाइड नोट पर लिखा-सरकार दे रही तारीख पे तारीख
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article प्रदेश में कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराक लेने वालों की संख्या एक करोड़ पार भिलाई निगम के इन केन्द्रों में प्रतिदिन लग रहा वैक्सीन… टीकाकरण केन्द्र में 18 व 45 प्लस को लगाया जा रहा प्रथम व द्वितीय डोज
Next Article Chief Minister Baghel appeals to industrialists: make more jobs available to local people बेहतर कोविड प्रबंधन के लिये स्वास्थ्य सेवाओं चाक-चौबंद करने छत्तीसगढ़ सरकार की बड़ी कवायद…. पांच महीने में 16 जिलों के जिला चिकित्सालयों में लगे आक्सीजन प्लांट…. आक्सीजन आपूर्ति में लगभग चार गुना का इजाफा
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?