ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन ने बढ़ाई बीसीसीआई की चिंता, फिर से विदेश में होगा आईपीएल?
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalSports

कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन ने बढ़ाई बीसीसीआई की चिंता, फिर से विदेश में होगा आईपीएल?

By @dmin
Published: January 9, 2022
Share
आरसीबी के लिए काल बने सीएसके के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा, फिर भी विराट कोहली हुए खुश, जानिए वजह
आरसीबी के लिए काल बने सीएसके के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा, फिर भी विराट कोहली हुए खुश, जानिए वजह
SHARE

स्पोर्ट्स डेस्क/नई दिल्ली (एजेंसी)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) पर एक बार फिर से कोरोना के संकट मंडरा रहा है। आईपीएल 2020 का आयोजन कोविड-19 के कारण यूएई में हुआ था। अगले साल 2021 में टूर्नामेंट शुरू तो भारत में हुआ, लेकिन बायो-बबल में कोविड-19 मामले आने के बाद उसे 30 मैच के बाद रोक दिया गया था। फिर सितंबर-अक्टूबर में यूएई में दूसरे चरण का आयोजन हुआ था। अब फिर से ऐसा लग रहा है कि 2022 में भी कोविड-19 के कारण टूर्नामेंट भारत से बाहर हो सकता है।

पिछले साल बीसीसीआई को टी20 वल्र्डकप का भी आयोजन यूएई-ओमान में करना पड़ा था। भारत में एक बार फिर कोविड-19 की स्थिति बिगड़ती जा रही है और देश में प्रतिदिन एक लाख से अधिक मामले आ रहे हैं। भारत में कई राज्यों में कोरोना के कारण स्थिति खराब है। संक्रमण का असर क्रिकेट पर भी पड़ा है। बीसीसीआई पहले ही कई घरेलू टूर्नामेंट रद्द कर चुका है और कोविड का असर अब आईपीएल 2022 पर भी पडऩे वाला है।

भारत में ही आईपीएल का आयोजन कराना चाहता है बोर्ड
बीसीसीआई को उम्मीद है कि आने वाले महीनों में स्थिति ठीक हो जाएगी, लेकिन अगर स्थिति बिगड़ती है तो वह टूर्नामेंट को विदेश ले जाने के लिए तैयार है। इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, फिलहाल बीसीसीआई टूर्नामेंट को भारत में कराने के बारे में ही सोच रहा है। इंडिया टुडे ने एक सूत्र के हवाले से कहा, हम सभी विकल्प तलाश रहे हैं जिसमें विदेश में आईपीएल भी शामिल है, लेकिन हमारा ध्यान भारत में आईपीएल की मेजबानी सुनिश्चित करने पर है। अभी हमारी प्राथमिकता खिलाडिय़ों की नीलामी है, हम जल्द ही फैसला करेंगे।

वेस्टइंडीज और श्रीलंका के खिलाफ सीरीज खेलेगी टीम इंडिया
टीम इंडिया को आईपीएल के आयोजन से पहले वेस्टइंडीज और श्रीलंका की मेजबानी करनी है। आईपीएल के संबंध में अंतिम निर्णय दोनों टीमों के खिलाफ सीरीज के बाद ही लिया जा सकता है। आईपीएल 2022 के लिए बोर्ड बड़ी नीलामी की मेजबानी करने वाला है। चूंकि यह एक बड़ी नीलामी है, इसलिए यह दो दिन का होगा। क्रिकबज के अनुसार, नीलामी 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में होने वाली है।

मुंबई में भी हो सकते हैं आईपीएल के सारे मैच
इससे पहले क्रिकबज ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि बीसीसीआई कोरोना के बढ़ते मामलों को देखकर आईपीएल को सिर्फ मुंबई में करा सकता है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया था कि बीसीसीआई अभी दो विकल्पों पर विचार कर रहा है। पहला- 10 टीमों के साथ 10 मैदानों पर मैच और दूसरा 10 टीमों के साथ मुंबई के तीन मैदानों पर मैच। अब देखना है कि बीसीसीआई कोरोना काल में आईपीएल को लेकर क्या फैसला लेता है।

खुशहाली का बजट, युवाओं, महिलाओं और गरीबों के लिए प्रावधान, दया सिंह ने कहा विष्णु के सुशासन से बदल रहा छत्त्तीसगढ़
जम्मू-कश्मीर : कारगिल एयरबेस से लेकर तमाम नक्शे पहुंचे पाकिस्तान, ड्रोन की जानकारी भी दुश्मन के पास
पंजाब में हमले की बड़ी साजिश नाकाम, तरनतारन में पकड़े गए तीन आतंकवादी
देवेन्द्र ने तोड़ा एक जीत-एक हार का रिकार्ड, भिलाई में कद्दावर भाजपा नेता को हराया
काशी को पीएम मोदी का तोहफा, 30 विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कोरोना की दस्तक के बाद भी जनता को जनसुविधा में नही होगी रुकावट-वोरा कोरोना की दस्तक के बाद भी जनता को जनसुविधा में नही होगी रुकावट-वोरा
Next Article प्रदेश में 9 और 10 फरवरी को हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना बिग ब्रेकिंग: मौसम विभाग की चेतावनी: दुर्ग-रायपुर सहित प्रदेश के लगभग 20 जिलों में भारी बारिश व ओलावृष्टि की संभावना
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?