ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरोना के नए वेरिऐंट ओमिक्रॉन से छत्तीसगढ़ अलर्ट, सिंहदेव ने कहा-सावधानी बेहद जरूरी है
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

कोरोना के नए वेरिऐंट ओमिक्रॉन से छत्तीसगढ़ अलर्ट, सिंहदेव ने कहा-सावधानी बेहद जरूरी है

By @dmin
Published: December 26, 2021
Share
Now RTPCR investigation will also be held in Kanker and Mahasamund… Health Minister TS Singhdev will inaugurate virology lab tomorrow
Now RTPCR investigation will also be held in Kanker and Mahasamund… Health Minister TS Singhdev will inaugurate virology lab tomorrow
SHARE

रायपुर (एजेंसी)। कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन को देखते हुए पीएम मोदी ने देश के नाम संबोधन में तीन बड़े ऐलान किए तो वहीं छत्तीसगढ़ में भी इस महामारी के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की बैठक हुई। बैठक के बाद स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि 108 देशों में ओमिक्रोन पहुंच चुका है। देश में भी ओमिक्रॉन तेजी से बढ़ रहा है। महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तेलंगाना, झारखंड आदि राज्यों से छत्तीसगढ़ घिरा हुआ है। पड़ोसी राज्यों में केस मिल रहे हैं। अभी राहत की बात यह है कि छत्तीसगढ़ में पॉजिटिविटी दर 1 प्रतिशत से भी कम है। प्रदेश में अगर केस बढ़ते हैं तो उतने बिस्तर हैं या नहीं इस पर समीक्षा हुई। सिंहदेव ने कहा कि सावधानी बेहद जरूरी है।

मंत्री सिंहदेव ने बैठक की जानकारी ट्विटर पर भी शेयर की है। मीडिया से बातचीत में सिंहदेव ने कहा कि बैठक में प्रदेश में संभावित ओमिक्रॉन संक्रमण को लेकर स्वास्थ्य विभाग को तैयारियों एवं परिस्थिति के अनुरूप कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि ओमिक्रोन के संक्रमण से निपटने के लिए हमारे पास 17000 बिस्तर तैयार हैं। कोरोना से निपटने विभाग स्वास्थ्य सेवाओं मजबूत करने में लगा है। कोरोना की पहली और दूसरी लहर के दौरान आई दिक्कतों को ध्यान में रखते हुए सुविधाएं बढ़ाई जा रही है। सिंहदेव ने विदेश से छत्तीसगढ़ आए लोगों के संदर्भ में कहा कि स्वास्थ्य विभाग उनकी पहचान कर रहा है। पुलिस की भी मदद ली जा रही है।

सिंहदेव ने कहा कि कोविड को लेकर कोई विशेषज्ञ अपनी राय नहीं दे रहे हैं कि यह कितना खतरनाक हो सकता है। बैठक में दूसरी लहर के अनुभव के आधार पर हमारी कितनी तैयारी है, इसकी समीक्षा की गई है। सबसे महत्वपूर्ण यह है कि कोरोना के प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन होना चाहिए। वहीं जिऩोम सीक्वेंसिंग लैब को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि बजट में लैब के लिए प्रावधान करेंगे। नाइट कफ्र्यू के संदर्भ में सिंहदेव ने कहा कि यह कोई ऑप्शन नहीं है। वैसे भी रात में कोई व्यक्ति घर से बाहर नहीं निकलता।

मुख्यमंत्री बघेल 20 अगस्त को विभिन्न योजनाओं के तहत 2055.60 करोड़ रुपए करेंगे जारी
राहत : नहीं बढ़ेगी लोन की इएमआई…. अरबीआई ने नहीं किया रेपो रेट में बदलाव
50 फीट गहरी खाई में मिली युवती की लाश, जब पुलिस ने बाहर निकाला तो शरीर पर बिलबिला रहे थे कीड़े, रेप के बाद मर्डर की आशंका
4 निरीक्षक और 2 उप निरीक्षक के तबादले, श्रीवास को भानपुरी तो शिवानंद को नगरनार की कमान
सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को दी पीजी कोर्स में इन सर्विस डॉक्टरों को आरक्षण का लाभ देने की अनुमति
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बेटी ने पिता को स्टार लगाकर बनाया एएसआई, 21 पुलिसकर्मियों को मिला है प्रमोशन बेटी ने पिता को स्टार लगाकर बनाया एएसआई, 21 पुलिसकर्मियों को मिला है प्रमोशन
Next Article Chhattisgarh Corona update: All the records in the state so far broken, 15 corona patients died in a single day…. 1287 new infected people surfaced एम्स विशेषज्ञ ने सरकार के फैसले को बताया अवैज्ञानिक, कहा- पीएम का प्रशंसक हूं, पर यह निर्णय निराशाजनक
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?