ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरोना के कारण गई 400 कर्मियों की जान, कोल इंडिया ने लगाई गुहार, 10 लाख टीके दे सरकार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

कोरोना के कारण गई 400 कर्मियों की जान, कोल इंडिया ने लगाई गुहार, 10 लाख टीके दे सरकार

By @dmin
Published: June 9, 2021
Share
कोरोना ने छीने 400 कर्मी, अब कोल इंडिया ने सरकार से मांगे 10 लाख टीके
कोरोना ने छीने 400 कर्मी, अब कोल इंडिया ने सरकार से मांगे 10 लाख टीके
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। अपने 400 कर्मचारियों को कोरोना के कारण खोने के बाद अब कोल इंडिया लिमिटेड ने मोदी सरकार से अपने कर्मचारियों के लिए टीके की मांग की है। कोल इंडिया में करीब 2 लाख 59 हजार कर्मचारी काम करते हैं। अब कंपनी ने कहा है कि उसने सरकार को चिट्ठी लिखकर अपने स्टाफ और उनके परिवार वालों के लिए कोरोना रोधी टीके की 10 लाख खुराकें मांगी हैं। कंपनी के मुताबिक, अभी तक उसके 64 हजार कर्मचारियों ने टीका लिया है लेकिन अब वह अपने सभी कर्मियों को तेजी से टीका लगाना चाहती है। मजदूरों के जाने-माने संगठनों में से एक अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ के जनरल सेक्रटरी सुधीर घुर्दे कहते हैं, ‘कंपनी बड़े स्तर पर टीकाकरण अभियान शुरू कर के सभी कर्मचारियों और उनके परिवारों को टीका देना चाहती है ताकि वायरस को नियंत्रित किया जा सके।

कोयला खदानों में काम करने वाले कर्मी इस महामारी में लॉकडाउन के दौरान भी लगातार काम कर रहे हैं ताकि पावर प्लांटों चलते रहें। इस साल फरवरी में शुरू हुए कोरोना महामारी की दूसरी लहर में हजारों-लाखों मौतों के बावजूद कोयला खदानों में काम चलता रहा है। कोल इंडिया ने कहा है कि अधिकतर मौतें कोरोना की दूसरी लहर के दौरान हुई हैं। हालांकि, अब स्थिति सुधरने लगी है लेकिन इसकी तीसरी लहर आने की आशंका के बीच कंपनी ने अब कुछ समय के लिए मेडिकल स्टाफ की भर्ती भी कर रही है और ऑक्सीजन प्लांट लगाने की भी तैयारी कर रही है। अभी तक कंपनी के कुल 6 हजार कर्मी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं, जिनमें से 1000 मरीजों का अब भी इलाज चल रहा है।

भारत में कोरोना की दूसरी लहर हालांकि अब मंद पड़ रही है लेकिन इस संक्रमण ने देश के 3 लाख 51 हजार से ज्यादा नागरिकों की जान ले ली है। देश में कुल 23.9 करोड़ लोगों को अब तक कोरोनो रोधी टीका दिया गया है। भारत ने इसी साल 16 जनवरी को टीकाकरण अभियान शुरू किया था। कुल टीका पाने वालों में से 3.1 प्रतिशत ऐसे हैं जिन्हें दोनों खुराकें मिल चुकी हैं। बता दें कि कोल इंडिया ने ऐलान किया है कि वह कोरोना संक्रमण से जान गंवाने वाले अपने कर्मियों के परिवार को 15 लाख रुपये और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देगी।

Gustakhi Maaf: गाडिय़ों के घिसे हुए टायर और क्यूआर कोड
चार नक्‍सलियों ने किया पुलिस के सामने सरेंडर, दो महिला नक्सली भी शामिल
गंदगी फैला रहे भैंस खटाल संचालकों पर कार्रवाई, तीन दिन में नहीं हटे खटाल तो करेंगे बेदखल
नर्सरी में लगी भीषण आग, बड़ी संख्या में जले पेड़ पौधे, लगातार सामने आ रही हैं आगजनी की घटनाएं
सी.एस.सी. खैरागढ़ में एस.आर. अस्पताल दुर्ग द्वारा फ्री मेडिकल कैंप का आयोजन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big blow to Congress before UP elections jitin Prasad, close to Rahul Gandhi यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका….. बीजेपी में शामिल हुए राहुल गांधी के करीबी जितिन प्रसाद
Next Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 236 # 09 june 2021
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?