ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरोना की रोकथाम के लिए कोविड अस्पतालों में तैयारी पूरी, मास्क पर अब और सख्ती-आयुक्त प्रकाश सर्वे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

कोरोना की रोकथाम के लिए कोविड अस्पतालों में तैयारी पूरी, मास्क पर अब और सख्ती-आयुक्त प्रकाश सर्वे

By @dmin
Published: January 12, 2022
Share
सेक्टर 02 तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य का निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने लिया जायजा, कार्य में प्रगति लाने के दिए निर्देश
सेक्टर 02 तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य का निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने लिया जायजा, कार्य में प्रगति लाने के दिए निर्देश
SHARE

कोविड कंट्रोल के लिए भिलाई निगम में हर स्तर पर तैयारी, कांटेक्ट ट्रेसिंग, कोविड प्रोटोकॉल, टीकाकरण, कंटेनमेंट जोन तथा दवाई वितरण से लेकर क्वॉरेंटाइन सेंटर जैसे महत्वपूर्ण कार्यों के लिए सबकी जिम्मेदारी तय
भिलाई। निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने कोविड कंट्रोल को लेकर महत्वपूर्ण बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मास्क पर सख्ती से कार्रवाई की जाए भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों पर नजर रखें, कोविड प्रोटोकॉल की अवहेलना करने वालों पर जुर्माना की कार्यवाही करें। उन्होंने कोविड अस्पतालों के बारे में भी गहन समीक्षा कर पुख्ता इंतजाम रखने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। कोविड कंट्रोल की बैठक में अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी, उपायुक्त सुनील अग्रहरि, जोन आयुक्त एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत कोविड की रोकथाम के लिए व्यापक तैयारी कर ली गई है। इसके लिए कांटेक्ट ट्रेसिंग, कोविड प्रोटोकॉल, टीकाकरण, कंटेनमेंट जोन तथा दवाई वितरण से लेकर क्वॉरेंटाइन सेंटर जैसे महत्वपूर्ण कार्यों के लिए सबकी जिम्मेदारी निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने तय कर दी है। कोरोनावायरस के बढ़ते संक्रमण को थामने के लिए निगम आयुक्त ने कंटेनमेंट जोन, कांटेक्ट ट्रेसिंग, होम आइसोलेशन, स्टीकर पेस्टिंग, दवाई वितरण, कोविड सैंपल एवं टेस्टिंग, कोविड प्रोटोकॉल का पालन एवं जुर्माना, कोविड टीकाकरण एवं डोर टू डोर सर्वे के लिए नोडल अधिकारी सभी जोन के जोन आयुक्त को बनाया है। सार्वजनिक क्षेत्रों में कोविड-19 जांच के लिए, कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराने तथा उल्लंघन पर जुर्माना वसूली के लिए, कानूनी कार्यवाही के लिए, द्वितीय पाली में नाइट कफ्र्यू का पालन कराने लिए अधिकारी/कर्मचारी नियुक्त किया गया है।

प्रथम पाली में नोडल अधिकारी एनआर रत्नेश तथा प्रभारी अधिकारी शरद दुबे को नियुक्त किया गया है। यह प्रात: 6:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक कोविड कंट्रोल के लिए कार्य करेंगे, इनके साथ 7 सदस्य दल भी सम्मिलित है। द्वितीय पाली में प्रभारी अधिकारी अंजनी सिंह दोपहर 3:00 बजे से रात्रि 11:00 बजे तक 7 सदस्यों के साथ कोविड कंट्रोल के लिए कार्य करेंगे। कांटेक्ट ट्रेसिंग के लिए सुबह से लेकर रात्रि 10:00 बजे तक के लिए कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं और इसका नोडल अधिकारी दीप्ति साहू को बनाया गया है कंट्रोल रूम के प्रभारी फणींद्र बोस होंगे। क्वारंटाइन सेंटर में आवश्यक व्यवस्था के लिए सभी जोन आयुक्त को जिम्मेदारी दी गई है। लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल तथा चंदूलाल चंद्राकर मेमोरियल में आवश्यक व्यवस्था के लिए जोन आयुक्त मनीष गायकवाड एवं पूजा पिल्ले को क्रमश: जवाबदारी दी गई है।

कचांदूर कोविड सेंटर का निरीक्षण निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने कचांदूर कोविड सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी स्टाफ से बात की और हर प्रकार की तैयारी बरकरार रखने के निर्देश दिए। उन्होंने ऑक्सीजन प्लांट सहित वेंटिलेटर एवं अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

CG News : शहर के दायरे में आ गया था बाघ, वन विभाग ने किया गया काबू, सीएम साय ने दी अफसरों को बधाई
हर घर तिरंगा अभियान : जवानों ने निकाली तिरंगा यात्रा, श्रममंत्री देवांगन ने आम लोगों को दिलाई स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान की शपथ
भिलाई की एक ऐसी डॉक्टर जिसकी एक आवाज पर खींचे चले आते हैं जानवर: जाने क्या है इनकी खूबी
Big Breking:_आरक्षक से लेकर सब इंस्पेक्टर तक के हुए तबादले
सटोरियों पर दुर्ग पुलिस की नकेल, एक महिला सहित 13 सटारिए गिरफ्तार… अलग-अलग जगहों पर दी दबिश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 81 लाख से पटरीपार के जलभराव क्षेत्र में होगा नाला निर्माण-वोरा 81 लाख से पटरीपार के जलभराव क्षेत्र में होगा नाला निर्माण-वोरा
Next Article रबी फसलों के बीज सहित उर्वरकों और औषधियों की गुणवत्ता जांच जारी रबी फसलों के बीज सहित उर्वरकों और औषधियों की गुणवत्ता जांच जारी

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?