ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरोना की तीसरी लहर को सभी के सहयोग से देंगे मात: शिवकुमार डहरिया
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

कोरोना की तीसरी लहर को सभी के सहयोग से देंगे मात: शिवकुमार डहरिया

By @dmin
Published: January 8, 2022
Share
SHARE

रायपुर। नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने कहा है कि कोविड के पहली और दूसरी लहर के समान ही हम लोग सभी वर्गों, समाज सेवी संस्थाओं और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से कोरोना की तीसरी लहर को मात देंगे। मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशों के अनुरूप राज्य के सभी जिलों में कोविड संक्रमण से बचाव और उपचार के लिए तैयारियां की जा रही है। अस्पतालों में आवश्यक उपकरण और सुविधाओं में बढ़ोत्तरी की जा रही है। डॉ. डहरिया अपने प्रभार के तीन जिलों सरगुजा, सूरजपुर और बलरामपुर में कोविड संक्रमण से बचाव और उपचार के लिए की जा रही तैयारियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा कर रहे थे। वर्चुअल बैठक में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े, विधायक चिन्तामणि महाराज और बृहस्पति सिंह भी शामिल हुए।

डॉ. डहरिया ने वर्चुअल बैठक में अधिकारियों से कहा कि कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन कराया जाए। नागरिकों को कोविड टीकाकरण के लिए प्रेरित किया जाए। इसी प्रकार स्कूली बच्चों का भी अधिक से अधिक टीकाकरण कराया जाए। उन्होंने कहा कि बाहर से आने वाले लोगों की कोरोना जांच करायी जाए। सार्वजनिक स्थानों रेलवे स्टेशन, बस स्टैण्ड आदि में कोरोना जांच की व्यवस्था की जाए। कोरोना से बचाव और उपचार के लिए स्थानीय स्वयंसेवी संस्थाओं और जनप्रतिनिधियों का सहयोग लिया जाए।

डॉ. डहरिया ने प्रभार क्षेत्र के तीनों जिलों में कोविड की तीसरी लहर से निपटने के लिए की जा रही तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि अस्पतालों के कोविड वार्ड में आक्सीजन प्लांट, आक्सीजन सिलेण्डर, एम्बुलेंस एवं अन्य उपकरणों को दुरूस्त कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि जुलूस, रैलियां, पब्लिक गेदरिंग, सामाजिक, सांस्कृति, धार्मिक और खेल आयोजनों को प्रतिबंधित किया जाए। जहां पर पाजीटिविटी, की दर 4 प्रतिशत से अधिक होने की स्थिति में स्कूल, आंगनबाड़ी, पुस्तकालय एवं सार्वजनिक स्थानों को बंद किया जाए। सार्वजनिक स्थानों, भीड़-भाड़ वाले बाजारों, दुकानों में मास्क एवं सेनेटाईजर का उपयोग सख्ती से लागू किया जाए। डॉ. डहरिया ने समीक्षा के दौरान तीनों जिलों के कलेक्टरों, पुलिस अधीक्षकों, मुख्य चिकित्सा अधिकारियों सहित जनप्रतिनिधियों, मीडिया, औद्योगिक, व्यापारिक, धार्मिक, शैक्षणिक संस्थानों, किसान मजदूर एवं विभिन्न समाज के प्रतिनिधियों से चर्चा की और कोरोना से बचाव और उपचार के कार्यों में आवश्यक सहयोग देने का आग्रह किया।

डॉ. डहरिया ने समीक्षा के दौरान कलेक्टरों से शासकीय एवं निजी अस्पतालों के बेड, दवाईयों के स्टॉक, आक्सीजन, उपलब्धता सहित विभिन्न तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को होम आईसोलेशन में रहने वाले मरीजों को दवाईयों का किट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन मरीजों की प्रतिदिन चिकित्सकों के माध्यम से निगरानी भी की जाए। गंभीर मरीजों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया जाए। इसी तरह राज्य की सीमावर्ती क्षेत्रों एवं रेलवे स्टेशनों में रेण्डम टेस्टिंग करें और संक्रमण की दर को सीमित करने प्रयास किया जाए। होम आईसोलेशन हेतु अनुमति ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध कराए एवं सप्ताह के सातों दिन 24 घंटे कालसेंटर संचालित करें। उन्होंने कहा कि समस्त निजी अस्पतालों को आई.सी.यू. बेड, आक्सीजन युक्त और सामान्य बेड एवं दवाईयों के लिए शासन द्वारा निर्धारित दर पर मरीजों को उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। जिले में कोरोनाके पाजीटिविटी दर को ध्यान में रखते हुए यथा स्थिति आवश्यकता पडऩे पर पूर्व में संचालित कोविड सेन्टर को पुन: प्रारंभ किया जाए। औद्योगिक संगठनों से आग्रह किया कि इस महामारी में अपने कर्मचारियों को उन्हें सवैतनिक अवकाश दे। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने बैठक में भाग लेते हुए कहा कि कोरोना कि तीसरी लहर शुरू हो गई है और तेजी से संक्रमण देखने को मिल रही है। वैश्विक स्तर पर माना जा रहा है कि यह संक्रमण व्यापक होगा लेकिन कम नुकसान पहुंचाएगा। इससे निपटने के लिए हम सभी को कोविड उपयुक्त व्यवहार अपनाना होगा। पॉजिटिव केस की लेट रिपोर्टिंग ना हो तथा अस्पतालों में ऑक्सीजन की पर्याप्त व्यवस्था हो। सरगुजा जिले में वर्तमान में 2.59 पॉजिटीविटी दर देखी गई है जो आने वाले समय में बढ़ सकती है। जिले के अस्पतालों में कोविड 690 बेड की उपलब्धता है। उप स्वास्थ्य केन्द्र के पास के स्कूल को चिन्हांकित कर प्राथमिक स्तर पर भर्ती के लिए व्यवस्थाएं सुनिश्चित हो ताकि बड़े अस्पतालों पर दबाव कम हो।

शराब पार्टी के दौरान हुआ विवाद : तीन दोस्तों ने कर दी युवक की हत्या, तंदुला की रेत में दफनाश शव
नए नाम से जाना जाएगा फेसबुक: मार्क जुकरबर्ग जल्द करेंगे एलान
भारतीय बल्लेबाजों ने फिर किया शर्मसार, इंग्लैंड ने पारी और 76 रनों से जीता तीसरा टेस्ट
इंदौर के मंदिर हादसे में अब 13 लोगों की मौत, बावड़ी की छत धंसने से गिर गए थे लोग… सीएम चौहान ने किया मुआवजे का ऐलान
‘करप्शन इन ज्यूडीशियरी’ किताब को सुप्रीम कोर्ट ने किया बैन : कहा- हार्ड कॉपी वापस लें, डिजिटल कॉपी हटाएं
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 85 # 08 january 2022
Next Article सदैव आत्म सम्मान से जीता है किन्नर समाज: सुश्री उइके
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?