ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरोना का कहर जारी, सामने आए 3.37 लाख से अधिक मामले, 488 लोगों की मौत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

कोरोना का कहर जारी, सामने आए 3.37 लाख से अधिक मामले, 488 लोगों की मौत

By @dmin
Published: January 22, 2022
Share
Corona in Chhattisgarh: Today 31 more new corona positive patients, number of active active patients cross 200
कोरोना संकट : इन 4 राज्यों ने बढ़ा रखी है टेंशन, देश के कुल मामलों में 67 फीसदी कोविड-19 केस यहीं से
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। कोरोना महामारी का संकट लगातार बढ़ता ही जा रहा है। संक्रमण की रफ्तार में कभी कमी तो कभी तेजी देखी जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी शनिवार (22 जनवरी) के आंकड़े के अनुसार देश में बीते 24 घंटे में 3 लाख, 37 हजार, 704 (3,37,704) नए मामले सामने आए हैं जो कि शुक्रवार की तुलना में 9,550 कम हैं। वहीं बीते 24 घंटे में 488 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। सबसे अधिक चिंता करने वाली बात यह है कि देश में अब भी 21 लाख से अधिक लोग (21,13,365) संक्रमित हैं। हालांकि इस दौरान दो लाख, 42 हजार, 676 (2,42,676) लोग स्वस्थ भी हुए। देश में दैनिक पॉजिटिविटी रेट बढ़कर अब 17.22 फीसदी हो गई है।

ओमिक्रॉन के मामले 10 हजार के पार
कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के मामले भी लगातार बढ़ रहे हैं। देश में अब तक ओमिक्रॉन के कुल 10,050 मामले सामने आ चुके हैं। पिछले 24 घंटे में ओमिक्रॉन केस में 3.69 फीसदी की वृद्धि हुई है।

देश में अब तक कोरोना वैक्सीन की 161.16 करोड़ खुराक लगाई गईं
देश में अब तक कोरोना वैक्सीन की 161.16 करोड ़(1,61,16,60,078) खुराक लगाई जा चुकी हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 21 जनवरी तक देश में 71 करोड़ से अधिक (71,34,99,892) कोरोना सैंपलों की जांच की जा चुकी हैं। इनमें 19,60,954 सैंपलों की जांच बीते 24 घंटों में की गई।

देश के इन पांच राज्यों में कोरोना का कहर
देश के पांच सबसे अधिक संक्रमित राज्यों की बात करें तो इनमें महाराष्ट्र अब भी टॉप पर है, जहां कि बीते 24 घंटे में कुल 48,270 मरीज सामने आए हैं। वहीं दूसरे नंबर पर कर्नाटक है जहां 48,049 नए मामले सामने आए हैं। तीसरे पर केरल जहां कि 41,668 मामले सामने आए हैं। चौथे पर तमिलनाडु जहां कि 29,870 केस सामने आए हैं। गुजरात में 21,225 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है।

आरोपों से घिरे तो आठवले की चौखट पर पहुंची वानखेड़े फैमिली, मलिक से बोले मंत्री- साजिश करना बंद कीजिए
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण का कार्यक्रम घोषित… यहां जानिए पूरी डिटेल
सपना हो रहा साकार: सरकार के प्रयास के चलते 653 परिवारों के घरों में फैला उजियारा
दो डिप्टी सीएम सहित कई मंत्री कोरोना पॉजिटिव, सीएम ने टाली समाज सुधार यात्रा
वेदांता एल्युमीनियम ने रेड मड को टिकाऊ कृषि समाधान में बदलने के लिए आईसीएआर-सीटीसीआरआई के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बड़ा हादसा: 20 मंजिला इमारत में लगी आग, अब तक सात लोगों की मौत, 17 अस्पताल में भर्ती कराए गए बड़ा हादसा: 20 मंजिला इमारत में लगी आग, अब तक सात लोगों की मौत, 17 अस्पताल में भर्ती कराए गए
Next Article Now New Zealand offers to host IPL 2020, Sri Lanka and UAE already in queue मेगा ऑक्शन के लिए 19 देशों के 1214 खिलाड़ी नामित, 896 भारतीय और 318 विदेशी खिलाड़ी होंगे शामिल
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?