ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरोना का कहर जारी: बीते 24 घंटे में सामने आए 107 मामले, 33 स्कूली बच्चे भी संक्रमित
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

कोरोना का कहर जारी: बीते 24 घंटे में सामने आए 107 मामले, 33 स्कूली बच्चे भी संक्रमित

By @dmin
Published: April 19, 2022
Share
Corona in Chhattisgarh: Today 31 more new corona positive patients, number of active active patients cross 200
कोरोना संकट : इन 4 राज्यों ने बढ़ा रखी है टेंशन, देश के कुल मामलों में 67 फीसदी कोविड-19 केस यहीं से
SHARE

नोएडा (एजेंसी)। गौतमबुद्ध नगर में कोरोना का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा और बड़ी संख्या में इसकी चपेट में बच्चे आ रहे हैं। मंगलवार को जारी कोरोना बुलेटिन के अनुसार जिले में कुल 107 संक्रमित बीते 24 घंटे में सामने आए हैं और चिंता वाली बात ये है कि इनमें से 33 स्कूली बच्चे हैं। इनकी उम्र 18 साल से कम है।

अब तक 134 बच्चे हो चुके हैं संक्रमित
जिले में कोविड के सक्रिय केस बढ़ते जा रहे हैं। मंगलवार को सक्रिय केस संख्या 400 के पार पहुंच गई। वहीं पिछले 11 दिनों में 18 वर्ष से कम उम्र के संक्रमितों की संख्या 134 हो गई है। जिले के विभिन्न स्कूलों में पढऩे वाले कई विद्यार्थियों के संक्रमित होने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं।

सोमवार को सामने आए थे 65 नए संक्रमित
सोमवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट में कोविड के 65 नए मामले सामने आए हैं। जिनमें से 19 संक्रमितों की उम्र 18 वर्ष से कम है। इसके साथ ही जिले में अब तक आए कोविड मामलों की संख्या 99043 हो चुकी है। इनमें 98221 ठीक हो चुके हैं। सोमवार तक जिले में सक्रिय केसों की संख्या 332 है।

एक ओर जहां संक्रमण बढ़ रहा है वहीं जांच का दायरा सीमित होता जा रहा है। सोमवार को जारी रिपोर्ट अनुसार 24 घंटे में मात्र 470 जांचे हुई हैं। जबकि रविवार को 24 घंटे में 1080 जांच होने की जानकारी दी गई थी। जबकि पिछले दो वर्षों में जब भी कोविड केस बढ़े हैं जनपद में रोजाना होने वाली जांच की संख्या 2 से 9 हजार के बीच रही है।

वहीं अब स्वास्थ्य विभाग 800 से कम जांचों का लक्ष्य लेकर चल रहा है। जहां एक ओर स्वास्थ्य विभाग इस बार रैंडम सैंपलिंग व जांच बढ़ाने से बच रहा है, वहीं लक्षण हल्के होने के कारण आम लोग भी जांच में खास दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं और कोई दिक्कत होने पर घर में ही दवा खाकर ठीक होने का इंतजार कर रहे हैं।

Share Bazar: घरेलू शेयर बाजार में हरियाली बरकरार; सेंसेक्स ने पकड़ी रफ्तार, निफ्टी में भी लगाई छलांग
ब्लास्ट फर्नेस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 4 कर्मचारी झुलसे, 2 की हालत गंभीर
पद्मश्री अनुज शर्मा को मिली अहम जिम्मेदारी… नियुक्त किए गए यूनिसेफ के प्रदेश ‘सेलिब्रिटी एडवोकेट’
Bhilai Breaking : इंजीनियरिंग पार्क के पास हादसा, ट्रेलर की चपेट में आने से युवक की मौत, एक घायल
पहल: विधायक वोरा ने गायों को दुर्घटना से बचाने पहनाये रेडियम बेल्ट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article क्या पाकिस्तान में निकलेंगे रामनवमी जुलूस? : पथराव से भड़के केंद्रीय मंत्री गिरिराज, बोले- अब सब्र टूट रहा क्या पाकिस्तान में निकलेंगे रामनवमी जुलूस? : पथराव से भड़के केंद्रीय मंत्री गिरिराज, बोले- अब सब्र टूट रहा
Next Article नीट की तैयारी में भाभी करती थी डिस्टर्ब, इस वजह से देवर ने चाकू से हमला कर हत्या कर दी नीट की तैयारी में भाभी करती थी डिस्टर्ब, इस वजह से देवर ने चाकू से हमला कर हत्या कर दी

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?