ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरबा में बालको द्वारा की जा रही अनियमितताओं और स्थानीयों की उपेक्षा की जांच हो-सरोज पाण्डेय
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

कोरबा में बालको द्वारा की जा रही अनियमितताओं और स्थानीयों की उपेक्षा की जांच हो-सरोज पाण्डेय

By @dmin
Published: August 3, 2022
Share
कोरबा में बालको द्वारा की जा रही अनियमितताओं और स्थानीयों की उपेक्षा की जांच हो-सरोज पाण्डेय
कोरबा में बालको द्वारा की जा रही अनियमितताओं और स्थानीयों की उपेक्षा की जांच हो-सरोज पाण्डेय
SHARE

दुर्ग। छत्तीसगढ़ की राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय ने संसद में कोरबा स्थित बालको कंपनी द्वारा की जा रही अनियमितताओं और स्थानीय युवाओँ के साथ की जा रही उपेक्षा का महत्त्वपूर्ण विषय संसद पटल पर उठाया। संसद में शून्यकाल में यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के कोरबा में स्थित भारत अलुमिनियम कंपनी बालको को सन 2000 में भारत सरकार की विनिवेश नीति के तहत स्टरलाइट कंपनी को इसका 51 प्रतिशत हिस्सा बेच दिया गया था। उस वक्त इस कंपनी का सालाना उत्पादन लगभग एक लाख टन था जो वर्तमान में लगभग 5 लाख टन प्रतिवर्ष हो चुका है। यह उपक्रम देश के सबसे महत्वपूर्ण और बड़े अलुमिनियम उत्पादकों में से एक है। लेकिन आज मैं सदन का ध्यान इस कंपनी में जारी अनियमितताओं की आकृष्ट करना चाहूंगी ।

शुरआती उत्पादन प्रतिवर्ष 1 लाख टन से बढ़ाकर वर्तमान में 5 लाख टन प्रतिवर्ष हो गया है लेकिन अभी भी कंपनी ऑडिट रिपोर्ट में लगातार नुकसान होना दिखाया जा रहा है जिससे टैक्स देने से बच जा सके तथा अन्य सामाजिक दायित्व के कार्य न किये जा सकें। साथ ही एकंपनी रूल का पालन न करके अपने सभी वित्तीय दस्तावेजों को भी पब्लिक डोमेन में नही रखा जा रहा है। कंपनी द्वारा क्षमता विस्तार की अनुमति में भी अनेक अनियमितताएं हैं। जिस जमीन पर नए प्लांट बने हैं उस जमीन का प्रकरण सुप्रीम कोर्ट में लंबित है जिसे स्थानीय प्रशासन से छुपाया गया तथा अवैध रूप से अनुमति प्राप्त की गई। यह एक गंभीर विषय है और इसकी तुरंत जांच की जानी चाहिए प् किसी भी उपक्रम की स्थापना इसीलिए की जाती है कि उस क्षेत्र का विकास हो जहां यह स्थापित किया गया है और वहां के स्थानीय निवासियों को रोजग़ार मिल सके। लेकिन कंपनी द्वारा इन दोनों मूल नियमो का उल्लंघन किया जा रहा है। ना कंपनी ने स्थानीय मूलभूत सुविधाओं के लिए कोई कर किया न ही स्थानीय युवाओं को रोजगार प्रदान किया। आईटीआई के छात्रों को प्रशिक्षु के रूप में प्रशिक्षण देकर उन्हें एक समय बाद हटा दिया जाता है और उनके जगह नए लोगों को लेकर उनके साथ भी वही व्यवहार किया जाता है। उपक्रम के दैनिक कार्यों को निजी ठेकेदारों को ठेके पर दे दिया जाता है जो बाहर के कार्मिकों से कार्य करवाते हैं और स्थानीय युवक बेरोजग़ार रह जाते हैं।

उपरोक्त सभी अनियमितताएं कंपनी द्वारा विगत कई वर्षों से किये जा रहे हैं। अपने उद्बोधन में सुश्री सरोज पांडेय ने मंत्री जी से अनुरोध किया कि बालको के विगत के कार्यों को जांच कराएं तथा अनियमितताओं को दूर करें ।

सुश्री पाण्डेय ने इस विषय पर और जानकारी देते हुए कहा कि किसी भी बड़े उपक्रम का पहला दायित्व होता है कि जिस जगह पर यह स्थापित किया जाता है, वहां के मूल निवासियों और विशेषकर युवाओं को उसका लाभ मिले। कोई भी संसाधन केवल किसी कंपनी का नहीं बल्कि पूरे देश-प्रदेश और जनता का होता है जिनकी भागीदारी सुनिश्चित की जानी चाहिए।

छत्तीसगढ़ का कांगेर वैली नेशनल पार्क विश्व धरोहर की स्थायी सूची में होगा शामिल, लोकसभा में केन्द्रीय मंत्री ने जानकारी
छत्तीसगढ़ के मनोनीत राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन राजधानी रायपुर पहुंचे, सीएम बघेल ने आत्मीय स्वागत किया
सरकारी राशन दुकान से लौट रही छात्रा को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, मौके पर मौत… बाल-बाल बची साथ चल रही बहन
युवाओं के कौशल में चार चांद लगाता एनटीपीसी कोरबा का प्रशिक्षण कार्यक्रम
भाजपा पूरब मंडल ने छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस को गौरव दिवस के रूप में मनाया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राजस्व मंत्री ने अल्प वर्षा की स्थिति वाले क्षेत्रों में राहत पहुंचाने के दिए निर्देश
Next Article हर घर तिरंगा अभियान से जुड़कर सभी फहराये तिरंगा, अभिजीत शर्मा ने की अपील

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?