ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोयला संकट पर अमित शाह ने संभाली कमान, मंत्रियों की बुलाई मीटिंग, NTPC के अफसर भी मौजूद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

कोयला संकट पर अमित शाह ने संभाली कमान, मंत्रियों की बुलाई मीटिंग, NTPC के अफसर भी मौजूद

By @dmin
Published: October 11, 2021
Share
दिल्ली में कोरोना की स्थिति की समीक्षा के लिए अमित शाह ने कल बुलाई सभी राजनीतिक दलों की बैठक
दिल्ली में कोरोना की स्थिति की समीक्षा के लिए अमित शाह ने कल बुलाई सभी राजनीतिक दलों की बैठक
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। देश के थर्मल पावर प्लांटों में कोयले की कमी के मुद्दे पर खुद होम मिनिस्टर अमित शाह सक्रिय हो गए हैं। सोमवार को ऊर्जा मंत्री आरके सिंह, कोयला मंत्री प्रहलाद जोशी इस मुद्दे पर मुलाकात करने के लिए उनके आवास पर पहुंचे। दोनों केंद्रीय मंत्रियों के साथ उनके मंत्रालयों के अफसर भी मौजूद थे। इस अहम बैठक में एनटीपीसी के अधिकारी भी हिस्सा ले रहे हैं। बता दें कि राजस्थान, दिल्ली, पंजाब, यूपी समेत कई राज्यों ने कोयले की कमी का हवाला देते हुए कहा है कि यदि संकट जारी रहा तो आने वाले दिनों में बिजली की आपूर्ति में कटौती की जा सकती है।

Delhi: Union Power Minister RK Singh, Coal Minister Pralhad Joshi along with officials of Power and Coal Ministry arrive at MHA to meet Union Home Minister Amit Shah.

NTPC officials are also present in the meeting. pic.twitter.com/81ohPHxrAn

— ANI (@ANI) October 11, 2021

यही नहीं दिल्ली की आप सरकार ने तो इस मसले पर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। रविवार को डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा था कि केंद्र सरकार इस संकट को उसी तरह टाल रही है, जैसे उसने ऑक्सीजन की कमी के मुद्दे पर फोस नहीं किया था। हालांकि ऐसी तमाम टिप्पणियों का जवाब देते हुए केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने कहा था कि फिलहाल देश के कोयला पावर प्लांटों के पास 7.2 मिलियन टन का भंडार मौजूद है। कोयला प्लांट्स में पर्याप्त भंडार मौजूद है, जो 4 दिनों के लिए काफी है। यही नहीं उन्होंने देश के कई राज्यों में ब्लैकआउट के खतरे वाली खबरों को भी गलत करार दिया था।

ऊर्जा मंत्री ने खारिज किया संकट, पर हलचलें बता रहीं कि मुश्किल है
उनका कहना था कि सरकारी कंपनी कोल इंडिया के पास भी 40 मिलियन टन का भंडार फिलहाल मौजूद है, जिसे पावर स्टेशनों को सप्लाई किया जा रहा है। ऊर्जा मंत्रालय का कहना था कि पावर सप्लाई में कमी या फिर बाधा आने की बातें पूरी तरह से गलत हैं। बता दें कि बीते कुछ महीनों में लॉकडाउन में ढील के चलते तेजी से इंडस्ट्री शुरू हुई है। इससे कोयले की खपत में इजाफा हुआ है। वहीं बारिश अधिक होने के चलते कई क्षेत्रों में कोयले का खनन प्रभावित हुआ है। इसी वजह से कोयले की सप्लाई में कमी देखने को मिल रही है।

70 फीसदी पावर प्लांट्स कोयले पर ही निर्भर
बता दें कि भारत में 70 फीसदी बिजली का उत्पादन कोयला आधारित पावर प्लांट्स के जरिए ही होता है। ऐसे में यह संकट अभूतपूर्व है और यदि गहराता है तो कई राज्यों में बिजली का संकट खड़ा हो सकता है। भारत जैसा ही कोयले का संकट चीन में भी देखने को मिला है। चीन में कई कंपनियों ने उत्पादन में कमी कर दी है। यही नहीं कई राज्यों में बिजली की आपूर्ति में भी कमी की गई है।

CG Crime : 6 बकरी व दो बकरे चुरा ले गए बदमाश, दीवार में सेंध लगाकर घर में घुसे… जांच में जुटी पुलिस
Breaking news : जमीन पर प्रसव मामले में स्वास्थ्य मंत्री का एक्शन, पीएचसी के मेडिकल अफसर व स्टाफ नर्स निलंबित
दुर्ग रेलवे स्टेशन पर पकड़ाया बांग्लादेशी नागरिक: मुंबई से भागकर पहुंचा, जीआरपी की हिरासत में शख्स
CG Elections 2023 : मतगणना स्थल पर ऐसी होगी पार्किंग, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट पाबंदी… जानिए दुर्ग पुलिस का प्लान
सीएम बघेल ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अपने निवास में किया योगाभ्यास कहा-योग को बनाएं अपने जीवन का हिस्सा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कवर्धा हिंसा: एफआईआर में नाम आने पर भाजपा सांसद पांडेय भड़के, बोले- भाजपा को टारगेट कर रही 'पुलिस कांग्रेस कमेटी' कवर्धा हिंसा: एफआईआर में नाम आने पर भाजपा सांसद पांडेय भड़के, बोले- भाजपा को टारगेट कर रही ‘पुलिस कांग्रेस कमेटी’
Next Article मास्टस गेम्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ की पहल... 17 अक्टूबर को दुर्ग में होगा वन माइल रेसेस का आयोजन.... विधायक अरुण वोरा करेंगे शुभारंभ मास्टस गेम्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ की पहल… 17 अक्टूबर को दुर्ग में होगा वन माइल रेसेस का आयोजन…. विधायक अरुण वोरा करेंगे शुभारंभ

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?