ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कैप्टन अमरिंदर का बड़ा खुलासा: पाकिस्तान से हुई थी नवजोत सिद्धू को मंत्रिमंडल में लेने की सिफारिश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

कैप्टन अमरिंदर का बड़ा खुलासा: पाकिस्तान से हुई थी नवजोत सिद्धू को मंत्रिमंडल में लेने की सिफारिश

By @dmin
Published: January 24, 2022
Share
कैप्टन अमरिंदर का बड़ा खुलासा: पाकिस्तान से हुई थी नवजोत सिद्धू को मंत्रिमंडल में लेने की सिफारिश
कैप्टन अमरिंदर का बड़ा खुलासा: पाकिस्तान से हुई थी नवजोत सिद्धू को मंत्रिमंडल में लेने की सिफारिश
SHARE

चंडीगढ़ (एजेंसी)। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने एक चौंकाने वाला दावा करते हुए सोमवार को कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू को मंत्री बनाने के लिए पाकिस्तान से रिक्वेस्ट आई थी। उन्होंने कहा कि ये रिक्वेस्ट किसी और ने नहीं बल्कि खुद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने की थी। सोमवार को पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के साथ सीटों के बटवारे के समय अमरिंदर ने सिद्धू पर हमला बोला।

पाकिस्तान से आई थी सिद्धू के लिए सिफारिश
पंजाब लोक कांग्रेस अध्यक्ष और पंजाब के पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह ने कहा, पाकिस्तान के पीएम ने एक अनुरोध भेजा था कि यदि आप (कांग्रेस पंजाब अध्यक्ष नवजोत सिंह) सिद्धू को अपने मंत्रिमंडल में ले लेते हैं तो मैं आभारी रहूंगा, वह मेरे पुराने मित्र हैं। अगर वह काम नहीं करेंगे तो आप उन्हें हटा सकते हैं। पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के साथ लंबे समय तक सत्ता संघर्ष के बाद कांग्रेस छोडऩे वाले अमरिंदर ने कहा, मुझे एक व्यक्ति का मैसेज मिला था जिसे मैं और वो (सिद्धू) जानते हैं। उसने कहा, ‘पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने रिक्वेस्ट की है कि अगर आप सिद्धू को अपनी सरकार में ले सकते हो तो ले लो और अगर काम नहीं करेगा तो निकाल देना। वो मेरा पुराना मित्र है। ये मैसेज था।

#WATCH | Pakistan PM had sent a request if you can take (Congress Punjab president Navjot Singh) Sidhu into your Cabinet I will be grateful, he is an old friend of mine. You can remove him if he'll not work: Punjab Lok Congress president & former Punjab CM Amarinder Singh pic.twitter.com/88jSfIpfQ8

— ANI (@ANI) January 24, 2022

सिद्धू को कहा, दिमागी तौर पर संतुलित कैसे हो सकते हैं
सिद्धू पर निशाना साधते हुए कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि जो व्यक्ति दावा करता हो कि वह हर दिन एक घंटा सुबह और एक घंटा शाम ईश्वर से सीधे बातें करता है, वह दिमागी तौर पर संतुलित कैसे हो सकता है? उन्होंने कहा कि पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सिद्धू पाकिस्तान जाकर वहां के प्रधानमंत्री इमरान खान और जनरल बाजवा के साथ चाहे जितनी भी झप्पियां डालें, लेकिन उससे शांति नहीं लाई जा सकती। न ही देश के लोग ही इस बात को स्वीकार कर पाएंगे, जबकि हमारे सैनिक आए दिन मारे जा रहे हों। उन्होंने कहा कि यदि ताजा आंकड़े ही लिए जाएं तो पता चलता है कि 2017 से अब तक अकेले पंजाब के रहने वाले 83 फौजियों की मौतें पाकिस्तानी फायरिंग में हुई हैं।

पंजाब मॉडल बकवास
कैप्टन का कहना है कि असल पंजाब मॉडल वो है जो प्रदेश के भविष्य के लिए अच्छा है। सिद्धू और चन्नी द्वारा प्रचारित पंजाब मॉडल को सिरे से नकारते हुए उन्होंने कहा कि ये दोनों तो पंजाब के विषय में सोच भी नहीं सकते।

सीनियर नेशनल वाॅलीबाॅल चैंपियनशिप में ज्यूरी सदस्य बने भिलाई के एनआईएस कोच विनोद नायर
Big News : कमल विहार का नाम बदला, अब माता कौशल्या विहार नाम से जानेंगे लोग
छत्तीसगढ़ में पत्रकारों की सुरक्षा के लिए बजट सत्र में लाया जाएगा कानून, सदन की गरिमा के लिए मर्यादित व्यवहार का पालन जरूरी: मुख्यमंत्री बघेल
सुशांत सिंह मौत केस में बड़ा खुलासा, AIIMS पैनल के प्रमुख बोले- कत्ल नहीं हुआ, यह सुसाइड का मामला
डैनी डेन्जोंगपा से लेकर पत्रलेखा तक बॉलीवुड में नॉर्थ ईस्ट से आए हैं ये एक्टर्स…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article International air service will continue till 15 July गणतंत्र दिवस के बाद टाटा संस की हो जाएगी एयर इंडिया, हैंडओवर की हो रही तैयारी
Next Article लोकवाणी में इस बार 'नवा छत्तीसगढ़-नवा बजट' पर होगी बात मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की दी बधाई, 18 वर्ष के युवाओं से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का किया आह्वान

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?