ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कैनाल रोड़ का निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर भुरे… कार्य की प्रगति पर बोले- जल्द पूरा होगा कैनाल रोड का काम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

कैनाल रोड़ का निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर भुरे… कार्य की प्रगति पर बोले- जल्द पूरा होगा कैनाल रोड का काम

By @dmin
Published: November 12, 2021
Share
कैनाल रोड़ का निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर भुरे… कार्य की प्रगति पर बोले- जल्द पूरा होगा कैनाल रोड का काम
कैनाल रोड़ का निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर भुरे… कार्य की प्रगति पर बोले- जल्द पूरा होगा कैनाल रोड का काम
SHARE

भिलाई। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने आज भिलाई में निर्माणाधीन कैनाल रोड का काम देखा। अधिकारियों ने बताया कि रोड का काम अंतिम चरण पर है और 1 हफ्ते के भीतर इसका काम पूरा कर लिया जाएगा। कलेक्टर ने यहां प्लांटेशन भी देखें। यहां चंपा, कोनोकार्पस जैसे पेड़ लगाए गए हैं। कलेक्टर ने पेड़ों की विशेष रूप से मॉनिटरिंग के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि कैनाल रोड की खूबसूरती चंपा के फूलों से होगी। लगातार मॉनिटरिंग करते रहें। कलेक्टर ने वार्ड क्रमांक 21 में बन रहे मंगल भवन का भी निर्माण देखा। यह भवन 3 करोड़ रुपए की लागत से बनाया जा रहा है। इसका भी काम अंतिम चरण पर है। कलेक्टर ने भवन की फिनिशिंग के संबंध में निर्देश दिए। कलेक्टर ने निगम कार्यालय में अधिकारियों की बैठक भी ली।

बैठक में उन्होंने पात्र हितग्राहियों को शीघ्र पट्टा प्रदाय करने के निर्देश दिए। निगम अधिकारियों ने बताया कि इसकी सूची तैयार कर ली गई है, जल्दी हितग्राहियों को पट्टा आवंटन किया जाएगा। कलेक्टर ने पानी सप्लाई से संबंधित विषयों की जानकारी भी ली। उन्होंने कहा कि लोगों के लिए शुद्ध पेयजल आपूर्ति एवं समय पर पर्याप्त मात्रा में पेयजल आपूर्ति बेहद आवश्यक है।

इस संबंध में ठोस कार्रवाई करें ताकि तात्कालिक रूप से तथा स्थाई रूप से दोनों तरह के लोगों को राहत मिल सके। कलेक्टर ने बीएसपी एरिया में भी साफ-सफाई के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि बीएसपी प्रबंधन के साथ समन्वय कर शीघ्र ही यहां पर सफाई संबंधी व्यवस्था मुकम्मल कराएं । इस दौरान निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे भी उपस्थित रहे।

तहसील कार्यालय भिलाई का किया निरीक्षण
सबसे पहले उन्होंने अपंजीकृत आवेदन देखें। एक भी आवेदन अब तक पंजीकृत नहीं था। इसके पश्चात उन्होंने लंबित आवेदनों की जानकारी ली। लगभग 600 आवेदन लंबित थे तहसीलदार ने बताया कि यह सभी आवेदन समय सीमा के भीतर लंबित हैं। कलेक्टर ने इन्हें शीघ्र पूरा करने निर्देश दिए।

सुशासन तिहार 2026 के तहत बरकेला क्लस्टर में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित
दर्दनाक हादसा: देर रात ट्रक और बाइक में जबरदस्त भिड़ंत, दोनों वाहनों में लगी भीषण आग
डीआरजी और छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की बड़ी सफलता, नक्सली कैम्प किया ध्वस्त, भारी मात्रा में नक्सल सामग्री बरामद
सीएम बघेल आज बेरोजगारी भत्ते की तीसरी किश्त का करेंगे वितरण, युवाओं के खातों में जाएंगे 31 करोड़ 69 लाख रुपए
बांग्लादेश से मानव तस्करी करने वाले गिरोह का खुलासा, सरगना सहित तीन गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Corona in Chhattisgarh: Today 31 more new corona positive patients, number of active active patients cross 200 भारत में 24 घंटे में कोरोना के 12,516 केस, मौतें फिर 500 के पार… लेकिन इस मामले में मिली राहत की खबर… जाने क्या?
Next Article महिला अफसर ने बेहोश युवक को कंधे पर ऑटो तक पहुंचाया.. समय पर इलाज मिला, तो बच गई जान महिला अफसर ने बेहोश युवक को कंधे पर ऑटो तक पहुंचाया.. समय पर इलाज मिला, तो बच गई जान

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?