ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कैट ने दिया चीन को 75 हजार करोड़ का झटका, त्योहारो पर सजेगा देशी बाजार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

कैट ने दिया चीन को 75 हजार करोड़ का झटका, त्योहारो पर सजेगा देशी बाजार

By @dmin
Published: September 3, 2022
Share
SHARE

रायपुर. ’कैट ने जिस तरह चीनी सामान का बहिष्कार करने अभियान चलाया था उसके बाद चीन को सीधे 75 हजार करोड़ रुपए का झटका लगना तय है। इस बार व्यापारियों को उम्मीद है कि ’दिवाली तक देश के व्यापार 2.5 लाख करोड़ तक पहुंचने की उम्मीद है। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी, चेयरमेन मगेलाल मालू,  अमर गिदवानी,  प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र दोशी, कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंहदेव, परमानन्द जैन, वाशु माखीजा, महामंत्री सुरिन्द्रर सिंह, कार्यकारी महामंत्री भरत जैन,  कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल एवं मीड़िया प्रभारी संजय चौंबे ने  बताया कि पिछले दो वर्षों में कोविड महामारी के कारण प्रदेश सहित देश के व्यापार पर बुरा असर पड़ा है। भारी धन संकट तथा बाज़ार में बड़ी उधारी के कारण व्यापारी वर्ग भारी वित्तीय दबाव में है लेकिन 31 अगस्त से शुरू हुए गणेश महोत्सव मे हो रहे अच्छे व्यापार तथा भारतीय उत्पादों की ख़रीद के कारण व्यापारियों को उम्मीद बंधी है की इस वर्ष दिवाली तक देश में त्यौहारी बिक्री 1 लाख करोड़ रुपए तक हो सकती है  वहीं दूसरी ओर कन्फ़ेडरेशन ऑफ़ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) द्वारा 31 अगस्त से एक बार फिर चीनी वस्तुओं के बहिष्कार का देशव्यापी अभियान शुरू करने के बाद इस वर्ष भी रोज़मर्रा की इस्तेमाल होने वाली वस्तुओं तथा त्यौहारों की ख़रीद से चीन से भारत में सामान आयात करने के व्यापार को लगभग 75 हज़ार करोड़ रुपए के व्यापार का एक बड़ा झटका लगेगा।  कैट को उम्मीद है कि अब से लेकर दिवाली त्योहार की बिक्री अवधि के दौरान उपभोक्ताओं द्वारा दिवाली तथा अन्य त्यौहारों से सम्बंधित सामानों की ख़रीद के अलावा अन्य अनेक सामानों की ख़रीद के कारण अर्थव्यवस्था में लगभग 2,5 लाख करोड़ रुपये की पूँजी बाजार में आएगी।

दो साल से बहिष्कार का अभियान

 कैट वर्ष 2020 से देश भर में लगातार चीनी वस्तु बहिष्कार अभियान चला रहा है। इसका एक असर यह  भी पड़ा है की जहां बड़ी संख्या में भारतीय व्यापारियों एवं आयातकों ने चीन से सामान मँगवाना बंद कर दिया है वहीं उपभोक्ता भी चीनी सामान खरीदने में दिलचस्पी नहीं ले रहे है जिसके कारण भारतीय सामान की माँग में वृद्धि होना तय है। यह ट्रेंड इस बात को स्पष्ट करता है की इस त्यौहारी सीज़न में शिल्पकार, मिट्टी का सामान बनाने वाले लोग तथा छोटे उद्यमियों को बड़ा व्यापार मिलने की संभावना है।


मनेगी देशी दीपावली
कैट के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री अमर पारवानी एवं प्रदेश अध्यक्ष  श्री जितेन्द्र दोशी ने कहा कि कैट की रिसर्च शाखा कैट रिसर्च एंड ट्रेड डेवलपमेंट सोसाइटी द्वारा हाल ही में विभिन्न राज्यों के 20 शहरों को जिन्हे कैट ने “वितरण शहर“ का दर्जा दिया हुआ है, में किए गए एक सर्वेक्षण में यह तथ्य सामने आया है की इस वर्ष अभी तक भारतीय व्यापारियों या आयातकों द्वारा दिवाली के सामान, पटाखों या अन्य समान वस्तुओं का कोई ऑर्डर चीन को नहीं दिया गया है और इस साल दीवाली को विशुद्ध रूप से “हिंदुस्तानी दिवाली“ के रूप में मनाया जाएगा। ये 20 शहर रायपुर, नई दिल्ली, अहमदाबाद, मुंबई, नागपुर जयपुर, लखनऊ, चंडीगढ़, भुवनेश्वर, कोलकाता, रांची, गुवाहाटी, पटना, चेन्नई, बंगलुरू, हैदराबाद, मदुरै, पांडिचेरी, भोपाल और जम्मू हैं। हर साल राखी से नए साल तक के 5 महीने के त्योहारी सीजन के दौरान भारतीय व्यापारी और निर्यातक चीन से लगभग 80 हजार रुपये का आम ज़रूरत के माल आयात करते है। इस मांग की पूर्ती के लिए देश भर के व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठानों में भारतीय सामान का पर्याप्त बंदोबस्त करना शुरू कर दिया है।

बनेगा आत्मनिर्भर भारत
श्री पारवानी एवं श्री दोशी ने कहा कि चीनी सामान के बहिष्कार बाद प्रधान मंत्री  नरेंद्र मोदी के “मेक इन इंडिया“ और “आत्मनिर्भर भारत“ की दिशा में व्यापारिक समुदाय का एक मजबूत और ठोस योगदान है।उन्होंने कहा क बताया की प्रमुख रिटेल सेक्टर जैसे एफएमसीजी सामान, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, खिलौने, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल अप्लायंसेज और सामान, किचन के सामान और एक्सेसरीज, गिफ्ट आइटम, पर्सनल कंज्यूमेबल्स, कन्फेक्शनरी आइटम, होम फर्निशिंग, टेपेस्ट्री, बर्तन, बिल्डर्स हार्डवेयर, फुटवियर, घड़ियां, फर्नीचर और फिक्सचर, वस्त्र, फैशन परिधान, कपड़ा, घर की सजावट के सामान, मिट्टी के दीयों सहित दिवाली पूजा के सामान, देवी देवता, दीवार पर लटकने वाले, हस्तशिल्प के सामान, वस्त्र, शुभ-लाभ,ओम जैसे सौभाग्य के प्रतीक, गृह सज्जा के लिए देवी लक्ष्मी एवं अन्य देवी देवताओं के बनाया गए विभिन्न रूप , सजावटी वस्तुएं आदि प्रमुख क्षेत्र हैं जहां चीनी सामानों के स्थान पर व्यापारियों ने उपभोक्ता की मांगो के अनुरूप भारतीय सामान को पर्याप्त मात्रा में स्टॉक करने की कोशिशें शुरू कर दी हैं।

एक और खुशखबर: केंद्रीय कर्मियों को डबल फायदा, डीए के बाद बढ़ेगा एचआरए
PM मोदी का छत्तीसगढ़ दौरा : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ली हाईलेवल बैठक, अफसरों को दिए चाक चौबंद व्यवस्था के निर्देश
कल से बदल जाएंगे ये नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर
कोरोना से जान गंवाने वालों के परिजनों को नहीं दे सकते 4-4 लाख का मुआवजा, सुप्रीम कोर्ट में मोदी सरकार का जवाब
स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने कोरोना को हराया, रिपोर्ट आई निगेटिव, ट्वीट कर दी जानकारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article चाकू की नोक पर राहगीरों से लूट आठ गिरफ्तार, इतना मोबाइल हुआ जब्त
Next Article हड़ताल के खेल ने रोका बजट, किसी तरह निपटाया उद्घाटन समारोह
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?