ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: केले से तैयार ये 5 हेयर मास्क बन सकते हैं बालों की कई समस्याओं का इलाज…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

केले से तैयार ये 5 हेयर मास्क बन सकते हैं बालों की कई समस्याओं का इलाज…

By Sonu Sahu
Published: February 23, 2023
Share
SHARE

केला आवश्यक विटामिन, मैग्नीशियम, पोटैशियम और सिलिकॉन का बेहतरीन स्रोत है, जो इसे बालों की देखभाल के लिए आदर्श फल बनाते हैं। इसमें मौजूद सिलिकॉन यौगिक स्कैल्प को मॉइस्चराइज करके बालों को मजबूती देने और चमकदार बनाने में मदद कर सकता है। इसके अतिरिक्त यह डैंड्रफ को दूर रखने में मददगार हो सकता है। आइए आज हम आपको पांच तरह के केले के मास्क बनाने के तरीके बताते हैं, जिनका इस्तेमाल बालों के लिए फायदेमंद है।

Contents
  • केले और एवोकाडो का हेयर मास्क
  • केले और जैतून के तेल का हेयर मास्क
  • केले और शहद का हेयर मास्क
  • केले और एलोवेरा का हेयर मास्क
  • गाजर और केले का हेयर मास्क

केले और एवोकाडो का हेयर मास्क

यह हेयर मास्क रूखे बालों के लिए आदर्श है। इसमें मौजूद उच्च स्तर का प्रोटीन बालों को नमीयुक्त बनाए रखने के साथ उनके विकास के लिए महत्वपूर्ण है। लाभ के लिए आधे पके एवोकाडो, एक पका केला और दो चम्मच नारियल तेल मिक्सी में डालकर पीसें। इसके बाद अपने साफ बालों में मास्क लगाकर शॉवर कैप लगाएं और 30 मिनट के बाद सिर को गुनगुने पानी से धो लें। इसके बाद सिर को शैंपू से साफ करें।

केले और जैतून के तेल का हेयर मास्क

जैतून के तेल में मौजूद मॉइस्चराइजिंग गुण बालों का झडऩा और दोमुंहे बालों को कम करने में मदद कर सकते हैं। हेयर मास्क बनाने के लिए एक पके केले का पेस्ट और दो बड़ी चम्मच जैतून के तेल को आपस में मिलाकर अपने बालों की जड़ों में लगाएं। अब अपने बालों को एक ढीले जूड़े में बांध लें। 30 मिनट के बाद अपने सिर को ठंडे पानी और शैंपू से साफ कर लें।

केले और शहद का हेयर मास्क

यह हेयर मास्क पतले बालों के लिए आदर्श है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण बालों को मजबूती दे सकता है। लाभ के लिए एक पके केले को कटोरी में अच्छी तरह मैश करें और फिर इसमें आधा चम्मच शहद मिलाएं। अब अपने बालों को सेक्शन में बांटकर हेयर मास्क को जड़ों से सिरों तक लगाएं। इसके बाद सिर को शॉवर कैप से ढक लें। 20-30 मिनट के बाद सिर को गुनगुने पानी और शैंपू से साफ कर लें।

केले और एलोवेरा का हेयर मास्क

एलोवेरा में मौजूद विटामिन- ए, बी, सी और ई डैंड्रफ से बचाने के साथ बालों के प्राकृतिक रंग को बढ़ाने में मदद करता है। हेयर मास्क के लिए दो पके केले और ताजा एलोवेरा का गूदा मिक्सी में डालकर बारीक पीसें। इस मिश्रण को साफ सिर पर अच्छे से लगाएं। अब सिर को शॉवर कैप से ढक लें। दो घंटे के बाद बालों को ठंडे पानी से धो लें और अच्छी तरह शैंपू कर लें।

गाजर और केले का हेयर मास्क

यह हेयर मास्क बालों के विकास को बढ़ावा देने में मदद कर सकता है। लाभ के लिए एक पके केले का पेस्ट, एक गाजर का पेस्ट, दो बड़ी चम्मच शहद और एक बड़ी चम्मच जैतून का तेल मिलाकर इस मास्क को स्कैल्प और बालों की पूरी लंबाई पर लगाएं। 45 मिनट के बाद सिर को ठंडे पानी से धो लें और इसके बाद हल्के शैंपू से सिर को साफ कर लें।

दुर्ग रायपुर के बाद अब राजनांदगांव भी होगा लॉक…. 10 से यहां संपूर्ण लॉकडाउन… जरूरी सेवाओं को अनुमति
कोरोना से जान गंवाने वालों के परिजनों को नहीं दे सकते 4-4 लाख का मुआवजा, सुप्रीम कोर्ट में मोदी सरकार का जवाब
राज्योत्यव पर किसानों को तोहफा…. राज्य सरकार 1 नवंबर को करेगी न्याय योजना की तीसरी किस्त का भुगतान
एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस ने 31 दिसंबर, 2025 को समाप्त अवधि के दौरान दर्ज किया 31,326 करोड़ रुपए का नया बिज़नेस प्रीमियम
भीषण रूप लेता जा रहा है तौकते चक्रवात, 185 किमी प्रति घंटे की रफ्तार के साथ गुजरात से टकराएगा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG Accident : भाजपा नेता ने कार से मारी बस कंडक्टर को टक्कर, गंभीर रूप से घायल कंडक्टर रायपुर रेफर
Next Article कांग्रेस नेता पवन खेड़ा अरेस्ट : दिल्ली एयरपोर्ट में पुलिस ने किया गिरफ्तार, पीएम मोदी पर की थी टिप्पणी
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?