ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: केरल में भारी बारिश से तबाही, अब तक 21 की मौत, पीएम मोदी ने विजयन से बात कर दिया मदद का भरोसा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

केरल में भारी बारिश से तबाही, अब तक 21 की मौत, पीएम मोदी ने विजयन से बात कर दिया मदद का भरोसा

By @dmin
Published: October 17, 2021
Share
केरल में भारी बारिश से तबाही, अब तक 21 की मौत, पीएम मोदी ने विजयन से बात कर दिया मदद का भरोसा
केरल में भारी बारिश से तबाही, अब तक 21 की मौत, पीएम मोदी ने विजयन से बात कर दिया मदद का भरोसा
SHARE

तिरुवनंतपुरम (एजेंसी)। केरल में हो रही भारी बारिश लोगों के लिए जानलेवा साबित हो गई है। कई शहरों में बाढ़ जैसी स्थिति हो गई है। जानकारी के अनुसार, कोक्कायार में बीते दिन हुए भूस्खलन के बाद आज तीन शव बरामद हुए हैं।  इसी के साथ राज्य में  अब तक 21 लोगों की मौत हो गई है और 20 से अधिक लोग लापता हैं। मरने वालों में 13 लोग कोट्टायम और आठ लोग इडुक्की के बताए जा रहे हैं। 

इस बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने केरल के सीएम पिनाराई विजयन से बात की। दोनों के बीच भारी बारिश और भूस्खलन के मद्देनजर स्थिति पर चर्चा की। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि घायलों और प्रभावितों की सहायता के लिए जमीन पर काम किया जा रहा है। मैं सभी की सुरक्षा और कल्याण के लिए प्रार्थना करता हूं। उन्होंने लिखा, ‘Óयह दुखद है कि केरल में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण कुछ लोगों की जान चली गई है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना।

रेस्क्यू के लिए सेना को तैनात किया गया है। भारी बारिश को देखते हुए पातनमथिट्टा, कोट्टायम, एनार्कुलम, इडुक्की, त्रिशूर जिले में रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, अलापुझा, पलक्कड़, मलप्पुरम, कोझिकोड और वायनाड जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

#WATCH | Kerala: Parts of the state continue to experience rainfall and wind. Visuals from Mundakayam-Koottickal in Kottayam district. pic.twitter.com/KOb0F9EYRG

— ANI (@ANI) October 17, 2021

केरल के बाढ़ में अब तक 21 लोगोंं की मौत और 20 घायल
केरल में भारी बारिश के कारण मरने वालों की संख्या 21 हो गई है। कोट्टायम में जहां 13 लोगों की मौत हुई है वहीं इडुक्की में आठ लोगों ने जान गंवाई है। राज्य सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने इसकी जानकारी दी है। वहीं, 20 लोगों के लापता होने की भी खबर है।

105 राहत शिविर स्थापित किए गए: सीएम विजयन
राज्य में हो रही भारी बारिश पर केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा कि लोगों को बारिश से बचने के लिए सभी सावधानियां बरतने का अनुरोध किया गया है। पूरे राज्य में 105 राहत शिविर स्थापित किए गए हैं और अधिक शिविर शुरू करने की व्यवस्था की गई है।

एनडीआरएफ की 11 टीमें तैनात 
सीएमओ ने कहा कि पातनमिथिट्टा, कोट्टायम, एनार्कुलम, इडुक्की, त्रिशूर औल अलापुझा जिले में एनडीआरफ की 11 टीमें तैनात कर दी गई हैं। तिरुवनंतपुरम और कोट्टायम में सेना की दो टीमें तैनात करने को कहा गया है। आपातकालीन की स्थिति में एयरफोर्स को स्टैंडबाय मोड में रहने को कहा गया है। वहीं हृष्ठक्रस्न की एक टीम भारी बारिश से प्रभावित एर्नाकुलम के मुवात्तुपुझ्हा पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया।

केंद्र सरकार हरसंभव मदद करेगी: अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भारी बारिश और बाढ़ के मद्देनजर केरल के कुछ हिस्सों में स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। केंद्र सरकार जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए हर संभव मदद करेगी।

एर्नाकुलम जिले के मुवत्तुपुझा नदी में बढ़ा जलस्तर
केरल के एर्नाकुलम जिले के मुवत्तुपुझा नदी में भारी बारिश के बाद जलस्तर बढ़ गया। आज भारतीय मौसम विभाग ने एर्नाकुलम जिले में येलो अलर्ट जारी किया है।

कोट्टायम में लापता लोगों की तलाश में जुटी सेना
केरल के कोट्टायम में लापता लोगों की तलाश के लिए सेना ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

राहत बचाव के लिए वायु सेना और भारतीय सेना तैनात
केरल में बाढ़ के मद्देनजर भारतीय वायु सेना और भारतीय सेना ने अपने जवानों को तैनात कर दिया है। वायुसेना के अनुसार एमआई-17 और सारंग हेलीकॉप्टर पहले से ही स्टैंडबाय मोड में हैं। केरल में मौजूदा मौसम की स्थिति को देखते हुए दक्षिणी वायु कमान के तहत सभी ठिकानों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

भूस्खलन में अब तक 20 से अधिक लोग लापता 
कोट्टायम में भूस्खलन के कारण 20 से अधिक लोग लापता हो गए। इस जगह पर पुलिस और अग्निशमन विभाग के कर्मी भी पहुंचने में नाकाम रहे। मौसम विभाग ने राज्य के कई और हिस्सों में भी बारिश का अनुमान जताया है।

सबरीमाला मंदिर जाने से बचने की अपील 
भारी बारिश को देखते हुए केरल में त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड ने भगवान अयप्पा के भक्तों से रविवार और सोमवार को पठानमथिट्टा जिले के सबरीमाला मंदिर में जाने से परहेज करने का आग्रह किया।

नीति आयोग और आरएमआई इंडिया ने भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए वित्त जुटाने जारी की नई रिपोर्ट…. 2030 में 3.7 लाख करोड़ रुपए का होगा भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों का बाजार
कोरोना की दूसरी लहर: उत्तराखंड में हर डेढ़ मिनट में मिल रहा एक संक्रमित, कुंभ से बेहद खतरनाक हो सकते हैं हालात
मुख्यमंत्री ने बालगंगाधर तिलक की पुण्यतिथि पर किया नमन
केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा 10 एकड़ में 200 करोड़ की लागत से जल्द ही तैयार होगा सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल
Big News : 17 माह से दूसरे के खाते में जा रहा था पेंशन, मामला खुला तो आयुक्त ने वृद्ध महिला को बुलाकर दी एकमुश्त रकम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में पिछले 36 घंटे मेंं 7 बच्चों की मौत, मचा हड़कंप, लगा लापरवाही का आरोप अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में पिछले 36 घंटे मेंं 7 बच्चों की मौत, मचा हड़कंप, लगा लापरवाही का आरोप
Next Article भारी बारिश के अलर्ट के बाद केदारनाथ और गंगोत्री-यमुनोत्री यात्रा पर अस्थाई रूप से रोक भारी बारिश के अलर्ट के बाद केदारनाथ और गंगोत्री-यमुनोत्री यात्रा पर अस्थाई रूप से रोक
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?