ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: केन्द्रीय इस्पात मंत्री कल करेंगे बीएसपी के दल्ली माइंस में सिलिका रिडक्शन प्लांट परियोजना का उद्घाटन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedNationalRaipur

केन्द्रीय इस्पात मंत्री कल करेंगे बीएसपी के दल्ली माइंस में सिलिका रिडक्शन प्लांट परियोजना का उद्घाटन

By Om Prakash Verma
Published: June 22, 2023
Share
केन्द्रीय इस्पात मंत्री कल करेंगे बीएसपी के दल्ली माइंस में सिलिका रिडक्शन प्लांट परियोजना का उद्घाटन
केन्द्रीय इस्पात मंत्री कल करेंगे बीएसपी के दल्ली माइंस में सिलिका रिडक्शन प्लांट परियोजना का उद्घाटन
SHARE

सेल ने ब्लास्ट फर्नेस उत्पादकता और पर्यावरण सुधार की दिशा में बढ़ाया एक और कदम
नई दिल्ली/भिलाई (पीआईबी)। केंद्रीय इस्पात और नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के भिलाई स्टील प्लांट के दल्ली माइंस में सिलिका रिडक्शन प्लांट का 23 जून 2023 को नई दिल्ली से वर्चुअल उद्घाटन करेंगे।

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के दल्ली और राजहरा समूह की 60 साल पुरानी खदानों में लौह अयस्क के भंडार तेजी से कम हो रहे हैं और अध्ययन से पता चला है कि ब्लास्ट फर्नेस में अनुकूलतम उपयोग वाले वांछित ग्रेड के लिए 01 मिमी से कम आकार के लौह अयस्क को परिष्कृत करने की आवश्यकता है। दल्ली में मौजूदा क्रशिंग, स्क्रीनिंग और वॉशिंग (सीएसडब्ल्यू) वेट प्लांट के साथ यह लगभग 149 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश से बना सिलिका रिडक्शन प्लांट लगाया गया है। यह संयंत्र अत्याधुनिक बेनीफेसीएशन उपकरणों से सुसज्जित है और इसका उद्देश्य भिलाई इस्पात संयंत्र को आपूर्ति किए जाने वाले लौह अयस्क को बढ़ाना है, जिससे ब्लास्ट फर्नेस से वार्षिक उत्पादन में वृद्धि होगी, कोक की खपत और कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी ।

केंद्रीय इस्पात मंत्री के नेतृत्व में, इस्पात मंत्रालय भारतीय इस्पात उद्योग में डी-कार्बोनाइजेशन को बढ़ावा देने और इस्पात उद्योग के सहयोग से ग्रीन स्टील उत्पादन के लिए दीर्घकालिक रोडमैप तैयार करने पर फोकस है। सेल खुद कार्बन न्यूट्रिलिटी के राष्ट्रीय लक्ष्य के साथ जुड़ा हुआ है, दल्ली-राजहरा खदान में सिलिका रिडक्शन प्लांट इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह परियोजना विभिन्न राज्य सरकारी एजेंसियों, स्थानीय प्रशासन और निर्वाचित प्रतिनिधियों की मदद से पूरी की गई है ।

छत्तीसगढ़ में कोरोना के 5625 नए मरीज मिले, 9 की गई जान, एक्टिव केस 32 हजार के पार
जन्मदिन की खुशियां मातम में बदली: पिता की लाईसेंसी बंदूक से खेल रहा था बर्थडे बॉय… खुद पर ही चल गई गोली
रायपुर में मेरठ जैसा हत्याकांड : रिटायर्ड एएसआई के बेटे-बहू निकले कातिल, दिल्ली से गिरफ्तार… जल्द खुलासा करेगी पुलिस
राज्यसभा को लेकर कांग्रेस में रार, दिग्गजों की तपस्या हो गई शहीद
मुख्यमंत्री बघेल ने राजधानी के मीडिया प्रमुखों से की चर्चा, कहा- कोरोना के संबंध में फैली भ्रान्तियों और भय को दूर कर लोगों के मनोबल बढ़ाने के कार्य में सहयोग करे मीडिया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ऑनलाइन ब्रांडिंग के नाम पर खूब चल रहा ठगी का बाजार ऑनलाइन ब्रांडिंग के नाम पर खूब चल रहा ठगी का बाजार
Next Article समीक्षा बैठक: केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने आजीविका मिशन के तहत महिलाओं की आमदनी बढ़ाने पर दिया जोर समीक्षा बैठक: केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने आजीविका मिशन के तहत महिलाओं की आमदनी बढ़ाने पर दिया जोर

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?