ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: केंद्रीय विद्यालय, सीआईएसएफ भिलाई में सघन पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

केंद्रीय विद्यालय, सीआईएसएफ भिलाई में सघन पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन

By Om Prakash Verma
Published: July 6, 2024
Share
केंद्रीय विद्यालय, सीआईएसएफ भिलाई में सघन पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन
केंद्रीय विद्यालय, सीआईएसएफ भिलाई में सघन पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन
SHARE

भिलाई। केंद्रीय विद्यालय सीआई एस एफ, भिलाई में सघन पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन तृतीय आरक्षित वाहिनी, भिलाई एवं केंद्रीय विद्यालय, सीआई एस एफ के युवा पर्यटन क्लब, भारत स्काउट एंड गाइड एवं इको क्लब के संयुक्त तत्वाधान में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण का आयोजन किया गया। इस समारोह के मुख्य अतिथि सनी कुमार भट्ट वरिष्ठ कमांडेंट तृतीय आरक्षित वाहिनी सीआईएसफ भिलाई एवं श्रीमती भुबनेश्वरी प्राचार्य, केंद्रीय विद्यालय, सीआई एस एफ, भिलाई थे। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने पुष्प कुछ भेंट कर अतिथियों का स्वागत किया ।

मुख्य अतिथि एवं विद्यालय के प्राचार्य श्रीमती भुबनेश्वरी व विभिन्न क्लबों के छात्र-छात्राओं, शिक्षक शिक्षिकाओं ने विभिन्न प्रकार के पौधों का सघन पौधरोपण किए। इस अवसर पर इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि तृतीय आरक्षित वाहिनी सीआईएसफ भिलाई का लक्ष्य 4000 पौधों का रोपण करना है।

उन्होंने पौधरोपण के विषय पर कहा कि पेड़ों की तेजी से हो रही कटाई को रोकने के लिए हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाना होगा। लेकिन ऐसा लगता है कि हममें से कई लोग वास्तव में यह नहीं समझते कि यह कितना महत्त्वपूर्ण है। वनों की कटाई, प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और लोगों का सावधान न रहना पर्यावरण के लिए बहुत बड़ी समस्या पैदा कर रहा है। यह एक बड़े बदलाव का समय है। खाली, बंजर भूमि को सुंदर जंगल में बदलने के लिए लोगों को मिलकर काम करने की जरूरत है। पौधरोपण महत्वपूर्ण है क्योंकि पेड़ ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित करते हैं, जैव विविधता का समर्थन करते हैं, मिट्टी के कटाव को रोकते हैं, लकड़ी और भोजन जैसे विभिन्न संसाधन प्रदान करते हैं और जलवायु परिवर्तन से निपटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इसी तारतम्य में विद्यालय की प्राचार्य ने इस अवसर पर प्रकाश डालते हुए कहा कि- अब समय आ गया है कि हम इसके बारे में कुछ करें। हमें पृथ्वी की देखभाल करने की ज़रूरत है, जैसे वह हमारी देखभाल करती रही है। ऐसा करने का एक तरीका यह है कि हम अपने ग्रह को फिर से हरा-भरा और सुंदर बनाने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाएं। पेड़ों को ‘पृथ्वी के फेफड़ेÓ कहते हैं और ऐसा इसलिए है, क्योंकि वे जीवन के लिए महत्त्वपूर्ण हैं। पेड़ों के बिना, पृथ्वी पर जीवन नहीं होता। पेड़-पौधे कई तरह से पर्यावरण को स्वस्थ रखने में बहुत योगदान देते हैं।

पेड़ पृथ्वी पर जीवन की रीढ़ की हड्डी की तरह हैं। ग्लोबल वार्मिंग के खिलाफ पेड़ सुपरहीरो की तरह हैं क्योंकि वे हवा से कार्बन लेते हैं। एक कहावत है, ‘अगर हम पेड़ों की देखभाल नहीं करेंगे, तो हम अपनी देखभाल नहीं कर पाएंगे।Ó पेड़ों के बिना एक ऐसी दुनिया की कल्पना करें – यह सूखे, बेजान रेगिस्तान की तरह होगी। पृथ्वी पर हर चीज़ जीवित रहने के लिए एक-दूसरे पर निर्भर करती है, इसलिए हमें सब कुछ संतुलन में रखने के लिए अपने पेड़ों की देखभाल करनी होगी। उन्होंने विद्यार्थियों से संकल्प लेने के लिए कहा कि वे अपने प्रत्येक जन्म दिवस पर एक पौधा अवश्य लगाएंगे और अपने मित्रों, परिवार वालों को भी पेड़ लगाने के लिए प्रोत्साहित करेंगे।

नए मंत्रियों को मंत्रालय में कक्ष का आबंटन, सामान्य प्रशासन विभाग ने किया अलॉट
प्रदेश में गठित होगा राज्य ग्रीन काउंसिल, सीएम बघेल होंगे अध्यक्ष
भारत के सबसे ऊंचे 140 फीट बैम्बू टावर पर मुख्यमंत्री ने किया ध्वजारोहण, बेमेतरा बना राष्ट्रीय आकर्षण का केंद्र
जेएनयू में फिर बवाल, एबीवीपी और वामपंथी छात्र दलों के बीच मारपीट, मौके पर पहुंची पुलिस
फाइनेंस कंपनी के कर्मियों पर देशी कट्टा अड़ाकर लूट, जशपुर पुलिस की गिरफ्त में आए 4 आरोपी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Good news : श्रममंत्री की पहल पर शासकीय स्कूलों में अब बच्चों को मध्यान्ह भोजन से पहले मिलेगा नाश्ता, इस जिले से हो रही शुरुआत
Next Article देवेन्द्र यादव की विधायकी रहेगी या जाएगी, हाईकोर्ट में 31 को है सुनवाई.. पूर्व मंत्री ने दायर की थी याचिका

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?