ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कुष्ठ रोगियों की पहचान के लिए घर-घर जा रही स्वास्थ्य विभाग की टीम
Share
Notification Show More
Latest News
आमजन की समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना, निराकरण के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में नागरिकों से की आत्मीय भेंट-मुलाकात
October 14, 2026
सड़क बनने से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में मिलेगी सुविधा
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से भैयाथान में 5.50 किलोमीटर सड़क निर्माण को मिली स्वीकृति
October 14, 2026
खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय के 70वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए राज्यपाल
डिजिटल माध्यमों से छत्तीसगढ़ की लोककलाओं को दुनिया तक पहुंचाएं- राज्यपाल रमेन डेका
October 14, 2026
लगभग 3 एकड़ में विकसित होगा आधुनिक बस टर्मिनल, एक साथ 35 से 40 बसों के ठहराव की होगी व्यवस्था
सीएम साय की बड़ी सौगात, जशपुरनगर में 11.83 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा हाईटेक बस स्टैंड
October 14, 2026
पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पांडे ने की संस्था के सामाजिक कार्यों की सराहना
पार्वती स्व सहायता समूह के शिविर में स्वास्थ्य जांच, रक्तदान और महिला सशक्तिकरण पर जोर
October 14, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

कुष्ठ रोगियों की पहचान के लिए घर-घर जा रही स्वास्थ्य विभाग की टीम

By @dmin Published February 26, 2022
Share
कुष्ठ रोगियों की पहचान के लिए घर-घर जा रही स्वास्थ्य विभाग की टीम
कुष्ठ रोगियों की पहचान के लिए घर-घर जा रही स्वास्थ्य विभाग की टीम
SHARE

चालू वित्तीय वर्ष में अब तक 2.20 करोड़ लोगों की जांच में 2110 मामले मिले
रायपुर। राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत छत्तीसगढ़ में इसके रोगियों की पहचान और उनके इलाज की नियमित मॉनिटरिंग के लिए व्यापक कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। प्रदेश से इस रोग के उन्मूलन के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर दस्तक देकर कुष्ठ रोगियों की पहचान कर रही है। कुष्ठ रोग अन्य रोगों के समान रोगाणुओं से होता है एवं साध्य है।

कुष्ठ रोग, रोगी के साथ खान-पान, साथ रहने या साथ कार्य करने से नहीं होता है। इसके लक्षण कई तरह से नजर आते हैं। चमड़ी पर तेलिया-तामिया चमक, चमड़ी पर खासकर चेहरे पर, भौंहों के ऊपर, ठोड़ी पर या कानों में गठानें, सूजन या मोटापन, चमड़ी पर दाग, चकते जिसमें सुन्नपन हो, तंत्रिकाओं में मोटापन या सूजन हो जिसे दबाने से दर्द होता हो, हाथ-पैरों में झुनझुनी और सुन्नपन कुष्ठ के प्रमुख लक्षण हैं। एम.डी.टी. की दवाई इसका शर्तिया इलाज है। यह सभी शासकीय अस्पतालों में नि:शुल्क उपलब्ध है। प्रदेश के सभी जिला चिकित्सालयों, सिविल अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में इसकी नि:शुल्क जांच की जाती है।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की संचालक डॉ. प्रियंका शुक्ला ने बताया कि एक्टिव केस डिटेक्शन एंड रेगुलर सर्विलेंस के तहत चालू वित्तीय वर्ष 2021-22 में अब तक प्रदेश के 28 जिलों में दो करोड़ 20 लाख 20 हजार 736 लोगों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 2110 लोगों में कुष्ठ रोग की पुष्टि हुई है। राज्य में मिले कुष्ठ के मरीजों का एन.एल.ई.पी. लेपट्रैक (मोबाइल बेस्ड एप्लीकेशन) के माध्यम से निगरानी और उनके इलाज का फॉलो-अप किया जा रहा है।

कुष्ठ के मामलों की जांच के लिए इस साल 28 जिलों में किए गए स्क्रीनिंग में 2110 लोगों में इसकी पुष्टि हुई है। दुर्ग जिले में 324, बेमेतरा में 112, बालोद में 84, राजनांदगांव में 27, धमतरी में 75, जांजगीर-चांपा में 108, रायपुर में 216, बलौदाबाजार-भाटापारा में 165, गरियाबंद में 16, महासमुंद में 152, सरगुजा में 27, बिलासपुर में 37, मुंगेली में 95, कोरबा में 102, सूरजपुर में 21, बलरामपुर-रामानुजगंज में 10, जशपुर में 11, नारायणपुर में 6, कोरिया में 25, रायगढ में 288, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 21, कबीरधाम में 66, बस्तर में 23, बीजापुर में 44 , कोंडागांव में 6, सुकमा में 2, दंतेवाडा में 10 और कांकेर में 37 कुष्ठ रोगी पाए गए हैं।

You Might Also Like

पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में नागरिकों से की आत्मीय भेंट-मुलाकात

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से भैयाथान में 5.50 किलोमीटर सड़क निर्माण को मिली स्वीकृति

डिजिटल माध्यमों से छत्तीसगढ़ की लोककलाओं को दुनिया तक पहुंचाएं- राज्यपाल रमेन डेका

सीएम साय की बड़ी सौगात, जशपुरनगर में 11.83 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा हाईटेक बस स्टैंड

पार्वती स्व सहायता समूह के शिविर में स्वास्थ्य जांच, रक्तदान और महिला सशक्तिकरण पर जोर

@dmin February 26, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ मॉडल की पूरे देश में हो रही चर्चा: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
Next Article मुख्यमंत्री ने दी बिलासपुर को बड़ी सौगात… तिफरा फ्लाई ओवर ब्रिज का किया लोकार्पण… लोगों को मिलेगी ट्रेफिक जाम से मुक्ति

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?