ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कुशीनगर को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की सौगात…. पीएम नरेन्द्र मोदी बोले-उद्यमियों के साथ किसानों को भी होगा फायदा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

कुशीनगर को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की सौगात…. पीएम नरेन्द्र मोदी बोले-उद्यमियों के साथ किसानों को भी होगा फायदा

By @dmin
Published: October 20, 2021
Share
कुशीनगर को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की सौगात…. पीएम नरेन्द्र मोदी बोले-उद्यमियों के साथ किसानों को भी होगा फायदा
कुशीनगर को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की सौगात…. पीएम नरेन्द्र मोदी बोले-उद्यमियों के साथ किसानों को भी होगा फायदा
SHARE

कुशीनगर (एजेंसी)। कुशीनगर को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की सौगात मिल गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन कर दिया है। यह यूपी का तीसरा व सबसे लंबे रनवे वाला एयरपोर्ट है। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि कुशीनगर एयरपोर्ट बनने से किसानों, दुकानदारों, उद्यमियों को लाभ मिलेगा। 

इस मौके पर प्रधानमंत्री ने कहा कि कुशीनगर आस्था और प्रेरणा का केंद्र है। कुशीनगर आज सीधे दुनिया से जुड़ गया है। सबके साथ प्रयास से देश का विकास हो रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भगवान बुद्ध की जन्मस्थली लुंबनी यहां से बहुत दूर नहीं है। कपिलवस्तु भी बिल्कुल पास में ही है। भगवान बुद्ध ने जहां पहला उपदेश दिया, वो पावन भूमि सारनाथ भी 100-150 किमी के दायरे में आ जाती है। 

इससे पहले केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पीएम मोदी की तारीफ की। सीएम योगी ने कहा कि भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली है। पीएम मोदी ने यूएन में कहा था कि दुनिया ने युद्ध दिया और भारत ने बुद्ध दिया। उसी मार्ग पर पीएम मोदी चल रहे हैं। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पीएम मोदी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने पूरे विश्व को वैभव कुटुंब का पाठ पढ़ाया है। उन्होंने कहा कि कुशीनगर एयरपोर्ट सभी बौद्ध धार्मिक को जोड़ेगा। इसका सारा श्रेय पीएम मोदी को जाता है। 18 दिसंबर को कुशीनगर को मुंबई और कोलकाता से जोड़ा जाएगा। दो साल पहले पीएम मोदी ने जो वादा किया था उसे सूद समेत विकास के रूप में लौटाया है।

कुशीनगर एयरपोर्ट बनने से सभी को लाभ होगा
पीएम मोदी ने कहा कि देश सबका साथ सबका विकास कर रहा है साथियों कुशीनगर एयरपोर्ट दशकों की आशाओं का परिणाम है मेरी खुशी आज दोहरी है आध्यात्मिक जीवन के रूप में अपूर्व अप पूर्वांचल क्षेत्र के प्रतिनिधि के रूप में पूरा होने के करीब है। कुशीनगर एयरपोर्ट के लिए देश को बधाई। कुशीनगर के लोगों को यूपी के लोगों को पूर्वांचल पूर्वी भारत के लोगों को दुनिया भर के भगवान बुद्ध के अनुयायियों के कुशीनगर एयरपोर्ट के लिए बहुत-बहुत बधाई। साथियों भगवान खुशियों को विकसित करने के लिए बेहतर कनेक्टिविटी के लिए श्रद्धालुओं की सुविधा के निर्माण पर आज विशेष ध्यान दिया जा रहा है। कुशीनगर एयरपोर्ट बनने से किसानों, दुकानदारों, उद्यमियों को सभी को लाभ मिलेगा। 

कुशीनगर का विकास, यूपी व केंद्र सरकार की प्राथमिकताओं में
पीएम मोदी ने कहा कि उड़ान योजना के तहत बीते कुछ सालों में 900 से अधिक नए रूट्स को स्वीकृति दी जा चुकी है, इनमें से 350 से अधिक पर हवाई सेवा शुरू भी हो चुकी है। 50 से अधिक नए एयरपोर्ट या जो पहले सेवा में नहीं थे, उनको चालू किया जा चुका है। पीएम मोदी ने कहा कि कुशीनगर का विकास, यूपी सरकार और केंद्र सरकार की प्राथमिकताओं में है, भगवान बुद्ध से जुड़े स्थानों को विकसित करने के लिए, बेहतर कनेक्टिविटी के लिए, श्रद्धालुओं की सुविधाओं के निर्माण पर भारत द्वारा आज विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

कुशीनगर के बाद जेवर को इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाया जाएगा
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वाराणसी, लखनऊ, कुशीनगर के बाद जेवर एयरपोर्ट को इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाया जाएगा। पीएम मोदी ने कहा कि देश का एविएशन सेक्टर प्रोफेशनली चले, सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता मिले, इसके लिए हाल में एयर इंडिया से जुड़ा बड़ा कदम देश ने उठाया है। ऐसा ही एक बड़ा रिफॉर्म डिफेंस एयरस्पेस को सिविल यूज के लिए खोलने से जुड़ा है। 

अब राष्ट्रीय स्तर पर भी होने लगी मैनपाट महोत्सव की पहचान- मंत्री डॉ. डहरिया
बड़ा हादसा: किसान आंदोलन में शामिल पंजाब की महिला प्रदर्शकारियों को डंपर ने कुचला, तीन की मौत, दो घायल
संविधान में इंडिया की जगह भारत की मांग वाली याचिका पर दखल से सुप्रीम कोर्ट का इनकार
सिंगल यूज प्लास्टिक एवं प्लास्टिक कैरी बैग प्रतिबंधित, अब सख्ती से इस पर होगी कार्रवाई
बुज़ुर्गों के लिए मानसिक शांति के साथ ही शारीरिक शांति का भी सुखद माध्यम बनी समाजसेवी संस्था बीइंग रेस्पॉन्सिबल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सबसे लंबा रनवे, हर घंटे 8 फ्लाइट…पीएम मोदी ने जिस कुशीनगर एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, जानें खासियत सबसे लंबा रनवे, हर घंटे 8 फ्लाइट…पीएम मोदी ने जिस कुशीनगर एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, जानें खासियत
Next Article राजधानी काबुल में जोरदार धमाका, तालिबान प्रशासन ने मृतकों की संख्या बताने से किया इनकार राजधानी काबुल में जोरदार धमाका, तालिबान प्रशासन ने मृतकों की संख्या बताने से किया इनकार
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?