भिलाई। निरंतर कुछ अलग करने की चाह रखने वाले डॉ. संतोष राय, उनकी टीम एवं उनकी संस्था के छात्रों द्वारा परिवर्तन” शार्ट फिल्म के माध्यम से शिक्षा मे आये बदलाव एवं छात्रों तया उनके अभिभावकों की सोच मे आये बदलाव को प्रदर्शित किया गया है।

इस शार्ट फिल्म के माध्यम से पीछले कुछ दशकों में छात्रों तथा उनके अभिभावकों की सोच मे क्रमिक रूप से आये परिवर्तन को डॉ. संतोष राय सर, उनकी टीम तथा छात्रों द्वारा सहज रूप से दिखाया गया है। शिक्षक और छात्र का रिश्ता हमेशा से ही माता-पिता और ईश्वर के समकक्ष माना जाता रहा है परंतु पीछले कुछ वर्षो मे इसमे बहुत तेजी से बदलाव आया है। बदलाव हमेशा ही समाज का नियम रहा है।
कुछ बदलाव अच्छे होते है तो कुछ उतने अच्छे नहीं होते है। यह फिल्म एक सच्चे शिक्षक के दिल की आवाज है। समाज मे हुये इस बदलाव की आवाज को सभी तक पहुंचाने का प्रयास डॉ. संतोष राय ने किया है। इस मूवी मे स्वंय डॉ. संतोष राय, उनकी टीम एवं संस्था के छात्रों ने अहम भूमिका निभाई है। शार्ट फिल्म “परिवर्तन” को “डॉ. संतोष राय”, इस यू-ट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है।




