ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: किस टीम में शामिल होंगे भज्जी? कहा- कई पार्टियों से मिले हैं ऑफर, सिद्धू से मिलने की वजह भी बताई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPoliticsSports

किस टीम में शामिल होंगे भज्जी? कहा- कई पार्टियों से मिले हैं ऑफर, सिद्धू से मिलने की वजह भी बताई

By @dmin
Published: December 25, 2021
Share
हरभजन सिंह ने विवादित पोस्ट के लिए मांगी माफी, कहा- मैं सिख हूं, जो भारत के लिए लड़ेगा, इसके खिलाफ नहीं
हरभजन सिंह ने विवादित पोस्ट के लिए मांगी माफी, कहा- मैं सिख हूं, जो भारत के लिए लड़ेगा, इसके खिलाफ नहीं
SHARE

चंडीगढ़ (एजेंसी)। दिग्गज ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह क्रिकेट से संन्यास के बाद क्या अगली पारी राजनीति के मैदान में खेलेंगे? यदि हां तो किस पार्टी के खेलना पसंद करेंगे? पंजाब की राजनीति में यह एक बड़ा सवाल बना हुआ है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू से मुलाकात के कुछ ही दिनों बाद भज्जी के संन्यास से अटकलें हैं कि वह देश की सबसे पुरानी पार्टी में शामिल हो सकते हैं। हालांकि, खुद हरभजन ने कहा है कि उन्हें कई पार्टियों से ऑफर मिला है और उन्होंने अभी फैसला नहीं किया है।

देश के लिए मार्च 2016 में आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले हरभजन सिंह ने शनिवार को न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में अपने फ्यूचर प्लान को लेकर कहा है कि वह पंजाब की सेवा करना चाहते हैं। कांग्रेस में शामिल होने की अटकलों को लेकर उन्होंने कहा, मैंने अभी इस बारे में कुछ नहीं सोचा है। मुझे अलग-अलग पार्टियों से शामिल होने के ऑफर मिले हैं। मैं हर पार्टी के नेताओं को जानता हूं। किसी पार्टी को जॉइन करने से पहले मैं इसकी घोषणा करूंगा।

राजनीति में आना तय?
भज्जी ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा कि वह पंजाब की सेवा करना चाहते हैं, लेकिन इसका रास्ता क्या होगा यह भी तय नहीं है। उन्होंने कहा, मैं पंजाब की सेवा करूंगा। हो सकता है कि यह राजनीति के जरिए हो या कुछ और। अभी तक कोई फैसला नहीं लिया है।

सिद्धू से मुलाकात क्यों?
367 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 711 विकेट चटका चुके भज्जी लगभग दो दशक के क्रिकेट करियर में अकेले दम पर दर्जनों मैच जितवा चुके हैं। पिछले दिनों सिद्धू ने भज्जी से मुलाकात के बाद ट्विटर पर तस्वीर साझा करते हुए लिखा था, संभावनाओं से भरी हुई तस्वीर… चमकते सितारे भज्जी के साथ। इसके बाद से ही हरभजन सिंह के कांग्रेस में जाने की अटकलें तेज हो गईं। इस मुलाकात को लेकर हरभजन सिंह ने कहा, मैंने नवजोत सिंह सिद्धू से बतौर क्रिकेटर मुलाकात की।

मुख्यमंत्री साय आज जशपुर, सारंगढ़-बिलाईगढ़ व रायपुर में आयोजित कार्यक्रमों में होंगे शामिल
प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई के ब्लॉक कांग्रेस कमेटी-01 की कार्यकारिणी का गठन
Bhilai Breaking : पति-पत्नी का सेक्सुअल वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग, 10 लाख की डिमांड कर रहा था बदमाश… गिरफ्तार
भिलाई में भाजपा ने शुरू की शंखनाद पदयात्रा, सभी 70 वार्डों का करेंगे भ्रमण… लोगों से जानेंगे उनकी समस्या
छत्तीसगढ़ में बढ़ी मोबाइल ऐप से जनरल टिकट की खरीदी, 6 माह में 17 लाख से ज्यादा यात्रियों ने घर बैठे खरीदी टिकट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पांच निर्दलीय पार्षदों ने किया कांग्रेस प्रवेश, गृहमंत्री ने कहा-जनता के हित में सदैव समर्पित भाव से काम करें पांच निर्दलीय पार्षदों ने किया कांग्रेस प्रवेश, गृहमंत्री ने कहा-जनता के हित में सदैव समर्पित भाव से काम करें
Next Article सिंगल नामों को पैनल में फंसाकर गुटबाजी को बढ़ाया, नतीजे तो तभी तय हो गए थे सिंगल नामों को पैनल में फंसाकर गुटबाजी को बढ़ाया, नतीजे तो तभी तय हो गए थे

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?