ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: किसान कल्याण समिति की मांगों पर विचार करने के लिए पुन: होगी बैठक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

किसान कल्याण समिति की मांगों पर विचार करने के लिए पुन: होगी बैठक

By @dmin
Published: January 20, 2022
Share
किसान कल्याण समिति की मांगों पर विचार करने के लिए पुन: होगी बैठक
किसान कल्याण समिति की मांगों पर विचार करने के लिए पुन: होगी बैठक
SHARE

रायपुर। आवास एवं पर्यावरण तथा वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर की अध्यक्षता में आज राजधानी के शंकर नगर स्थित उनके निवास कार्यालय में नवा रायपुर अटल नगर में आंदोलनरत किसानों के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई थी। बैठक में नगरीय प्रशासन मंत्री एवं आरंग विधायक डॉ. शिवकुमार डहरिया, विधायक अभनपुर धनेन्द्र साहू एवं अपर मुख्य सचिव श्री सुबत साहू तथा संचालक ग्राम एवं नगर निवेश जय प्रकाश मौर्य सहित नवा रायपुर विकास प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में निर्धारित समय के उपरांत भी शंकर नगर स्थित आवास मंत्री अकबर के निवास कार्यालय में नई राजधानी प्रभावित किसान कल्याण समिति के कोई भी पदाधिकारी तथा सदस्य उपस्थित नहीं हुए। इस दौरान नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने बताया कि बैठक में किसान कल्याण समिति के अध्यक्ष रूपन चन्द्राकर तथा कार्यकारी अध्यक्ष समिति की उपस्थिति के लिये पूर्व सहमति प्रदान की गई थी। डॉ. डहरिया ने बताया कि किसान कल्याण समिति ने बैठक में उपस्थिति के लिये लिखित में पत्र देने कहा, लिखित में भी बैठक में उपस्थिति की सूचना दी गई, लेकिन किसान कल्याण समिति के पदाधिकारी उपस्थित नहीं हुए। अब किसान कल्याण समिति से चर्चा उपरांत पुन: अलग से तिथि निर्धारित की जाएगी।

गौरतलब है कि विगत दिवस वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर ने छेरछेरा के पावन पर्व के अवसर पर उनके शंकरनगर स्थित शासकीय निवास कार्यालय छेरछेरा मांगने आये नवा रायपुर के किसानों को बड़ी ही विनम्रता और सम्मान के साथ धान का दान दिया था। उन्होंने इस मौके पर किसान मंच समिति के सभी पदाधिकारी एवं किसान भाईयों को छेरछेरा पर्व और शाकम्भरी जयंती की बधाई और शुभकामनाएं दी थी। मंत्री अकबर को इस मौके पर किसान मंच समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने नवा रायपुर में पुनर्वास एवं पुनव्र्यवस्थापन की मांगों के संबंध में ज्ञापन सौंपा था। मंत्री अकबर ने किसान भाईयों की मांगों के संबंध में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं नवा रायपुर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों से चर्चा कर उनकी मांगों का यथोचित समाधान किए जाने का भरोसा दिलाया था।

विश्व आदिवासी दिवस पर वन अधिकार मान्यता पत्रधारी होंगे सम्मानित
सीएम साय ने कहा- नए कानूनों को प्रभावी ढंग से लागू करने में अग्रणी भूमिका निभाएगा छत्तीसगढ़
सिरपुर महोत्सव का रंगारंग आगाज: पहली बार गंगा आरती का आयोजन, स्थानीय कलाकारों को मिला प्रस्तुति का मौका
हादसा : मुंगेली में ट्रेनी पुलिस जवानों से भरी बस 15 फीट गहरी खाई में गिरी, 12 घायल, 4 गंभीर
उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए प्रक्रिया शुरू, चार उम्मीदवार आजमाएंगे अपनी किस्मत, 17 को वोटिंग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सिंगल यूज प्लास्टिक एवं प्लास्टिक कैरी बैग प्रतिबंधित, अब सख्ती से इस पर होगी कार्रवाई सिंगल यूज प्लास्टिक एवं प्लास्टिक कैरी बैग प्रतिबंधित, अब सख्ती से इस पर होगी कार्रवाई
Next Article थोक अनाज मार्केट और थोक किराना मार्केट को अब कृषि उपज मंडी परिसर में शिफ्ट करने की तैयारी

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?